Author: News Desk

मेष राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकता है, जिसे सामने देखकर आपको यकीन नहीं होगा, मित्र से कुछ निजी समस्याओं पर बात करके आपको हल्का महसूस होगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन बढ़िया होने वाला है, आपको अच्छा फायदा होने के योग हैं। साझेदारी में किसी डील को फाइनल करना आपके लिए अच्छा रहेगा और आपके औद्योगिक मामले सुधरेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आज आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शुभ रंग- मैजेंटा शुभ अंक- 6 वृष राशि: आज का…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन जिले के काल गणना केंद्र डोंगला का देश में एक विशिष्ट स्थान  है। डोंगला को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित करने के साथ ही यहां स्थापित वेधशाला के समय-समय पर आधुनिकीकरण के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा ।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को डोंगला में “ खगोल विज्ञान एवं भारतीय ज्ञान परंपरा’’ पर केन्द्रित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन के साथ डोंगला भी काल गणना का महत्वपूर्ण केंद्र है। डोंगला के विकास और आधुनिकीकरण के लिए समय-समय पर कार्य किया जाएगा। डोंगला की महत्ता सर्वविदित है। राज्य सरकार वैज्ञानिक प्रबंधन तथा वैज्ञानिक…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के प्रथम उद्योग मंत्री, प्रख्यात शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (23 जून) के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र के प्रति समर्पण और उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की प्रगति और एकता के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने एक समृद्ध, सशक्त और स्वावलंबी भारत का सपना देखा, जिसे साकार करने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी द्वारा…

Read More

रायपुर: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नक्सलवाद पर छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा के डीजीपी/एडीजीपी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रायपुर में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में श्री विष्णुदेव जी की सरकार और उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा जी की सबसे बड़ी उपलब्धि है कि उन्होंने एक रुके हुए नक्सल विरोधी अभियान को द्रुत गति से चलाया और राज्य को नक्सलवाद से मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि श्री विष्णुदेव जी और श्री विजय…

Read More

रायपुर: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) और सेन्ट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (CFSL) के रायपुर परिसर का शिलान्यास एवं एनएफएसयू रायपुर के अस्थाई परिसर का ई-उद्घाटन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, केन्द्रीय गृह सचिव और निदेशक, आसूचना ब्यूरो सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि इस सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए तीन नई शुरूआत हो रही…

Read More

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने रायपुर में नक्सलवाद पर CG , AP , MP अन्य के DGP/ADGP के साथ समीक्षा की बैठक केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नक्सलियों से अपील है कि वे समर्पण नीति का लाभ उठाएं और हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल हों हर वर्ष बारिश के मौसम में आराम करने वाले नक्सली इस बरसात में चैन की नींद नहीं सो पाएँगे, सुरक्षा बलों का जारी रहेगा ऑपरेशन – गृह मंत्री श्री अमित शाह गृह मंत्री ने कहा कि मैं विश्वास के साथ फिर से दोहराता हूँ कि 31 मार्च 2026 तक देश नक्सलवादमुक्त होकर रहेगा रायपुर …

Read More

रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर स्थित राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) के अस्थायी परिसर तथा आई-हब रायपुर का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के लिए क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को आधुनिक और वैज्ञानिक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक दिन है। एनएफएसयू के अस्थायी परिसर के साथ-साथ नवा रायपुर में स्थायी परिसर के लिए भूमि पूजन एवं केंद्रीय फॉरेंसिक साइंस लैब की स्थापना की भी शुरुआत की गई है। कुल 268 करोड़ रुपये की लागत से ये संस्थान विकसित किए जा रहे हैं।…

Read More

रायपुर: केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर के ग्राम बंजारी में राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (एनएफएसएल) के भवनों के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। नवा रायपुर के बंजारी में 40 एकड़ में दोनों राष्ट्रीय संस्थानों के सर्वसुविधायुक्त आधुनिक भवन बनाए जाएंगे। परिसर में दोनों संस्थानों के भवनों के निर्माण के लिए प्रारंभिक रूप से 130-130 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा. रमन सिंह, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम और…

Read More

रायपुर रोजगार की तलाश कर रहे रायपुर जिले के शिक्षित युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर और जिला कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर द्वारा 23 जून 2025 (सोमवार) को जॉब फेयर का आयोजिन किया जा रहा है। यह जॉब फेयर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस हेडक्वार्टर, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इन कंपनियों में होगी भर्ती इस जॉब फेयर में निजी क्षेत्र की 3 प्रतिष्ठित कंपनियों हिटाची कैश मैनेजमेंट सर्विस, रायपुर, इन्फिनिटी सर्विस, रायपुर और रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, रायपुर द्वारा…

Read More

नारायणपुर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर हैं. छत्तीसगढ़ प्रवास के पहले दिन वे नक्सलवाद को लेकर दो बड़ी बैठके करेंगे. वहीं 23 जून को केंद्रीय मंत्री शाह नारायणपुर जाएंगे. यहां वे ईरकभट्टी स्थित बेस कैंप में जवानों से मुलाकात करेंगे. इस दौरान शाह जवानों के बीच दोपहर का भोजन करेंगे. साथ ही नियद नेल्लानार योजना की जमीनी हकीकत जानेंगे. निरधारित कार्यक्रम के अनुसार, 23 जून को सुबह 11.15 बजे बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से बीएसएफ कैंप इरकभट्टी, नारायणपुर जाएंगे. अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ संवाद, ग्राम भ्रमण और बीएसएफ कैंप इरकभट्टी में…

Read More