Author: News Desk

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह जी अर्थशास्त्र के उन दिग्गजों में से एक थे, जो देश के वित्त मंत्री, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर और योजना आयोग के प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Read More

राजनांदगांव। जिले में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक लग्जरी थार कार ने रेल्वे ओवरब्रिज पर 7-8 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2-3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है और कुछ को जिला अस्पताल भी भेजा गया है। घटना की जानकारी के मुताबिक, यह हादसा चिखली-खैरागढ़ मार्ग जाने वाले ओवरब्रिज पर रात लगभग 10 बजे हुआ। थार कार चालक ने अचानक तेजी से कार चलाते हुए इन लोगों को रौंद दिया और घटना के बाद…

Read More

कूनो के बाद 20 नए चीतों का बसेगा नया आशियाना भोपाल । दक्षिण अफ्रीका से 20 चीतों को लाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इन चीतों में 10 नर और 10 मादा शामिल हैं। इन्हें भारत लाने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। वन विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने बताया कि साउथ अफ्रीका से 20 चीतों को चिन्हित कर लिया गया है। चीतों को लाने की प्रक्रिया में जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने में लगभग दो महीने का समय लगेगा। चीतों को भारत लाने के बाद उन्हें कूनो नेशनल पार्क और गांधी सागर अभ्यारण्यों…

Read More

रायपुर प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ को ध्यान में रखकर रेलवे ने संगम में स्नान करने वाले श्रद्वालुओं को बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण रेलवे से चलने वाली पांच महाकुंभ स्पेशल ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, बालाघाट और नैनपुर होकर गुजरेगी। महाकुंभ के दौरान 3,000 स्पेशल ट्रेनें सहित 13,000 से अधिक ट्रेनें दौड़ेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा तीन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रायगढ़-वाराणसी, दुर्ग-वाराणसी और बिलासपुर-वाराणसी के मध्य तीन फेरे के लिए चलाई जा रही है। ट्रेन नंबर 08251/08252 रायगढ़-वाराणसी-रायगढ़ कुंभ मेला स्पेशल, ट्रेन नंबर 08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल और ट्रेन नंबर 08253/08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर…

Read More

मुंबई । महाराष्ट्र में अप्रेल 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों में हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। महाराष्ट्र परिवहन विभाग ने बताया कि इस कार्रवाई के लिए वाहन मालिकों को 531 रुपये से 879 रुपये तक की कीमत अदा करनी होगी। वाहन के प्रकार के आधार पर यह लागत फिक्स की गई है, जैसे कि दोपहिया वाहनों के लिए 531 रुपये, ऑटो-रिक्शा के लिए 590 रुपये और बड़े वाहनों के लिए 879 रुपये। माना जा रहा है कि हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट का उपयोग दुर्घटनाओं और चोरी से बचाने के लिए ही नहीं, बल्कि यह एक…

Read More

बेलगावी । कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होने वाली है। इसके पहले वहां नेताओं के स्वागत में पोस्टर और बैनर लगे हैं, इस लेकर विवाद छिड़ गया है। आरोप है कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैनरों और फ्लेक्स में भारत के मानचित्र को विकृत रूप में दिखाया है। बेलगावी शहर के प्रवेश द्वार पर लगाए गए इन बैनरों में जो भारत का मानचित्र छपा है, उसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और अक्साई चिन का क्षेत्र गायब किया गया है। भाजपा ने मामले पर तीखा पलटवार कर कांग्रेस को नई मुस्लिम लीग करार दिया है।…

Read More

स्ट्रीट लाइट सुधार कार्य करवाया गया रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्याओं का निराकरण हो रहा है। जोन 8 के वार्ड क्रमांक 69 निवासी दीपक साहू ने स्ट्रीट लाइट नहीं जलने को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि वार्ड के सत्यम बिहार कलोनी में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के पास महीनेभर से स्ट्रीट लाइट खराब है। जिससे रात में आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पडता है। इसको लेकर उन्होंने स्थनीय प्रशासन से भी शिकायत किया। लेकिन वहां से भी कार्य न होने पर उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जन समस्या निवारण…

Read More

देश की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजना का लोकार्पण…ओंकारेश्वर जलाशय में बनाया गया है 600 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर परियोजना का वर्चुअली लोकार्पण किया। केंद्र सरकार की अल्ट्रा मेगा रिन्यूएबल एनर्जी पावर पार्क (यूएमआरईपीपी) योजना के तहत सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और मप्र ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के संयुक्त उद्यम द्वारा ओंकारेश्वर जलाशय में 600 मेगावाट का ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट दो चरणों में स्थापित किया जा रहा है। यह परियोजना देश की सबसे बड़ी फ्लोटिंग पीवी प्लांट और दुनिया के सबसे बड़े फ्लोटिंग सोलर…

Read More

नई ‎दिल्ली । चांदी और ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि सरकार नए नियम ला रही है जो उनकी हितों की सुनिश्चित करने के लिए होगा। अब चांदी के सिक्कों और ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग का नियम शुरू हो सकता है। इस नियम के लागू होने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। इस समय सोने के लिए हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम का उपयोग हो रहा है और अब चांदी से बनी वस्तु‎ओं पर भी हॉलमार्किंग का प्लान बन रहा है। हालांकि, चांदी पर हॉलमार्किंग करने में एक बड़ी चुनौती है क्योंकि चांदी अधिक प्रदूषणकारी हो…

Read More

बेलगावी । कांग्रेस की कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में गुरूवार को फैसला किया गया कि पार्टी में व्यापक संगठनात्मक सुधार तथा पुनर्गठन का काम तत्काल शुरू किया जाएगा और साल भर तक देश भर में ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान चलाया जाएगा। पार्टी की कार्य समिति की बैठक के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि बैठक में दो प्रस्ताव भी पारित किए गए जिनमें एक प्रस्ताव महात्मा गांधी पर और दूसरा राजनीतिक है। वेणुगोपाल ने कहा कि वर्ष 2025 का साल संगठन में व्यापक बदलाव का होगा। हम व्यापक संगठनात्मक सुधार करेंगे। यह…

Read More