मुंबई । सेबी ने सोशल मीडिया खुद को इंफ्लुएंसर बताकर शेयर मार्केट के टिप्स और स्टॉक्स की सिफारिशें करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। साल 2024 में कई लोगों पर कार्रवाई की गई है, जिन्होंने शेयर बाजार के बारे में भ्रामक जानकारी दी और लोगों को गुमराह किया। इनमें से एक प्रमुख इंफ्लुएंसर के खिलाफ हाल ही में सख्त कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही सेबी ने 15,000 से ज्यादा वेबसाइट्स पर भी प्रतिबंध लगा दिया है, जो स्टॉक टिप्स और सिफारिशों से जुड़ा कंटेंट फैला रहे थे। सेबी की इस कार्रवाई से यह पता चलता है…
Author: News Desk
भोपाल । भारतीय जनता पार्टी का संगठन चुनाव अंतिम चरण में पहुंच गया है। बूथ के बाद ब्लॉक अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिलाध्यक्षों के निर्वाचन के लिए रायशुमारी हो चुकी है। ज्यादातर जिलों में रायशुमारी से ही जिलाध्यक्ष तय होंगे। इसी हफ्ते भाजपा के सभी संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष तय हो जाएंगे। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष के लिए चुनाव होगा। केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेशाध्यक्ष के लिए 15 जनवरी की दिन निर्धारित किया है। ज्यादातर राज्यों में इस दिन तक प्रदेशाध्यक्ष तय हो जाएंगे। जिलाध्यक्षों का निर्वाचन इसी हफ्ते, प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में कई नाम भाजपा में…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने नई एंटी नक्सल नीति में विस्तार किया है. बीजेपी की राज्य सरकार सरेंडर करने वाले नक्सलियों की सुविधाओं को बढ़ाने जा रही है. गृहमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर में नक्सल नीति को लेकर बात करते हुए बताया अब सरेंडर करने वाले नक्सलियों को हर माह 10 हजार की राशि दी जाएगी. साथ ही रहने के लिए जमीन, मकान और रोजगार से जुड़े संसाधन भी दिए जाएंगे. सरकार का प्लान है कि घर जमीन के साथ ही नक्सलियों को खास ट्रेनिंग भी दी जाएगी, जिससे उन्हें रोजगार हासिल करने में आसानी हो. नई नीति के तहत नक्सलियों…
बिलासपुर । महिला संबंधी मामले में कार्रवाई करते हुए सरकंडा पुलिस ने दैहिक शोषण के आरोप में एक आरोपी को पकडऩे में सफलता पाई है।जहां आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया गया है।सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थीया ने दिनाक 28.12.2024 को थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया जिसमें आरोपी धीरेन्द्र पटेल द्वारा 2 वर्षों से लगातार शादी करने का झांसा देकर पीडि़ता से दैहिक शोषण करने आरोप लगाया रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1643/2024, धारा 376, भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी धीरेन्द्र पटेल पिता भगत…
अकोला । महाराष्ट्र के अकोला जिले में भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए 11 पदाधिकारियों को छह साल के लिए निलंबित कर दिया। इन निलंबित पदाधिकारियों में एक जिला परिषद सदस्य भी शामिल है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता ने बताया कि अकोला जिले में नवंबर के विधानसभा चुनाव के दौरान महायुति (भाजपा, शिवसेना और राकांपा का गठबंधन) में बगावत हुई थी, जिसके बाद पार्टी ने अब यह कार्रवाई की। पार्टी के जिला अध्यक्ष किशोर मांटे पाटिल ने सोमवार को पीटीआई से बातचीत में कहा कि इस बारे में राज्य भाजपा…
नई दिल्ली । वाणिज्य मंत्रालय ने घरेलू उत्पादकों को संरक्षण देने के उद्देश्य से चीन समेत छह देशों से आयात होने वाले पीवीसी पेस्ट रेजिन पर पांच साल तक डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की गई है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य है भारतीय उत्पादकों को विदेशी उत्पादकों से हो रहे अनुचित प्रतिस्पर्धा से बचाना है। व्यापार उपचार इकाई (डीजीटीआर) ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि भारत में डंपिंग होने की वजह से घरेलू उद्योगों को नुकसान हो रहा है। इसके चलते डीजीटीआर ने पीवीसी पेस्ट रेजिन के आयात पर डंपिंग रोधी शुल्क की सिफारिश की है। यह सिफारिश…
भोपाल। नया साल शुरू होने में 1 दिन ही रह गया है। इस बार नववर्ष बेहद ही शुभ संयोग में शुरू होगा, जिसमें कई ग्रहों के गोचर से शुभ संयोग का निर्माण होगा। 1 जनवरी को बुधवार तो है ही, साथ ही इस दिन हर्षण योग, शिववास योग, बालव और कौलव योग का संयोग भी बन रहा है। ज्योतिषियों की मानें तो साल 2025 सुख-समृद्धि व तरक्कीकारक साबित होगा। पंचांगों के अनुसार इस वर्ष शुरुआत में मालव्य और केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होगा। यह राजयोग शुक्र के 27 जनवरी को मीन राशि में गोचर से बन रहा है। साल…
कोरबा, कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल की बोर्ड परीक्षा में बच्चों के परीक्षा परिणाम में सुधार लाने के लिए शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ली। उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी एवं बीईओ को निर्देश दिए कि पढाई में कमजोर बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए उन पर विशेष ध्यान देकर अध्यापन कार्य कराएं। उन्होंने कहा कि आगमी 2 माह में पढ़ाई में कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देकर उन्हें मजबूत करें। बच्चों को पढ़ाई में निरंतरता बनाने के लिए प्रेरित करें। उनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगायें। ब्लैक बोर्ड पर…
हिंदू धर्म के ग्रंथों में रामायण का महत्व बहुत अधिक माना जाता है. ये ना केवल एक धार्मिक ग्रंथ है बल्कि इसमें जीवन जीने की कला और सरल, सहज व संघर्षों के बीच सफलता हासिल करने के तरीकों को भी बताया गया है. इसमें भगवान श्रीराम ने कई ऐसे सूत्र को बताया है जिन्हें अपनाकर मानव अपने जीवन को सुख-शांति के साथ जी सकता है और विपरीत समय में भी धैर्य के साथ मुश्किलों का समाधान ढ़ूढ़ सकता है. वहीं रामायण के अनुसार कई ऐसे सूत्र भी बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर हम तनाव को दूर कर सकते हैं और…
अगर आप कभी अपने घर में अजीब महसूस करते हैं या ऐसी घटनाएं घटती हैं, जो सामान्य नहीं लगतीं, तो वास्तु शास्त्र के कुछ आसान उपाय आपकी मदद कर सकते हैं. ये उपाय न केवल घर से नकारात्मक ऊर्जा को निकालने में मदद करते हैं, बल्कि घर में सकारात्मकता भी बनाए रखते हैं. इन उपायों से घर के वातावरण में शांति और सामंजस्य स्थापित होता है. आइए जानते हैं कुछ सरल वास्तु के उपाय जो आपके घर को सुरक्षित और खुशहाल बना सकते हैं. इन उपायों के बारे में बता रहे हैं 1. खिड़की और दरवाजों पर ध्यान दें अगर…