दंतेवाड़ा: NMDC employee was digitally arrested , दंतेवाड़ा के किरंदुल थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एनएमडीसी कर्मी को डिजिटल अरेस्ट कर 28 लाख रुपये की ठगी की गई। आरोपियों ने ख़ुद को बैंक अधिकारी बताकर पीड़ित के खाते से अवैध लेन देन होने की बात कह कर डराया । आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ित ने 28 लाख रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए । ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की है । शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुजरात के जामनगर से तीन…
Author: News Desk
तखतपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है. घटना की सूचना पर 122 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बिलासपुर सिम्स अस्पताल जे गई, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. यह घटना बिलासपुर-मुंगेली राज्य मार्ग पर बिनौरी गांव की है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, काठाकोनी एवं खजुरी नवागांव निवासी पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव, विजय राजपूत, मोनू यादव, जयंत वैष्णव बिलासपुर…
कवर्धा छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती सरकार के दौरान हुए डीएमएफ (DMF) घोटाले को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान शुरू हो गया है. इस बार मुद्दा बना है मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट, जिसमें उन्होंने एक अखबार की रिपोर्ट को साझा करते हुए घोटाले पर सवाल खड़े किए हैं. दिग्विजय सिंह ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर छत्तीसगढ़ में हुए कथित डीएमएफ घोटाले को लेकर एक अखबार की हेडलाइन साझा की. इस पोस्ट के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है. दिग्विजय सिंह के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश के उप…
राजनादगांव मोहड़ अवैध रेत खनन में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने 3 फरार आरोपियों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है. ट्रांजिट रिमाण्ड लेने के बाद पुलिस तीनों आरोपियों को भोपाल से लेकर राजनांदगांव थाना पहुंची है. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी अभय सिंह तोमर के कब्जे से बरामद देशी कट्टा और 1 जिन्दा कारतूस समेत गोली कांड में उपयोग किया गया MG हैक्टर (CG08-AR-7157) भी जब्त कर लिया है. इससे पहले मामले में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. यह है मामला बता दें, 11 जून की रात…
मुख्यमंत्री श्री साय सर्व नाई सेन समाज के महासम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल सेन समाज भवन विस्तार हेतु ₹10 लाख एवं बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु ₹10 लाख की घोषणा रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के कुनकुरी के महुआटोली में आयोजित सर्व नाई सेन समाज के महासम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि नाई समाज को मेहनती और स्वावलंबी समाज के रूप में जाना जाता है। सेन समाज के अनेक लोग आज शिक्षा, व्यापार, प्रशासन और तकनीकी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के दम पर विशिष्ट उपलब्धियाँ…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के दुलदुला में आयोजित कार्यक्रम में दुलदुला विकासखंड के लिए 3 करोड़ 45 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 22.36 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित ग्रामीण हाट बाजार शेड का लोकार्पण और 2 करोड़ 78 लाख 9 हजार रुपये की लागत के 10 अन्य कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पर्यटन स्थल नगेराटुक्कू के सौंदर्यीकरण और डूमरडीह में कुम्हार समाज के लिए सांस्कृतिक मंडप निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की…
अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ में बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। सरगुजा के सीतापुर थाना क्षेत्र के ढोढागांव के पास मैनी नदी में चार लोग बह गए जिसमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं। 20 घंटे बाद भी इनका पता नहीं चल सका है। नदी में अचानक बाढ़ आ जाने के कारण घटना हुई है। पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमारी (45), अंकिता (8), बिनावती नागवंशी (30) और उसका बेटा आर्यस (3), सभी मैनी नदी के किनारे मशरूम इकट्ठा करने गए थे। इलाके में भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले में कुनकुरी के सलियाटोली ग्राम में 4.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 250 सीटर नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी जिला मुख्यालयों में नालंदा परिसरों की स्थापना की जा रही है। जशपुर जिले में दो स्थानों पर नालंदा परिसर का निर्माण किया जा रहा है। नालंदा परिसर अत्याधुनिक पुस्तकालय, शिक्षण संसाधनों और तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित होगा। विद्यार्थियों की निर्बाध पढ़ाई सुनिश्चित करने के…
रायपुर छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह और समर्पण के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। योग दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि योग हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ रखने के साथ ही हमें मानसिक और आत्मिक रूप से भी मजबूत रखता है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास में सहभागिता कर योग के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग विश्व पटल पर भारत की धरोहर के रूप में स्थापित हो चुका है।…
उत्तराखंड. भराड़ीसैंण में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2025) देश की पहली योग नीति का शुभारंभ किया गया है. यह नीति उत्तराखंड को योग और वेलनेस के क्षेत्र में वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी. इस दौरान कार्यक्रम में सीएम समेत विभिन्न देशों के प्रतिनिधी और अन्य अतिथि उपस्थित रहे. कार्यक्रम में संबोधन के दौरान सीएम धामी ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से हमारी सरकार द्वारा अनेक योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है. इन…