पटना: पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर किए गए लाठीचार्ज के बाद सियासत तेज हो गई है. इस बीच BPSC आंदोलन से भागने के लगे आरोपों पर जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि वह गांधी मैदान से नहीं भागे हैं. ये आंदोलन और तेज होगा. छात्रों ने कोई तोड़फोड़ नहीं की है. गांधी मैदान में प्रदर्शन करने के लिए परमिशन की जरूरत नहीं होती है. प्रशांत किशोर ने कहा कि आंदोलन को लेकर परसों तय किया गया था कि गांधी मैदान में बैठेंगे, जहां छात्र संसद होगी और आगे की रणनीति को लेकर तय…
Author: News Desk
छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय आज सोमवार को कैबिनेट की बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 30 दिसंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे से नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की गई है। इसमें छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही सीएम साय अपने मंत्रियों के साथ कई अहम मुद्दों और भावी योजनाओं पर चर्चा करेंगे। इससे पूर्व पिछली कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने प्रदेश के नगर पालिक निगमों के महापौर एवं नगर पालिकाओं के अध्यक्ष का निर्वाचन…
दिल्ली: दिल्ली में एक 17 साल के लड़के ने करोल बाग इलाके में हीरे के 2 हार और 4 बालियों का सेट चोरी कर लिया. यह घटना 11 दिसंबर को हुई थी, जब एक कर्मचारी हीरे के गहनों से भरा बैग एक दुकान से दूसरी दुकान तक ले जा रहा था. 16.44 लाख रुपये के गहने चुराए लड़के ने चोरी के लिए एक चतुर योजना बनाई. उसने जानबूझकर हंगामा किया, जिससे कर्मचारी का ध्यान भटक गया. इस हंगामे के बीच, उसने मौका देखकर बैग चुरा लिया. जिसमें 16.44 लाख रुपये मूल्य के गहने थे. पुलिस ने घटना की गंभीरता को…
रायपुर : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां नया रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में एक इंस्पेक्टर ने आत्महत्या कर ली है, बतायाजा रहा है कि इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हुए हैं. घटना राखी थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, मृतक इंस्पेक्टर अनिल सिंह दुर्ग के रहने वाले थे. अनिल सिंह CAF की 14वीं बटालियन में कंपनी कमांडर थे. नया रायपुर स्थित पीएचक्यू के गेट नं-3 में तैनाती थी. इंस्पेक्टर PHQ सुरक्षा में लगी 22 बटालियन में पदस्थ था.…
श्रीलंका में 12 से 21 जनवरी 2025 तक आयोजित होने वाली इंटरनेशनल डिसएबल क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी के लिए ग्वालियर के योगेंद्र भदौरिया का चयन भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में हुआ है। योगेंद्र भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत के अलावा इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें भी हिस्सा लेंगी। जयपुर में किया था शानदार प्रदर्शन मध्य प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय सिंह तोमर ने जानकारी दी कि दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया ने देश भर से 25 खिलाड़ियों का चयन किया है। योगेंद्र भदौरिया का चयन उनके जयपुर में हुए चैलेंजर…
दिल्ली: न्यू ईयर की शुरुआत होने में बस कुछ ही घंटों का वक्त बचा हुआ है, लेकिन इस बार न्यू ईयर ईव पर दिल्ली वाले पार्टी में आतिशबाजी नहीं कर पाएंगे. ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों को पुलिस और रेवेन्यू ऑफिस की टीमों ने 31 दिसंबर और 1 जनवरी की पार्टी के नियम जारी किए हैं. नियमों के मुताबिक रूफटॉप पार्टियां नहीं होंगी और न ही लाउड म्यूजिक चल सकेंगे. अधिकारियों के अनुसार न्यू ईयर ईव पर होने वाले कार्यक्रमों की संख्या काफी अधिक रहती है. ऐसे में हर साल ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों से लोग देर तक शोर और आतिशबाजी की शिकायत…
ISRO SpaDEx PSLV-C60 Launch। इसरो ने भारत के 'स्पैडेक्स' मिशन को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सोमवार रात 9:58 बजे दो छोटे अंतरिक्षयानों को पीएसएलवी-सी60 रॉकेट से एक साथ प्रक्षेपित किया जाएगा। मिशन में सफलता के साथ ही भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद अंतरिक्ष 'डॉकिंग' प्रौद्योगिकी में सक्षम दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। वहीं, अगर यह मिशन सफल हो जाता है तो भारत को अगले मिशनों चंद्रयान-4, खुद का अंतरिक्ष स्टेशन और चांद पर भारतीय उतरने के सपने को साकार में मदद मिलेगी। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी…
बैकुंठपुर/कोरिया कोरिया जिले में सैनलुकर कंपनी द्वारा सैकड़ों लोगों को झांसे में लेकर करोड़ों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। यह कंपनी लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर ऐप के माध्यम से पैसे निवेश करवाती थी। शुरुआत में कंपनी निवेशकों को उनके पैसे लौटाती रही, जिससे लोग कंपनी पर भरोसा करते गए और बड़े पैमाने पर निवेश किया। कंपनी की कथित मालिक कैथरीन ने कुछ दिन पहले अचानक कंपनी और उसका ऐप बंद कर दिया। इसके बाद से निवेशक परेशान हैं और अपने डूबे हुए पैसे वापस पाने के लिए प्रशासन से मदद की गुहार लगा…
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज बाबा महाकाल भस्म आरती के दौरान सुबह 4 बजे जागे जिसके बाद बाबा महाकाल का भांग से आलौकिक स्वरूप में शृंगार किया गया। आज अमावस्या पर भस्म आरती में चारों ओर जय श्री महाकाल की गूंज गुंजायमान हुई। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखते ही रह गया। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी ने बताया कि पौष माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि सोमवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। उसके बाद सबसे पहले भगवान को…
दिल्ली। दिल्ली में बारिश के कारण कम हुए प्रदूषण से राहत ज्यादा नहीं टिक पाई। एक दिन बाद ही रविवार को दिल्ली में AQI बढ़कर 200 से अधिक पहुंच गया है, जो वायु प्रदूषण की खराब श्रेणी में आता है। आज किस इलाके में कितना है AQI केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, आज सोमवार को सुबह 7 बजे दिल्ली के अलीपुर में AQI 155, आनंद विहार में AQI 256, अशोक विहार में AQI 196, आया नगर में AQI 117, चांदनी चौक में AQI 111, द्वारका सेक्टर-8 में AQI 223, जहांगीरपुरी में AQI 237, नरेला में AQI 128, आरकेपुरम…