रायपुर छत्तीसगढ़ का पहला मैकेनाइज्ड कार पार्किंग राजधानी के पंडरी स्थित महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट में शुरू होगी. इस सिस्टम के शुरू होते ही मार्केट के भीतर तक जाने वाली गाड़ियों को टोककर वहां ई-कार्ट को बढ़ावा देने के ब्लए नॉन मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट परियोजना लागू कर दी जाएगी. मैकेनाइज्ड हाइड्रोलिक पार्किंग के लिए नार्केट से लगे सिंधी गर्ल्स कॉलेज के ठीक सामने जगह चिन्हित करके 19 जून को विधायक पुरंदर मिश्रा और महापौर मीनल चौबे व सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने भूमिपूजन किया. इसे बनने में कम से कम तीन महीने लग जाएंगे. पंडरी कपड़ा मार्केट के अलावा यह सुविधा नगर निगम…
Author: News Desk
भोपाल : योग एक ऐसी दिव्य अवस्था है जब चेतना और परम चेतना का मिलन होता है। इस अवस्था को प्राप्त करने का अवसर हर जीव के पास है। योग सनातन हिन्दू धर्म और संस्कृति का सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य उपहार है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। साथ ही इस बात का समर्थन किया कि “योग जीवन के सभी पहलुओं के बीच संतुलन स्थापित करने के साथ स्वास्थ्य और कल्याण के लिए समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है”। उन्होंने पूरी दुनिया में समग्र…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ:2028 में श्रद्धालुओं को विकसित और विस्तारित घाटों की ऐसी सुविधा उपलब्ध होगी जिससे 24 घंटे में पांच करोड़ श्रद्धालु पुण्य स्नान का लाभ ले सकेंगे। क्षिप्रा के दोनों ओर लगभग 30किलोमीटर की लम्बाई में विकसित घाटों पर सुविधाजनक ढंग से स्नान संभव होगा। यह सिंहस्थ ऐतिहासिक सिद्ध होगा। मध्यप्रदेश जल संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर देश के लिए उदाहरण बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने शुक्रवार को भारत भवन में छह दिवसीय सदानीरा समागम का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि जल संचयन और…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि योग को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बनाए रखने का उत्तम साधन माना गया है। यह भारत की प्राचीन परंपरा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने इसके महत्व को बहुत पहले से ही जान लिया था। अब पूरा विश्व योग का महत्व समझ रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि योग मूल रूप से शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली…
रायपुर अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर रायपुर स्थित भारतीय योग संस्थान में दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान संस्थान से जुड़े प्रशिक्षक, कार्यकर्ता और साधक अपने-अपने केंद्रों के अलावा शासकीय कार्यालयों, स्कूलों, सामाजिक संस्थानों, अस्पतालों, कॉलेजों प्रतिष्ठानों, अन्य संगठनों में योग का प्रचार करेंगे. प्रथम दिवस 21 जून को समस्त योग प्रशिक्षक, कार्यकर्ता और साधक ने अपने-अपने 65 केंद्रों के विभिन्न स्थानों में जैसे शंकर नगर, अवंती विहार, देवेंद्र नगर, गायत्री नगर, कटोरा तालाब, महावीर नगर, राजेंद्र नगर, बूढ़ा तालाब, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी, गुढियारी में नए लोगों को योग के प्रति प्रेरित करने योग महोत्सव मनाया जाएगा. इसके अतिरिक्त…
नालंदा झारखंड में हुई भारी बारिश का प्रभाव अब बिहार के नालंदा जिले में साफ तौर पर दिखने लगा है। गुरुवार को उदेरा राजस्थान बराज से 73,000 क्यूसेक पानी लोकायन नदी में छोड़े जाने के बाद जिले के एकंगरसराय, हिलसा और करयापरसुराय प्रखंडों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोकायन नदी, फल्गु की सहायक नदी है, जो झारखंड की बारिश से सीधे प्रभावित हो रही है। तटबंध में कटाव, बेलदारी बीघा का सड़क संपर्क टूटा एकंगरसराय प्रखंड के मंडाछ पंचायत स्थित बेलदारी बीघा गांव में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर है। यहां नदी के तेज बहाव के कारण तटबंध…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार देश की सीमा पर जान की बाजी लगाने वाले और सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों तथा खेतों में कड़ी मेहनत कर अन्न पैदा करने वाले किसानों के सम्मान के लिए काम कर रही है। हमारी सरकार कमजोर और गरीब वर्ग की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव खरगोन जिले के बेड़िया में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा घाटी विकास विभाग के अंतर्गत अम्बा-रोडिया माइक्रो उदवहन सिंचाई योजना का लोकार्पण सहित…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वन ग्रामों में भी पट्टे दिए जाएंगे। वन ग्रामों में सर्वे करवाया जायेगा और जो पात्र व्यक्ति छूट गए हैं उन्हें भी ससम्मान पट्टे दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सघन वन मध्यप्रदेश की पहचान है इसलिए वन विभाग प्रदेश की बेजोड़ सघन वन सम्पदा एवं वन्य जीव पर्यटन सुविधाओं में और अधिक विस्तार कर अपनी स्थायी आय के साधन बढ़ाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में वन विभाग की गतिविधियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में आने वाले…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम इनके स्वास्थ्य एवं पोषण सुधार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सरकार के प्रयासों से बदलाव अब नजर आ रहे हैं। बाल पोषण सुधार के लिए मध्यप्रदेश में मिशन मोड पर प्रयास हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को यूनिसेफ इंडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से यूनिसेफ इंडिया की प्रमुख सुश्री सिंथिया मैककैफ्रे ने मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। उन्होंने मध्यप्रदेश की महिलाओं…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को देश की डेयरी केपिटल बनाएंगे। पशुपालन एवं डेयरी विभाग का नाम पशुपालन, डेयरी और गौपालन विभाग होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास परिसर में राज्य स्तरीय गौशाला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में प्रदेश भर से आए गौ-पालकों और गौ-शाला संचालकों ने उत्साह से भागीदारी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ-शालाओं को 90 करोड़ रुपए की अनुदान राशि अंतरित सिंगल क्लिक से की। इस अवसर पर भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के तीन हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप ऋण स्वीकृति आदेश भी दिए गए। मध्यप्रदेश में…