रायपुर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की बड़ी रणनीति बनाई है. शराब घोटाला मामले में ईडी की ओर से सुकमा राजीव भवन को कुर्क करने, खाद, बीज समेत अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस की बड़ी सभा होगी, जिसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल होंगे. कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल भी छत्तीसगढ़ आएंगे. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने आज पोलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक ली. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता…
Author: News Desk
रायपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बीरगांव में प्रसव के बाद महिला मरीज की मौत के मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के तहत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंजना कुमार को निलंबित कर दिया गया है। जांच में सामने आया कि डिलीवरी के बाद रात के समय किसी भी चिकित्सा अधिकारी की ड्यूटी नहीं थी। डॉ. अंजना कुमार द्वारा मरीज की स्थिति का आवश्यक फॉलोअप नहीं लिया गया और यही लापरवाही के कारण प्रसूता की मौत हुई। निलंबन की अवधि में डॉक्टर अंजना कुमार बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति…
मुंगेली। फर्जी दस्तावेज तैयार कर युवकों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फैजान खां के पास से फर्जी स्टाम्प पेपर, लकड़ी एवं रबर का सील, पेन ड्राइव, लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी योगेंद्र कुमार के खिलाफ थाना लालपुर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं निवेशकों से 5.53 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने रियल स्टेट कंपनी के निदेशकों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। मुंगेली पुलिस…
रायपुर. राजधानी के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में बड़ी पेटी के अंदर सूटकेस में अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. इस मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है. लाश को कार से ले जाकर सुनसान इलाके में फेंका गया है. सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला है कि इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस 02 से युवक की लाश को बड़ी पेटी में डालकर कार निकल रही है, जिसका गाड़ी नंबर CG 04 B 7700 है. डीडी नगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच में जुटी है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) दौलतराम पोर्ते…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने बीच बाजार में पुलिस आरक्षक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार, यह मामला बीजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पदेड़ा के बाजार की है। आरक्षक संतु पोटाम बाजार गया हुआ था। इस दौरान आरक्षक पर अचानक कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को…
भोपाल : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को मजबूती देने के साथ ही प्रकृति, पर्यावरण, जल संरक्षण की दिशा में देश भर में चलाए जा रहे अभियान को मध्यप्रदेश सरकार मिशन के रूप में चला रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में जल क्रांति हो रही है। इस क्रांति के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेश में निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा खेत तालाब, अमृत सरोवर, डगवेल रिचार्ज बनाए जा रहे हैं। इन कार्यों से प्रदेश में सिंचाई का…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर प्रदेश में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें मध्यप्रदेश में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन कार्यक्रमों के लिए मध्यप्रदेश आने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि जल संरक्षण के उद्देश्य से प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान्तर्गत खंडवा जिला भूगर्भ-जल भंडारण में पूरे देश में प्रथम आया है और मध्यप्रदेश ने शीर्ष चार राज्यों में स्थान बनाया है। उन्होंने कहा…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. मुखर्जी की भाजपा कार्यालय के निकट स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र के नवनिर्माण में उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे अनेक महापुरुष हुए, जिन्होंने कभी पद की लालसा नहीं रखी और देश की एकता एवं अखंडता के लिए कार्य किया। राष्ट्रीय एकता को…
रायपुर : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ संवाद किया। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, केन्द्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो के निदेशक, बीएसएफ के महानिदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहाँ उपस्थित केंद्रीय सुरक्षा बलों, कोबरा टीम, छत्तीसगढ़ पुलिस बल और डीआरजी के साहस, शौर्य, बलिदान और समर्पण को नमन करता हूँ। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि…
बेमेतरा छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. राष्ट्रीय राजमार्ग रायपुर-जबलपुर पर स्थित शिवनाथ नदी पुल से कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई. इस हादसे में कार में सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस और बेमेतरा पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद क्रेन के माध्यम से कार को नदी से बाहर निकाला गया. जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान- अमित बघेल, जबलपुर गौरीघाट (मध्यप्रदेश) निवासी के रूप में हुई है. अमित बघेल बेमेतरा बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत था. आज सुबह 8 बजे वह…