नई दिल्ली। देश की राजधानी में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर निशाना साधते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। इस पर केंद्रीय मंत्री पुरी ने पलटवार करते हुए केजरीवाल को जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री पुरी ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि एक ही झूठ को बार-बार फैलाने से वह सच हो नहीं बन जाएगा। आपके झूठे होने का बार-बार प्रमाण जरूर देगा। सच्चाई यह है कि आज तक…
Author: News Desk
बेंगलुरु पुलिस ने नये साल के जश्न के मौके पर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। वहीं पुलिस ने सीटी बजाने पर भी बैन लगा दिया है। नये साल का जश्न मनाने के लिए पूरा बेंगलुरु सज रहा है। सरकार और पुलिस सुऱक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। एमजी रोड पर हर साल नये साल के सेलीब्रेशन में शामिल होने के लिए लाखों लोग जुटते हैं। यहां पुलिस के 2000 जवानों की तैनाती की गई है। विशेष लाइटिंग की व्यवस्था ब्रिगेड रोड, चर्च स्ट्रीट, इंदिरानगर, एचएसआर लेआउट और कोरमंगला में स्पेशल लाइटिंग की व्यवस्था…
चतरा: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को झारखंड के चतरा जिले में 3 जगहों पर तलाशी ली। यह तलाशी नक्सली समूह द्वारा जबरन वसूली और धन शोधन की जांच के तहत की गई। NIA के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तलाशी के दौरान कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य सामान जब्त किया गया। यह तलाशी प्रतिबंधित नक्सली संगठन CPI (माओवादी) के एक और गुट, TSPC, से जुड़े एक मामले में की गई। 21 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र मामले में NIA ने आगे बताया कि यह जांच TSPC के प्रमुख नेताओं और उनके मददगारों से जुड़ी है,…
रायपुर। अगर आप पनीर खाने के शौकीन हैं, तो जरा संभलकर। दरअसल, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं औषधि विभाग ने मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर स्थित नकली पनीर बनाने की फैक्टरी को सील किया है। इतना ही नहीं फैक्टरी से 2500 किलोग्राम नकली पनीर भी जब्त किया है। विभाग ने जांच में पाया कि पनीर में डालडा, पाम ऑयल, तेल, मैदा, हानिकारक रसायन समेत कई चीजों को मिलाया गया था। ये स्वास्थ्य के लिये बहुत खतरनाक हैं। खाद्य एवं औषधि विभाग के नियंत्रक चंदन कुमार ने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय को सूचना मिली थी कि बीरगांव के…
पटना: पटना में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पटना पुलिस ने नए साल से ठीक एक दिन पहले भारी मात्रा में नशीला कफ सीरप पकड़ा है। कुम्हरार थाना क्षेत्र के एक गोदाम से 35 कार्टन सीरप जब्त किया गया। पुलिस का मानना है कि इसे नए साल पर बेचने के लिए रखा गया था। इसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई दरअसल, सोमवार देर शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना वृंदावन कॉलोनी के एक गोदाम के बारे में थी। बताया गया कि…
लुधियाना। दिलजीत दोसांझ के पीएयू में 31 दिसंबर को हाने वाले कंसर्ट को लेकर लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। दिलजीत सोमवार दोपहर बाद चंडीगढ़ आ चुके हैं। आज यानी मंगलवार को वह लुधियाना में प्रस्तुति से लोगों की दिल जीतेंगे। दिलजीत दोसांझ के शो को लेकर उनके फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। शो में 40 से 45 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है। लोगों को परेशानी न हो, इसलिए पुलिस ने एक डायवर्जन प्लान दिया है। इन रास्तों का इस्तेमाल कर लोग जाम में फंसने से बच सकते हैं। पुलिस ने जारी किया डायवर्जन…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नए साल से पहले पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया है। 13 एडिशनल एसपी का ट्रांसफर किया गया है। रायपुर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ पंकज चंद्रा को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 13 वाहिनी बांगो कोरबा भेजा गया है। वहीं श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी है। एएसपी जयंत वैष्णव को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बघेरा दुर्ग, बिलासपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार को जांजगीर यातायात एएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कांकेर एएसपी प्रशांत शुक्ला को रायपुर यातायात एएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। एएसपी विवेक शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर में रेलवे ने नए साल 2025 के लिए नई समय सारिणी जारी कर दी है. हालांकि ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है. इसके साथ ही एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों को 10 से 55 मिनट पहले चलाने का फैसला किया गया है. वहीं, कोरोना के समय में रेलवे जिन ट्रेनों के नंबर से पहले जीरो लगाकर चला रहा था, अब उस टैग को हटाकर पहले की तरह ही उन्हीं नंबरों से चलेगी। बंगाल की खाड़ी का सिस्टम ठंडा पड़ा 45 पैसेंजर, 81 मेमू और 20 डेमू ट्रेनें हैं जिनसे…
हिसार। नए साल की शुरुआत से कड़ाके की सर्दी हो रही है। जनवरी के पहले हफ्ते में दो पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ आने वाले हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट होगी। इसके बाद लगभग देश के तीन चौथाई भागों में सर्द हवाओं का विस्तार हो जाएगा। जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एवं बिहार-झारखंड तक गलन बढ़ेगी। तेलंगाना-महाराष्ट्र तक असर देखा जाएगा। हरियाणा में कोहरे का येलो अलर्ट हरियाणा में हिसार, जींद, भिवानी, झज्जर, रोहतक समेत कई जिलों में सोमवार रात 12 बजे से ही गहरी धुंध छा गई। इस दौरान दृश्यता शून्य से पांच मीटर तक रह…
सक्ती। सक्ती जिले से एक हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है। यहां 11वीं कक्षा की छात्रा ने कथित तौर पर अंधविश्वास के कारण अपनी जीभ काट ली। जिले के ग्राम देवरघटा के अचरीपाली में 16 वर्षीय छात्रा ने अपनी जीभ काट कर भोले बाबा को समर्पित किया है। मंदिर परिसर में खून फैला हुआ है, खुद को मंदिर के अंदर बंद कर साधना में बैठ गई है। वहीं, पुलिस वालों को गांव के लोगों ने मंदिर के अंदर जाने नहीं दिया। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है। सोमवार की सुबह 7 बजे छात्रा ने घर के पास तलाब…