जशपुर। जशपुर में कुनकुरी थानांतर्गत घटमुण्डा नवाटोली में शनिवार शाम तीन बजे एक हृदय विदारक हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। खेलते-खेलते बच्चों की मासूम शरारत ने 7 वर्षीय बालक एल्ड्रियन पिता प्रबोध एक्का की जान ले ली, जबकि उसका साथी अविरल पिता रोहित एक्का बाल-बाल बच गया। यह दर्दनाक घटना उस समय हुई जब दो बच्चे गांव के पास 4-5 किसानों के संयुक्त खलिहान में खेल रहे थे। खेलते-खेलते किसी एक बच्चे ने माचिस जलाकर पुआल में आग लगा दी। देखते ही देखते तेज हवा के कारण आग ने खलिहान को अपनी चपेट में ले लिया।…
Author: News Desk
भोपाल। महिला थाना पुलिस ने जीएमसी की जुनियर लेडी डॉक्टर की शिकायत पर एक मनचले के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक मरीज के इलाज के दौरान आरोपी ने उसका नंबर हासिल कर लिया और बाद में उसे अशलील मैसेज भेजने लगा। महिला थाना पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया की वह पुराने शहर के बैरसिया रोड पर रहती है, और जीएमसी से पढ़ाई कर कर रही है। करीब 6 महीने पहले अस्पताल में एक बर्निंग केस आया था। उस मरीज के साथ आए नीलबड़ निवासी इरशाद नामक युवक से उसकी पेशेंट के इलाज…
दुर्ग। दुर्ग जिले के सगनीघाट और सिल्लीघाट के बीच शिवनाथ नदी पर निर्माणाधीन नए पुल का काम पूर्ण होने के कगार पर है। 14 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बन रहे पुल का 95 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। अभी पुल के दोनों ओर सीसी रोड निर्माण का काम प्रगति पर है। अगले कुछ दिनों में पुल के ऊपर बीटी वर्क के बाद पुल आवागमन के लिए तैयार हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा दुर्ग-धमधा मार्ग को जालबांधा-खैरागढ़ मार्ग से जोड़ने वाली सड़क में शिवनाथ नदी पर सगनीघाट और सिल्लीघाट के बीच 400 मीटर लंबे नए…
रायपुर कांग्रेस के पूर्व विधायक के गाड़ी से गांजा मिलने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कांग्रेस से जवाब मांगा है. उन्होंने कहा कि भाजपा जब इस पर कहती है तो कांग्रेसी कहते हैं कि भाजपा राजनीति कर रही है. लेकिन जितने भी ऐसे मामले आते हैं, उनमें कांग्रेस के लोगों का इन्वॉल्वमेंट क्यों होता है. यह भी पढ़ें : अब भाजपा नेत्री का वीडियो वायरल : जनपद के कर्मचारी ने दुर्व्यवहार करने का लगाया आरोप, थाने में मामला दर्ज, इधर महिला नेत्री ने कहा – बिना जांच हो रही एकतरफा कार्रवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने इसके…
बलरामपुर रामानुजगंज। बलरामपुर रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के छतवा जंगल में नर हाथी का शव गुरुवार को मिला था। इस मामले में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभाग ने दो आरोपियों को पकड़कर जेल दाखिल कर दिया है। बाकी दो फरार चल रहे आरोपियों की तलाश जारी है। रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के कंपार्टमेंट पी 3472 छतवा जंगल में बीते गुरुवार को नर हाथी की मौत हुई थी। वन विभाग ने वन प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,9,50,51,52 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। बताया जा रहा है कि जांच में हाथी की मौत करंट लगने से हुई थी।…
बेमेतरा। आज सीएम विष्णुदेव साय बेमेतरा जिले के नवागढ़ में पहुंचे हुए थे। उन्होंने नवागढ़ में आयोजित संत शिरोमणि गुरु घासीदास की जयंती समारोह व राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य कार्यक्रम में शिरकत की। साथ ही 209 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न पंथी नर्तक दल के शानदार, मनोरम पंथी नृत्य का आनंद लिया व पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान, समरसता का संदेश दिया। हमारी सरकार उनके बताए रास्ते पर चलते हुए…
राजनादगांव। राजनादगांव में पुलिस ने आरक्षक भर्ती गड़बड़ी मामले में चार आरक्षक और दो ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। मामले में दो महिला आरक्षक, दो पुरुष आरक्षक सहित टाइम टेक्नोलॉजी कंपनी हैदराबाद के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किए गए हैं। राजनांदगांव जिले में चल रहे पुलिस आरक्षक भर्ती मामले में गड़बड़ी को लेकर बीते दिनों फिर दर्ज कराई गई थी। 16 नवंबर से जिले के 8वीं बटालियन में पुलिस भर्ती चल रही है। इस भर्ती में गड़बड़ी करने वाले 6 लोगो को गिरफ्तार किया…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा विकास का मूलमंत्र है। मुख्यमंत्री श्री साय ने राजधानी रायपुर के कांगेर वैली अकादमी के 18वें वार्षिक उत्सव को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं। हमने प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया है। हमने स्कूलों में शिक्षक-पालक मीटिंग और न्यौता भोज जैसे अभिनव पहल शुरू की है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता और…
जगदलपुर कलेक्टर हरिस एस ने शनिवार को दरभा ब्लॉक के तीन प्लांटेशन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने दरभा कॉफी प्लांटेशन की सभी कार्यों और आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में उद्यानिकी कॉलेज, फील्ड ऑफिसर से चर्चा किए साथ ही कॉफी प्लांटेशन करने वाले किसानों से भी चर्चा किए। प्लांटेशन में मनरेगा से किए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कांदानार के कॉफी प्लांटेशन क्षेत्र का भी निरीक्षण किए और ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने कॉफी उत्पादन के लिए ग्राम में बनी समिति का एसडीएम और जनपद सीईओ की उपस्थिति में बैठक करवाकर समिति में जागरूक किसानों को रखकर पुर्नगठित करने के…
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य योद्धाओं को किया सम्मानित, चिकित्सकीय संवर्ग के नवनियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को बांटे नियुक्ति पत्र कायाकल्प : जिला अस्पताल बेमेतरा पूरे प्रदेश में अव्वल रायपुर प्रदेश में तेजी से स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मेडिकल कॉलेज रायपुर में आज कायाकल्प राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में स्वास्थ्य योद्धाओं, टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया और चिकित्सकीय संवर्ग के नवनियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कायाकल्प से सम्मानित संस्थाओं, टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों और…