मेष राशि :- आपके शुभ चिंतक व मित्र भी आप से खिन्न रहेंगे, किनतु कार्य बनेंगे, ध्यान दें। वृष राशि :- शरीर, स्त्री कष्ट, पद परिवर्तन, उन्नति, नौकरी से लाभ होगा, कार्य होगे। मिथुन राशि :- आर्थिक कष्ट, विरोधियों का प्रभाव, निर्माण के कार्यों में बाधा, रुके कार्य होगे। कर्क राशि :- संतान पीड़ा, चोट चपेट ऑपरेशन की संभावना अवश्य बनेगी, ध्यान दें। सिंह राशि :- शारीरिक सुख, पत्नी-भ्रातृ कष्ट होवे, व्यापार लाभ, स्त्री सुख होगा। कन्या राशि :- शारीरिक सुख, पत्नी-भ्रातृ कष्ट होवे, कार्य लाभ होगा, ध्यान रखे। तुला राशि :- शत्रु व रोग पर धन व्यय होगा, सफल…
Author: News Desk
भोपाल : सागर शहर की ऐतिहासिक धरोहर लाखा बंजारा झील से सागर शहर की पहचान देश और प्रदेशभर में रही है। यह झील सागर शहर का प्रमुख जल स्त्रोत भी है। नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग के स्मार्ट सिटी मिशन में लाखा बंजारा झील का संरक्षण और सौंदर्यीकरण कार्य 111 करोड़ 33 लाख रूपये की लागत से किया गया है। सागर शहर की यह ऐतिहासिक झील सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा कायाकल्प के बाद अपने इस रोमांचित करने वाले नये स्वरूप में शहरवासियों के सामने उभरकर सामने आयी है। झील किनारे मंदिरों में जलगंगा आरती जैसा आयोजन नागरिकों में धार्मिक…
शिरडी। क्रिसमस का जश्न मनाने, मौजूदा साल की विदाई और नए साल के स्वागत के लिए साईंबाबा संस्थान की ओर से शिरडी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। साईं बाबा के दर्शन के लिए शिरडी में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए 31 दिसंबर को साईं समाधि मंदिर दर्शन के लिए पूरी रात खुला रखा जाएगा। यह जानकारी संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बालासाहेब कोलेकर ने दी है। दरअसल हर साल क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान भक्त बड़ी संख्या में साईं बाबा के दर्शन करने, मौजूदा साल की विदाई और नए साल का स्वागत करने के लिए शिरडी आते…
भोपाल : क्या राजधानी भोपाल और अन्य जिलों के लोग जानते हैं कि माण्डू इमली या खुरासानी इमली क्या होती है। कैसे दिखती है। इसे देखने का अचूक मौका राजधानी भोपाल के लोगों को मिला है। इसे भोपाल में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में देखा जा सकता है। यह दुर्लभ पेड़ है । मध्यप्रदेश राज्य वन अनुसंधान संस्थान और मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड के परस्पर सहयोग से बाओबाब के पेड़ों के संरक्षण का ठोस प्रयास किया जा रहा है। इसका वनस्पतिक नाम है एडनसोनिया डिजिटाटा या अफ्रीकी बाओबाब। यह बाओबाब जाति की सबसे व्यापक रूप से फैली हुई…
भोपाल : केन्द्र सरकार द्वारा जारी प्रतियोगिता में श्योपुर देश में सुपोषण के लिए किए गए प्रयासों में द्वितीय स्थान पर रहा। महिला एवं बाल विकास विभाग की मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन योजना से बच्चों के पोषण पर सघन निगरानी रखी जा रही है। हर महीने हर बच्चे का पोषण स्तर जाना जा रहा है, और किसी भी विपरीत स्थिति में सुनियोजित ढंग से पोषण प्रबंधन किया जा रहा है। श्योपुर जिले में कार्यरत विभिन्न संस्थानों के बेस लाइन सर्वे एवं एंड लाइन सर्वे के आंकड़ों के अनुसार जिले में 10 वर्षों में अब तक कुपोषित बच्चों की श्रेणी में…
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा के श्यामशाह मेडिकल कालेज का गौरवशाली इतिहास रहा है। पूर्व में यहां स्नातक चिकित्सा शिक्षा की 60 सीटें थी जो अब 150 हो गई हैं और पीजी की सीट बढ़कर 250 हैं। शीघ्र ही सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में संचालित 6 विभागों के डीएम व एमसीएच के पाठ्यक्रम भी शुरू होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि पूरी लगन से पढ़ाई करें। मानवता की सेवा में अग्रणी रहकर संस्थान का और क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने श्यामशाह चिकित्सा…
भोपाल : जनजातीय संग्रहालय में नियमित आयोजन 'संभावना' के क्रम में रविवार को प्रहलाद कुर्मी एवं साथी (सागर) द्वारा राई नृत्य, केवल कुमार एवं साथी (अनूपपुर) द्वारा गोण्ड जनजातीय गुदुमबाजा नृत्य तथा नागेंद्रनाथ पाण्डेय एवं साथी (आरा, बिहार) द्वारा भोजपुरी गायन की प्रस्तुति दी गई। “संभावना’’ गतिविधि में प्रहलाद एवं साथियों द्वारा राई नृत्य की प्रस्तुति दी गई। यह नृत्य बुंदेलखंड के जनमानस का हर्ष और उल्लास अभिव्यक्त करता है। इस नृत्य में कलाकार फाग गा कर नृत्य करता है। राई के गीत ख्याल, स्वांग आदि कई प्रकार के होते हैं। मृदंग की थाप पर घुंघरुओं की झंकारती राई और…
नई दिल्ली। अगले महीने 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस परेड समारोह में कर्तव्य पथ पर निकाली जाने वाली राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों में दिल्ली की झांकी दिखाई नहीं देगी। रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली चयन समिति ने राष्ट्रीय राजधानी के झांकी से संबंधित प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। दिल्ली की झांकी की थीम, डिजाइन और विजुअल इंपैक्ट समिति के मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। जिसकी वजह से इसका चयन नहीं हो सका। यहां बता दें कि यह लगातार तीसरी बार है जब केंद्र सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय आयोजन को लेकर दिल्ली…
भोपाल : भोपाल नगर निगम महापौर मालती राय ने कहा है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक और कलात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिये। इसके लिये शिक्षक बच्चों को प्रोत्साहित करें। महापौर मालती राय आज राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में स्कूल शिक्षा विभाग के राष्ट्रीय बालरंग समारोह के समापन समारोह को संबोधित कर रही थीं। महापौर राय ने कहा कि राष्ट्रीय बालरंग में विभिन्न राज्यों के बच्चों की प्रस्तुतियाँ राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करती हैं। बच्चों को इस आयोजन से विभिन्न राज्यों की संस्कृति और विरासत को जानने का भी मौका मिलता…
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विन्ध्य में विकास की अपार संभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य किये जा रहे हैं। लक्ष्य व दिशा सही हो तो बांधाएं अपने आप ही दूर हो जाती हैं। जन-प्रतिनिधियों का दायित्व है कि वह जनता को परिणाम दें। विन्ध्य में हरित, औद्योगिक व पर्यटन क्रांति से आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। वह दिन दूर नहीं जब रीवा जिले की एक-एक इंच भूमि सिचिंत होगी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि नदी जोड़ो अभियान के सार्थक परिणाम सामने आयेंगे और प्रदेश में सम्पन्नता आयेगी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल माखनलाल चतुर्वेदी…