रायपुर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। आज सरगुजा संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के अनेक जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 22 जून रविवार से मौसम में बदलाव हो सकती है। पूरे राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। मानसून के आगमन से प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश और वज्रपात की गतिविधियां तेज हो गई है। हालांकि अब धमी होने की संभावना है। आज शनिवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अनेक हिस्सों…
Author: News Desk
रणजीता स्टेडियम परिसर में लगाए सिंदूर के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ‘गजरथ यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह अभिनव पहल छत्तीसगढ़ में मानव-हाथी द्वंद को कम करने और वन्यजीव संरक्षण के लिए जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस यात्रा के माध्यम से स्कूलों, ग्राम पंचायतों और हाट-बाजारों में पहुंचकर हाथियों के व्यवहार, सुरक्षा उपायों और सह-अस्तित्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा…
मेष राशि: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। लॉ के क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज कहीं से एक केस आपके हाथ लग सकता है। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। सोसाइटी में आज आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। लवमेट के साथ डिनर पर जा सकते हो। आज आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि हो होगी। शुभ रंग- पिंक शुभ अंक- 9 वृष राशि: आज का दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। परिवार के…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्तर पर योग को दिलाई पहचान स्वस्थ रहने योग को अपनी नियमित दिनचर्य में करें शामिल-मुख्यमंत्री नालंदा परिसर सहित 108 करोड़ के कार्यो का मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन-लोकार्पण उत्साह के साथ मनाया गया जशपुर रणजीता स्टेडियम में योग दिवस जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जिला मुख्यालय जशपुर में हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा की योग हमारे देश के लिए कोई नई विधा नहीं है। सनातन काल से योग हमारे जीवन में चला आ रहा है। हमारे ऋषि मुनियों…
जशपुरनगर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जिला मुख्यालय जशपुर में हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा की योग हमारे देश के लिए कोई नई विधा नहीं है। सनातन काल से योग हमारे जीवन में चला आ रहा है। हमारे ऋषि मुनियों ने इसका इजाद किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर योग की महत्ता को स्थापित किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा में वर्ष 2014 में आवाज उठाई और इसे विश्व स्तर पर स्वीकृति दिलाई। वर्ष 2015 से प्रति 21 जून को विश्व योग दिवस…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान कुनकुरी रेस्ट हाउस में आमजन से आत्मीय चर्चा करते हुए कहा कि योग मानवता को भारत की अमूल्य देन है। योग हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हर बीमारी के इलाज के लिए योग में कोई न कोई उपयोगी आसन अवश्य है। यदि हम नियमित रूप से योग करें तो बीमारियों से बच सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि योग को हमें अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि यह शारीरिक,…
रायपुर प्रदेश में बहला-फूसलाकर मतांतरण करवाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रायपुर के रामनगर इलाके में दिशा कालेज रोड पर शनि मंदिर के पास भी मतांतरण कराए जाने का एक मामला सामने आया। जिसकी सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे और मतांतरण रुकवाया। साथ ही सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और 150 से अधिक लोगों को अनेक वाहनों से थाने ले गईं। पुलिस ने मौके से मतांतरण कराने का प्रयास कर रहे पास्टर अमित सिंह, केशव महानंद, दुर्गेश महानंद, महेंद्र महानंद को गिरफ्तार किया। जिन्हें सरस्वती नगर थाने ले जाया गया। इस दौरान बजरंगियों…
मार्च 2026 तक नक्सलवाद का जड़ से होगा खत्म : मुख्यमंत्री साय शांति और विकास राह पर बढ़ रहा है बस्तर, शासन की योजनाओं से बदली गांवों की तस्वीर : मुख्यमंत्री साय पहली बार राजधानी पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांवों के युवा, मुख्यमंत्री से आत्मीय मुलाकात कर रखी अपनी बात रायपुर इच्छाशक्ति, संवेदना और समावेशी नीति से हमने बस्तर में बदलाव की नई शुरुआत की है। बस्तर के युवाओं का आत्मबल ही हमारी प्रेरणा है और हम सब मिलकर नया बस्तर गढ़ेंगे। आप सभी ने पहली बार राजधानी रायपुर को देखा है, आप सभी का यहां स्वागत है और आपकी…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2025 कार्यक्रम में हुए शामिल खेल गतिविधियों और अभ्यास को निरंतर बनाए रखने तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर रही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित कर दी शुभकामनाएं रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में बंसल न्यूज़ द्वारा आयोजित "पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2025" कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने खेल के क्षेत्र में ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के लिए बंसल न्यूज़ की पहल की सराहना की और आयोजकों एवं सम्मानित युवा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।…
रायपुर दुनियाभर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के हर जिले में सुबह से योग को लेकर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। योग दिवस के मौके पर आम और खास सभी योग करते दिखाई दिए। रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एक दिव्यांग रीमा साहू ने बैसाखी के सहारे खड़े होकर योग किया। वहीं, सीएम विष्णुदेव साय ने जशपुर में योग कार्यक्रम में शिरकत की। डेप्युटी सीएम अरुण साव ने मुंगेली तो वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ में योग किया। राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक भी अलग-अलग जिलों में…