Author: News Desk

थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत इन्द्रप्रस्थ कालोनी स्थित किराये के मकान में दिये थे हत्या की घटना को अंजाम। मृतक के 30 लाख रूपये की रकम को आरोपी द्वारा अपने निजी हितों हेतु किया गया था उपयोग। मृतक पैसा वापस देने हेतु लगातार बना रहा था दबाव। घटना के मास्टर माइंड है आरोपी अंकित उपाध्याय एवं उसकी पत्नि शिवानी शर्मा। आरोपी अंकित उपाध्याय ने स्वयं को पेशे से बताया है वकील होना। दिल्ली एयरपोर्ट में फ्लाईट के रनवे पर उतरते ही आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। आरोपी दंपत्ति घटना के बाद हो गये थे फरार, जिन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से किया गया गिरफ्तार।…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ बीजेपी आज संविधान हत्या दिवस मना रही है। पार्टी 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिये संविधान हत्या दिवस या काले दिन के रूप में मनाती है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि "25 जून 1975 को देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या कर दी थी जिसे भाजपा काले दिन के रूप में मनाती है। जितने भी गैर कांग्रेसी थे सबके लिए वह काल दुखदाई था।" दूसरी ओर बीजेपी के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा…

Read More

मुख्यमंत्री संविधान हत्या दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल: आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित प्रदर्शनी का किया अवलोकन रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह अत्यंत आवश्यक है कि लोकतंत्र की हत्या के उस काले दिन को हमारी भावी पीढ़ी भी जाने, समझे और उससे सीख ले। आपातकाल के दौर को याद करते हुए भावुक हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कालखंड मेरे…

Read More

सुकमा छत्तीसगढ़ के सुकमा से जहां पहले नक्सलियों के नर संहार और दहशत की तस्वीरें सामने आती थी, वहीं अब एक ऐसी तस्वीर निकलकर सामने आई है, जिसे देखकर है हर कोई जवानों की तारीफ़ कर रहे हैं। दरअसल, नक्सलियों के मोस्ट वांटेड कमांडर हिड़मा के गाँव पूवर्ती से दिल को सुकून देने वाली तस्वीरें सामने आई है। कभी नक्सलियों का गढ़ माना जाने वाला पूवर्ती गांव अब नक्सल दहशत से मुक्त हो चुका है और अब यहां से सीआरपीएफ जवानो और ग्रामीणों के बीच के मज़बूत सम्बंधों को प्रदर्शित करती तस्वीर सामने आई है। हिड़मा के गांव में जवानों…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 30 जून तक स्थानांतरण आदेश जिला-विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने की छूट दी है. इसके पहले यह छूट केवल 25 जून तक थी. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से तमाम विभागाध्यक्षों को स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 के संबंध में जारी पत्र में बताया गया है कि स्थानांतरण पर प्रतिबंध को 25 जून तक शिथिल किया गया है. राज्य शासन ने छूट की अवधि में संशोधन करते हुए 30 जून तक निर्धारित किया है. इस अवधि में जिला स्तर पर जारी स्थानांतरण आदेश तथा क्रियान्वयन की स्थिति को 30 जून तक…

Read More

गरियाबंद विधवा महिलाओं से पेंशन के नाम पर अवैध वसूली करने वाले दो लिपिकों के खिलाफ अब विभागीय कार्रवाई की गई है. लिपिक मजहर खान और खोरबहारा ध्रुव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है. मामले में दोनों आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि मामला फिंगेश्वर बीईओ दफ्तर से जुड़ा था. जहां ब्लॉक में बतौर शिक्षक सेवा दे रहे गेसराम दीवान और चेनसिंह दीवान की मृत्यु के बाद उपादान की राशी देने और पेंशन प्रकरण बनाने के नाम पर पेंशन शाखा…

Read More

रायपुर पुणे में हाल ही में नेशनल डिफेंस एकेडमी की पासिंग आउट परेड हुई। इस सैन्य इंस्टीट्यूट में सीना ताने छत्तीसगढ़ के देवेंद्र साहू भी मार्च पास्ट कर रहे थे। पासिंग आउट परेड पुणे के खड़गवासला स्थित NDA परिसर में हुई। रिटायर्ड सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह ने परेड की सलामी ली। उन्‍होंने कैडेट्स को प्रेसिडेंट्स अवॉर्ड दिए। इसी के साथ भिलाई के देवेंद्र अब भारतीय नौ सेना में लेफ्टिनेंट बन चुके हैं। 5 से 6 घंटे पढ़कर की तैयारी देवेंद्र ने बताया- 10वीं के बाद मैंने सोच लिया था कि NDA में जाना है। मैंने स्कूल में टॉप…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में तीन अहम फैसलों पर मुहर लगाई। आपातकाल की 50वीं बरसी के मौके पर कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पास किया। इस प्रस्ताव में 1975 में लगे आपातकाल को ‘लोकतंत्र की हत्या’ बताया गया और इसकी कड़ी निंदा की गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उन अनगिनत व्यक्तियों के बलिदान को याद करने और उनका सम्मान करने का संकल्प लिया है जिन्होंने वीरतापूर्वक आपातकाल का विरोध किया था। यह एक विध्वंस था जिसकी शुरुआत 1974 में ‘नव निर्माण आंदोलन’ और…

Read More

रायपुर कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया था। रायपुर की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में खड़े ट्रक में सूटकेस मिला, जिसमें युवक की लाश बरामद की गई थी। वहीं, अब रायपुर पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है, जिसके तार दिल्ली से जुड़े हैं। सूटकेस में मिले शव की शिनाख्त रायपुर के ही किशोर पैंकरा के रूप में हुई है। किशोर की हत्या का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि उसका ही एक वकील है, जो दिल्ली में रहता है। पुलिस ने वकील और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। क्या था पूरा…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में उपलब्ध सामरिक एवं रणनीतिक महत्व के खनिजों के सुव्यवस्थित अन्वेषण एवं दोहन के संबंध में राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में एकदिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के सचिव एवं खनिज संसाधन विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा से परिपूर्ण एक समृद्ध राज्य है, जहाँ 28 प्रकार के प्रमुख खनिज जैसे—कोयला, चूना पत्थर, डोलोमाइट, लौह अयस्क, बाक्साइट, टिन अयस्क के साथ-साथ लीथियम, कोबाल्ट तथा रेयर अर्थ एलिमेंट्स जैसे सामरिक…

Read More