रायपुर, छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित एक भव्य समारोह में “छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न@2047” दस्तावेज को प्रदेश की जनता को समर्पित किया। यह दस्तावेज न केवल छत्तीसगढ़ के भविष्य की दिशा तय करता है, बल्कि आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का एक ठोस संकल्प भी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, “यह केवल कागज का दस्तावेज नहीं, बल्कि तीन करोड़ छत्तीसगढ़वासियों के सपनों और आकांक्षाओं का प्रतीक है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत@2047 के संकल्प से…
Author: News Desk
रायपुर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद आए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि ईडी केंद्रीय संस्था है. पूर्व में जो भ्रष्टाचार हुआ था, उस पर ईडी काम कर रही है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा के अंतिम सत्र से पहले मीडिया से चर्चा में ईडी को लेकर भूपेश बघेल के बयान पर कहा कि ED की अपनी जांच है, शराब घोटाला यहां हुआ था, यहां का कॉन्सेप्ट अन्य प्रदेशों में भी पहुंचाया गया था, दिल्ली -झारखंड. हम जानते हैं. ऐसा…
तीन सड़कों के निर्माण के लिए 14.28 करोड़ रुपए की मंजूरी रायपुर, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से सूरजपुर जिले की तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को राज्य शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं की कुल लागत 14.28 करोड़ रुपये है, जिनमें लगभग 9.80 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। यह मंजूरी वित्त विभाग की सहमति के उपरांत जारी की गई है, जिसका उद्देश्य जिले की आवागमन व्यवस्था को सुगम बनाना और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देना है। स्वीकृत परियोजनाओं में बीरपुर अटल चौक से करमपुर सीमा एवम…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र में नई क्रांति का सूत्रपात हो चुका है। राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के चलते किसानों को अब परंपरागत डीएपी का आधुनिक और किफायती विकल्प – नैनो डीएपी – उपलब्ध कराया जा रहा है। खरीफ सीजन 2025 के लिए सभी जिलों की सहकारी समितियों में इसकी सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की समृद्धि को लेकर सतत प्रयासरत है। इसी क्रम में नैनो डीएपी को प्राथमिकता दी गई है, जो मात्र 500 मि.ली. की बोतल में 45 किलो परंपरागत डीएपी के…
रायपुर, रक्षाबंधन पर्व के पहले छत्तीसगढ़ में देशभक्ति और भाईचारे की अद्भुत मिसाल पेश की गई। उत्तर बस्तर कांकेर की महिलाओं ने सीमाओं पर तैनात देश के जांबाज सैनिकों के लिए रक्षासूत्र और भावनाओं से भरे पत्र भेजकर यह जताया कि उनका रक्षक सिर्फ उनका भाई ही नहीं, बल्कि सरहद पर डटे वीर जवान भी हैं। यह पहल न केवल रक्षाबंधन को एक नया आयाम देती है, बल्कि देश के प्रति नागरिक जिम्मेदारी और भावनात्मक एकजुटता का भी परिचायक है। छत्तीसगढ़ की धरती से उठी यह आत्मीय भावना एक संदेश है दृ जब तक सैनिक जागते हैं, तब तक देश…
श्रीमती सूरज बाई को मिली आत्मनिर्भर जीवन का संबल रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना ग्रामीण क्षेत्रों की वृद्ध और जरूरतमंद महिलाओं के लिए आशा की किरण बनकर उभरी है। कोरबा जिले के विकासखंड कटघोरा के ग्राम धनरास निवासी 75 वर्षीय श्रीमती सूरज बाई अब पहले की तरह किसी से पैसे मांगने या उधार लेने को मजबूर नहीं हैं। राज्य सरकार से हर महीने 1,000 रुपये की सहायता सीधे उनके खाते में पहुंचा रही है, जिससे वह अपने उपचार, दवाइयों, फल-सब्जी तथा अन्य आवश्यक जरूरतों को आसानी से पूरा कर रही हैं। श्रीमती सूरज बाई बताती हैं कि उम्र…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 419.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 708.3 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 227.3 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 408.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 425.8 मि.मी., गरियाबंद में 342.3 मि.मी., महासमुंद में 382.1 मि.मी. और धमतरी में 335.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।…
रायपुर । छत्तीसगढ़ में आपसी विवाद तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच, राजधानी रायपुर से एक बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, रायपुर उत्तर युवक कांग्रेस का पूर्व अध्यक्ष आशीष शिंदे के साथ सेंट्रल जेल में विवाद हो गया। इसके बाद जेल के भीतर ब्लेड और कटनी के हमले में बुरी तरह घायल हो गया है। आशीष को गंभीर स्थिति में गुरुवार रात अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसके चेहरे और गले पर ताबड़तोड़ ब्लेड मारे गए हैं। जेल प्रहरियों ने हमलावर बंदियों को काबू में कर लिया है। दोनों हमलावर काफ़ी समय से जेल में हैं।…
रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजनीति में शुक्रवार सुबह अचानक गरमाहट आ गई जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह के समय शुरू हुई और करीब पांच घंटे तक चली। छानबीन के बाद ईडी ने उनके बेटे चैतन्य बघेल को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाया। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई आर्थिक अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी एक बड़ी जांच का हिस्सा है। हालांकि, ED की ओर से अब तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि…
रायपुर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश के बाद अब पीसीसी चीफ दीपक बैज ने जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है. मंडल और सेक्टर कमेटी के पुनर्गठन के लिए सभी 33 जिलों में नियुक्तियां की गई है. पूर्व मंत्री शिव डहरिया रायपुर शहर एंव ग्रामीण का प्रभारी बनाए गया है. पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर बलौदा बाजार, रविंद्र चौबे दुर्ग भिलाई, उमेश पटेल बिलासपुर, मोहन मरकाम जगदलपुर के प्रभारी बनाए गए हैं. इस संबंध में लिस्ट जारी की गई है. जिला प्रभारी अपने-अपने जिलों में जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और मोर्चा संगठनों के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक कर…