बिलासपुर प्रदेश में हुए करोड़ों के कथित शराब घोटाला में मामले में आरोपी कारोबारी विजय भाटिया को हाइकोर्ट से राहत नहीं मिली है। शराब कारोबारी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से आपराधिक मामले में रिट याचिका लगाई थी। इस मामले में चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा की डिवीजन बेंच में गुरुवार को सुनवाई हुई। कारोबारी विजय भाटिया की तरफ से सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा ने पक्ष रखा। जिसमें जांच एजेंसी एसीबी पर बिना समन के याचिकाकर्ता विजय भाटिया को गिरफ्तार करने की बात रखी गई। वहीं आरोपी के खिलाफ एफआईआर होने के बाद 1 साल से ज्यादा…
Author: News Desk
मुख्यमंत्री संविधान हत्या दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल: आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित प्रदर्शनी का किया अवलोकन रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह अत्यंत आवश्यक है कि लोकतंत्र की हत्या के उस काले दिन को हमारी भावी पीढ़ी भी जाने, समझे और उससे सीख ले। आपातकाल के दौर को याद करते हुए भावुक हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कालखंड मेरे जीवन…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी साहित्य और हास्य काव्य के शिखर पुरुष पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि समूचे साहित्यिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अपने विलक्षण हास्य, तीक्ष्ण व्यंग्य और अनूठी रचनात्मकता के माध्यम से डॉ. दुबे ने न केवल देश-विदेश के मंचों को गौरवान्वित किया, बल्कि छत्तीसगढ़ी भाषा को वैश्विक पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। जीवनपर्यंत उन्होंने समाज को हँसी का उजास दिया, लेकिन आज उनका जाना…
आपातकाल स्मृति दिवस पर सम्मानित हुए लोकतंत्र सेनानी रायपुर। लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है। आज हम लोकतंत्र की फिजा में जिस आज़ादी का अनुभव कर रहे हैं, उसकी कीमत आपातकाल के दौरान कुछ लोगों ने यातना, अपमान और जेलों में समय काटकर चुकाई थी। इन लोकतंत्र सेनानियों की पीड़ा और संघर्ष को हर पीढ़ी तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित आपातकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र विरोधी ताकतों से सावधान…
भेलवाडाड़ में पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला पक्का मकान, जीवन में आई स्थिरता और सुरक्षा आजीविका के नए साधन से होगी आर्थिक उन्नति रायपुर। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के दूरस्थ वन क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत बकोई के आश्रित ग्राम भेलवाडांड में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति के 16 पहाड़ी कोरवा परिवारों का पक्का मकान बनकर तैयार हो चुका है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत इन सभी परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ मिला है, जिससे उनका जीवन अब अधिक सुरक्षित और स्थिर हुआ है। पहले ये सभी परिवार जंगलों से लकड़ी, पत्तों और घास के सहारे झोपड़ीनुमा…
दुर्ग छत्तीसगढ़ का स्टेट जीएसटी विभाग एक्शन में है। विभाग ने कर चोरी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जिले के गनियारी गांव स्थित जालबांधा रोड पर संचालित सितार गुटखा फैक्ट्री में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात GST विभाग की टीम ने दबिश दी। इस दौरान जीएसटी चोरी से जुड़े अहम साक्ष्य मिलने पर विभाग ने फैक्ट्री संचालक पर 2 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग गनियारी की बंद फैक्ट्री में गुटखा बनाया जा रहा था। GST की टीम को इसकी पुख्ता जानकारी मिली। जिसके बाद एक टीम बनाकर रात को 3…
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने राज्य के स्कूलों में हिंदी पढ़ाए जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। पवार ने सूबे में पहली कक्षा से तीसरी भाषा के रूप में हिंदी पढ़ाने के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने इस मुद्दे पर महाराष्ट्र में जारी बवाल के बीच सुझाव दिया कि हिंदी की पढ़ाई पांचवीं कक्षा से शुरू की जानी चाहिए। पवार ने यह भी जोर दिया कि बच्चों को पहली कक्षा से मराठी भाषा सीखने पर ध्यान देना चाहिए, ताकि वे इसे अच्छी तरह पढ़ और लिख सकें। मंगलवार को मुंबई…
रायपुर छत्तीसगढ़ी भाषा के जाने-मानें हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द दुबे का आज निधन हो गया है. उन्होंने ACI में इलाज के दौरान आज अंतिम सांस ली. उनकी तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था. लेकिन हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया. उनके निधन के बाद साहित्य जगत में शोक की लहर है. उनके अंतिम दर्शन करने के लिए प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ACI अस्पताल पहुंचे हैं. पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे कॉमिक कविताओं के एक भारतीय व्यंग्यवादी कवि और लेखक होने के…
रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़े साइबर अपराध रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। रायपुर रेंज साइबर सेल पुलिस ने ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी ई-केवाईसी और डी-केवाईसी प्रक्रियाओं का दुरुपयोग कर हजारों सिम कार्ड सक्रिय करता था, जिन्हें साइबर अपराधों में उपयोग होने वाले म्यूल अकाउंट्स से जुड़े ब्रोकरों और ऑपरेटरों को बेचा जाता था। इस कार्रवाई में पुलिस ने अब तक 7000 से अधिक फर्जी सिम कार्ड और 590 मोबाइल फोन की पहचान की है, जो भारत में जारी…
रायपुर कुछ दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आए थे। यहां आकर उन्होंने अपना 2026 वाला लक्ष्य दोहराया था। उन्होंने सुरक्षा बलों के सामने लक्ष्य रखा है कि साल 2026 तक नक्सलवाद छत्तीसगढ़ से पूरी खत्म हो जाना चाहिए। इसी सिलसिले में नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ अबूझमाड़ इलाके में हुई। जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया और उनके शव बरामद किए। उनके पास से हथियार भी मिले हैं। कोहकामेटा थाना क्षेत्र में यह घटना हुई। पुलिस को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर…