बीजापुर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का आरोप सड़क ठेकेदार और उसके गुर्गों पर लगा था. हत्याकांड की जांच कर रही टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के पांच अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिन लोगों पर कार्रवाई हुई है उसमें लोक निर्माण विभाग के 2 पूर्व ईई शामिल हैं. इसके अलावा 1 ईई, 1 एसडीओ और 1 सब इंजीनियर शामिल है. पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में गिरफ्तारी: पकड़े गए पांचों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 2 दिन की न्यायिक रिमांड पर लिया है. पुलिस की टीम न्यायिक रिमांड पर सभी से…
Author: News Desk
कांकेर: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 02 अगस्त को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत 20वीं किश्त की राशि पात्र किसानों के खाते में अंतरित की जाएगी, जिसका प्रसारण वेब कास्ट के माध्यम से किया जाना है, भारत सरकार द्वारा उक्त दिवस को पीएम किसाना दिवस के रूप में मनाए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उप संचालक कृषि ने बताया कि इसके तहत जिला एवं विकासखण्ड स्तर कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र, मंडी एवं कृषि विभाग के समन्वय से आयोजित किया जाएगा। साथ ही जनप्रतिनिधियों, कृषि वैज्ञानिकों तथा पुरस्कृत किसानों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा ग्राम पंचायत…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री श्री ओ.पी. चौधरी आज कैबिनेट बैठक के उपरांत सात दिवसीय अमेरिका यात्रा पर रवाना होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य अमेरिका में बसे प्रवासी छत्तीसगढ़वासियों से संवाद स्थापित कर उन्हें राज्य के विकास अभियान से जोड़ना है। वित्त मंत्री श्री चौधरी इस दौरान अमेरिका में रह रहे छत्तीसगढ़ी मूल के नागरिकों को प्रदेश के समग्र विकास में भागीदार बनने के लिए प्रेरित करेंगे तथा उन्हें वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में तैयार ‘‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047’’ से अवगत कराएंगे। वे आगामी एनआरआई शिखर सम्मेलन में प्रवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भी आमंत्रण…
रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज मंत्रालय में राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी।
रायपुर : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का मध्यप्रदेश दौरा: आस्था, संस्कृति और सेवा का संगम मंत्री राजवाड़े ने कारेश्वर, महेश्वर और महाकाल के दर्शन कर छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि और प्रगति की कामना की मंत्री राजवाड़े ने रानी अहिल्याबाई होलकर राजबाड़ा और अहिल्या महल का किया भ्रमण दृष्टिबाधित बच्चों के स्किल कार्यक्रम में शामिल होकर उनके आत्मविश्वास, हुनर और जिजीविषा की सराहना की रायपुर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मध्यप्रदेश के दो दिवसीय प्रवास में रहीं। प्रवास के प्रथम दिन श्रीमती राजवाड़े ने खंडवा जिले में नर्मदा तट पर स्थित देश के 12 ज्योतिर्लिंगों…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय, महानदी भवन में केरल एवं ओडिशा के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा सांसद चलाकुडी से बेनी बेहनन, कोट्टायम से के. फ्रांसिस जॉर्ज, कोल्लम से एन. के. प्रेमचंद्रन, कोरापुट से सप्तगिरि उल्का, और केरल विधानसभा सदस्य श्रीमती रोजी एम. जॉन शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से राज्य में हाल ही में चर्चा में आए धर्मांतरण प्रकरण की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक शांतिप्रिय और समरसता में विश्वास रखने वाला प्रदेश है, जहाँ सभी धर्मों के लोग सौहार्दपूर्वक रहते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को…
डेस्क : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू “बैठक में प्रदेश में खाद की उपलब्धता समेत कई अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वहीं, राज्य के 25वें स्थापना वर्ष को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।” “राज्य का रजत जयंती वर्ष 15 अगस्त 2025 से 6 फरवरी 2026 तक दो चरणों में मनाया जाएगा। सभी विभागों को इस दौरान आयोजन करने के निर्देश दिए जाएंगे। आयोजन के लिए विशेष बजट स्वीकृति और विभागीय प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।”
गरियाबंद रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला राजिम की छात्राओं ने एक अनूठी पहल की है. छात्राओं ने अपने हाथों से रंग-बिरंगी और भावपूर्ण राखियां बनाईं और उन्हें जम्मू-कश्मीर में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के लिए डाक के माध्यम से भेजा है. इस पहल का उद्देश्य देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करना है, जो सालभर अपनी जान जोखिम में डालकर देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं. छात्राओं के मन में यह विचार तब आया जब उन्होंने महसूस किया कि देश के सैनिक, जो हर पल हमारी…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को और अधिक मेहनत कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रदेश के विजेता खिलाड़ियों में रजत पदक विजेता अन्नू देवी कुंवर, दीप्ति साहू तथा कांस्य पदक विजेता संजना कन्नौजिया और हर्षा सेन शामिल थीं। प्रशिक्षक श्री विशाल हियाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर…
रायपुर रायपुर पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है. सभी पुलिस कर्मियों को दो पहिया वाहन का इस्तेमाल करतने समय हेलमेट लगाया अनिवार्य कर दिया गया है. निर्देश का उल्लंघन करने पर जुर्माने के साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी. इस संबंध में आदेश जारी किया गया है. कितना होगा जुर्माना, क्या होगी कार्रवाई ? पुलिस अधिकारी या कर्मचारी बिना हेलमेट वाहन चलाते मिला तो उसपर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 1,000 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा. जारी आदेश में बताया गया कि विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी और…