रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मनोरा विकासखंड के शासकीय कॉलेज भवन के निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 61 लाख 25 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति मुख्यमंत्री द्वारा अपने जशपुर प्रवास के दौरान की गई घोषणा के अनुरूप दी गई है, जिस पर राज्य सरकार द्वारा तत्परता से अमल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जशपुर जिले के विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना और सड़क-पुल निर्माण से जुड़े कार्यों के लिए लगातार स्वीकृतियाँ दी जा रही हैं, ताकि…
Author: News Desk
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की महत्वाकांक्षी योजना श्री रामलला दर्शन योजना के तहत सरगुजा संभाग से सातवीं यात्रा पर 850 श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार को अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। दोपहर 2 बजे विशेष ट्रेन को अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, नगर निगम की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति श्री हरमिन्दर सिंह टिन्नी, जिला प्रशासन के अधिकारीगण और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। अयोध्या धाम की इस…
रायपुर: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में आज महानदी भवन मंत्रालय में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की बैठक हुई। बैठक में चर्चा की शुरुआत पंचायतों के माध्यम से अविवादित नामांतरण और बंटवारे की प्रक्रिया से हुई। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब ग्राम पंचायतें अपने अधिकार क्षेत्र में अविवादित राजस्व मामलों का भी समाधान कर रही है, जिससे ग्रामीणों को तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और शासन-प्रशासन के बीच की दूरी कम होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी जिलों में इस व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। बैठक में प्रमुख…
रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका का छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो गया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के हित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन किया है। वे प्रदेश के जनजातीय समुदायों, महिलाओं, बुजुर्गाे, युवाओं, माताओं, बच्चों, दिव्यांगों सहित सभी वर्गाे की बेहतरी और कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। छत्तीसगढ़ वासियों का अत्यंत सरल, सहज व्यवहार उन्हें प्रेरणा देता हैै। वे जितने सरल और सहज हैं उतने ही जनता से जुड़े हुए भी हैं। छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परंपराएं उन्हें उनके गृह प्रदेश असम की याद दिलाती है…
नई दिल्ली छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में 2 ननों की गिरफ्तारी का मामला प्रदेश से लेकर दिल्ली तक गरमाया हुआ है. आज संसद सत्र के शून्यकाल में दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने इस संवेदनशील मुद्दे को सदन के पटल पर रखा. उन्होंने कहा, दुर्ग रेलवे स्टेशन में मानव तस्करी और धर्मांतरण कर दो नन बस्तर की आदिवासी बेटियों को आगरा लेकर जा रहे थे, जिन्हें दुर्ग जिले के हमारे जागरूक नागरिकों ने बचाया. सांसद बघेल ने कहा, कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा सबके सामने आ गया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी,…
रायपुर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी कैबिनेट बैठक के बाद अमेरिका रवाना होंगे. इस यात्रा में अमेरिका में बसे छत्तीसगढ़िया भाई-बहनों को मातृभूमि से जोड़ने, निवेश के अवसरों को प्रोत्साहित करने और राज्य के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे. वित्त मंत्री ओपी चौधरी प्रवासियों को विकासशील से विकसित छत्तीसगढ़ की यात्रा का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करेंगे और इस वर्ष छत्तीसगढ़ के प्रथम “एनआरआई शिखर सम्मेलन” में भाग लेने के लिए आमंत्रित भी करेंगे. वे विकासशील छत्तीसगढ़ से विकसीत छत्तीसगढ़ के विजन “छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047” के बारे में भी जानकारी साझा करेंगे, जो…
रायपुर: कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात को प्रोत्साहन देने की दिशा में छत्तीसगढ़ को एक बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों एवं उद्योग विभाग की सक्रिय पहल के फलस्वरूप भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने रायपुर में APEDA (Agricultural and Processed Food Products Export Development Authority) का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की स्वीकृति प्रदान की है। इस क्षेत्रीय कार्यालय के प्रारंभ होने से छत्तीसगढ़ के किसानों, उत्पादकों और निर्यातकों को अनेक लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। अब उन्हें ट्रेनिंग, प्रमाणन, पैकेजिंग, मानकीकरण और निर्यात संबंधी सेवाओं के लिए अन्य राज्यों के…
रायपुर राज्य सरकार ने 8 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है. गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक, IPS ईशु अग्रवाल रायपुर आजाद चौक CSP होंगे. IPS धर्मेंद्र सुमंत कुमार को राजनांदगांव से सरगुजा भेजा गया है. आईपीएस मयंक मिश्रा को सरगुजा से रायगढ़, आईपीएस हर्षित मेहर को रायगढ़ से दुर्ग भेजा गया. IPS राहुल बंसल को दुर्ग से सरगुजा, IPS वांसल जैन को पुलिस मुख्यालय से राजनांदगांव, IPS अभिषेक चंद्रवेद्ती को रायपुर से धमतरी, IPS गगन कुमार को बस्तर से बिलासपुर भेजा गया है.
बिलासपुर शिक्षा विभाग में चल रहे युक्तियुक्तकरण के बीच हाईकोर्ट ने अहम फैसला दिया है. चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की बेंच ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि बीईओ (ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर) को कलेक्टर सस्पेंड नहीं कर सकते हैं. दरअसल, बस्तर संभाग के जगदलपुर जिले में पदस्थ बीईओ मानसिंह भारद्वाज ने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के दौरान छुट्टी पर थे. कलेक्टर ने बीईओ की छुट्टी निरस्त कर बिना सुनवाई का मौका दिए निलंबित कर दिया था. बीईओ ने निलंबन के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी. याचिका की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
गौरेला पेंड्रा मरवाही गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाली प्रीति मांझी को कांग्रेस ने बड़ी जवाबदारी देते हुए युवक कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाया है। जिसके बाद से प्रीति को बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रीति मांझी जीपीएम जिले के गौरेला विकासखंड के एक छोटे से गाँव गांगपुर की रहने वाली हैं, प्रीति मांझी को कांग्रेस पार्टी ने युवक कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। यह उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रीति मांझी की इस उपलब्धि ने निश्चित रूप से उनके परिवार का नाम…