रायपुर: छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना को रफ्तार देने के लिए आज एक अहम क़दम उठाया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात की, जिसमें राज्य की कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंज़ूरी मिली। बैठक की सबसे बड़ी उपलब्धि रही केन्द्रीय सड़क निधि (CRF) के तहत 600 करोड़ रुपये की मंज़ूरी। इसके ज़रिए छत्तीसगढ़ में कई सड़कों के निर्माण और उन्नयन का रास्ता साफ़ हुआ है। इसके साथ ही स्टेट कैपिटल रीजन के अंतर्गत आने वाले दो लेन मार्ग को चार लेन में अपग्रेड करने की योजना को भी मंजूरी मिली है।रायपुर शहर की…
Author: News Desk
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण, सड़क परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की अधोसंरचना योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री गडकरी को राज्य में चल रही प्रमुख सड़क परियोजनाओं की अद्यतन जानकारी दी और बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार निर्माण कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य के दूरस्थ और वनवासी क्षेत्रों को मुख्य सड़कों…
सुकमा तोंगपाल पुलिस ने बीते गुरुवार को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर नारकोटिक्स चेक पोस्ट (एनएच-30, ग्राम तोंगपाल) पर की गई कार्रवाई में रेनॉल्ट ट्राइबर कार से 122.370 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सुचना मिली थी कि दोनों तस्कर गांजे की इस खेप को रेनॉल्ट ट्राइबर कार क्रमांक UP-37-Z-2636 में छिपाकर सुकमा से जगदलपुर की ओर ले जाया जा रहे है। इसके बाद सूचना की पुष्टि के लिए सहायक उप निरीक्षक कमलेश साहू और उनकी…
जशपुर जिले में शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मनोरा विकासखंड के शासकीय कॉलेज भवन के निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 61 लाख 25 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति मुख्यमंत्री द्वारा अपने जशपुर प्रवास के दौरान की गई घोषणा के अनुरूप दी गई है, जिस पर राज्य सरकार द्वारा तत्परता से अमल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जशपुर जिले के विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना और सड़क-पुल निर्माण…
महासमुंद भ्रष्टाचार में नवाचार का सिलसिला थमा नहीं है. मरम्मत और रंगाई-पुताई के नाम पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने विभाग को 14.28 लाख रुपए का चूना लगा दिया. जांच में गोलमाल पाए जाने पर दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. लोनिवि उपसंभाग सरायपाली की तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी शिखा पटेल ने 1.51 लाख रुपए तो तत्कालीन प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी अरविंद किशोर देवांगन ने 12.77 लाख रुपए का माप दर्ज किया गया था. इस तरह से इन दोनों अधिकारियों ने कुल 14.28 लाख रुपए का माप दर्ज किया था. पैसे तो खर्च कर लिए, लेकिन काम नहीं होने…
सुकमा छत्तीसगढ़ शासन की “नियद नेल्ला नार” योजना के तहत घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोलाकोण्डा में 31 मार्च 2025 को जियो का 4G मोबाइल नेटवर्क शुरू किया गया है। यह सुविधा सुरक्षा बलों के लगातार प्रयास और जिला प्रशासन व 165वीं बटालियन सीआरपीएफ के सहयोग से संभव हो सकी। गोलाकोण्डा सहित आस-पास के गांव गुण्डम, ओईगुड़ेम, भट्टीगुड़ेम, मड़कामीपारा, तुमीरपारा और रेंगापारा अब मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट से जुड़ चुके हैं। इससे न केवल स्थानीय लोगों को संचार की सुविधा मिलेगी, बल्कि विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई में भी मदद मिलेगी। इंटरनेट की उपलब्धता से ग्रामीण अब देश-दुनिया की खबरों से भी…
बिलासपुर हाईकोर्ट ने तृतीय श्रेणी शासकीय कर्मचारियों के हित में एक बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने कहा है, कि यदि किसी कर्मचारी को वेतन निर्धारण शाखा की गलती के कारण अधिक वेतन प्राप्त हुआ है, तो उस कर्मचारी से राशि की वसूली नहीं की जा सकती. इसके साथ ही कोर्ट ने दुर्ग जिले के बघेरा एसटीएफ में पदस्थ आरक्षक दिव्य कुमार साहू व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ जारी वसूली आदेश को निरस्त कर दिया है. मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच में हुई. दरअसल, आरक्षक दिव्य कुमार साहू और अन्य कर्मचारियों…
रायपुर: शैक्षणिक गुणवत्ता में अभूतपूर्व सुधार लाने के उद्देश्य से रायपुर जिले में मिशन उत्कर्ष 2025 के अंतर्गत व्यापक कार्ययोजना लागू की गई है। इस योजना के तहत जिले की समस्त शालाओं में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए साप्ताहिक मूल्यांकन प्रारंभ कर दिए गए हैं। 29 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक प्रथम मासिक परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें सभी स्कूलों को मानकीकृत प्रश्न पत्र प्रदान किए गए हैं। इन प्रश्न पत्रों का निर्माण विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया है, जिससे परीक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। डिजिटल प्लेटफॉर्म से मूल्यांकन और विश्लेषण परीक्षा परिणामों…
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पारित माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2025, राज्य में व्यापार एवं वाणिज्य को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस संशोधन विधेयक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को कानूनी राहत, कारोबारी प्रक्रियाओं को सरल बनाना, कर मामलों का शीघ्र निराकरण और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। विधेयक में इनपुट टैक्स क्रेडिट के प्रावधानों को और स्पष्ट किया गया है ताकि कारोबार, कर भुगतान और क्रेडिट के उपयोग में पारदर्शिता आ सके। विशेष श्रेणी के लेन-देन (जैसे सेज, निर्यात, वेयरहाउस परिसंचरण) को स्पष्ट परिभाषित किया गया है। साथ ही…
रायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज बस्तर प्रवास के दौरान दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां के चरणों में प्रदेश की जनता के सुख, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। मां दंतेश्वरी मंदिर बस्तर अंचल की जनआस्था का प्रमुख केन्द्र है और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार महिला और बाल कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है और मां के आशीर्वाद से यह कार्य और मजबूती से आगे बढ़ेगा।