रायपुर: कभी चुनौतियों से जूझते रहे दंतेवाड़ा के युवाओं के जीवन में अब उम्मीद की एक नई किरण जगी है। यह बदलाव आया है एक अनोखी और अभूतपूर्व पहल के माध्यम से जिसके केंद्र में हैं भारतीय प्रबंधन संस्थान आईआईएम रायपुर, दंतेवाड़ा जिला प्रशासन और छत्तीसगढ़ सरकार। 13 जून 2025 को जब आईआईएम रायपुर में उद्यमिता सर्टिफिकेट प्रोग्राम बैच-2 का समापन हुआ, तो मंच पर केवल प्रमाण पत्र नहीं बांटे गए, बल्कि युवाओं के सपनों को पंख दिए गए। यह दो महीने का आवासीय कार्यक्रम, जिसमें दंतेवाड़ा के 50 चयनित युवाओं को उद्योग, व्यवसाय और नवाचार के विविध आयामों की…
Author: News Desk
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ कैम्पा की गवर्निंग बॉडी की तृतीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने निर्देश दिए कि कैम्पा मद का समुचित उपयोग नियमानुसार किया जाए। उन्होंने बैठक में कैम्पा के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है। हमारे प्रदेश में भरपूर वन संपदा उपलब्ध है। देश में भौगोलिक क्षेत्रफल के अनुसार छत्तीसगढ़ का स्थान दसवां है, जबकि वन क्षेत्रफल की दृष्टि से…
रायपुर छत्तीसगढ़ में 16 जून यानी आज से नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। इस बीच शाला प्रवेशोत्सव के पहले ही दिन राज्य सरकार ने बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। अब क्या होगी स्कूलों की नई टाइमिंग? बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि 17 जून से 21 जून 2025 तक प्रदेश की सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही लगेंगी। हालांकि मानसून के आगमन के…
दुर्ग पुलगांव थाना अंतर्गत अंजोरा चौकी क्षेत्र में पुलिस ने आज जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. महमरा गांव में पृथ्वी पैलेस के पीछे जुआ खेल रहे 18 लोगों को पुलिस ने धर दबोचा है और जुआरियों से 10.82 लाख रु नकदी रकम समेत ताश के पत्ते और 20 मोबाईल जब्त कर लिए हैं. जानकारी के मुताबिक, आज (16 जून 2025) को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जुआरियों का समूह पृथ्वी पैलेस बाउण्ड्रीवाल के पीछे 52 पत्ती ताश से बड़ी राशियों का जुआ खेल रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम रवाना हुई…
बलौदाबाजार बलौदाबाजार के गणेशशंकर बाजपेई विद्यालय में एक बड़ा हादसा टल गया। बीती रात तेज बारिश और आंधी के कारण स्कूल परिसर में स्थित एक पुराना पीपल का पेड़ अचानक किचन शेड पर गिर गया, जिससे शेड पूरी तरह धराशायी हो गया। गनीमत रही कि यह घटना रात में हुई, वरना यदि यह हादसा स्कूल समय के दौरान होता, तो किचन में काम करने वाली रसोइयों और भोजन लेने आए बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती थी। जानकारी के अनुसार, स्कूल प्रबंधन ने वर्ष 2023 से ही पीपल के झुकते हिस्से को हटाने के लिए शिक्षा विभाग, वन विभाग…
बलरामपुर शिक्षा विभाग और प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है. जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को राशन वितरण के कार्य में नियुक्त कर दिया गया है, जिससे शिक्षण व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है. शिक्षण सत्र शुरू हो चुका है, इसके बावजूद बच्चों की पढ़ाई छोड़कर अब शिक्षक सरकारी योजनाओं के वितरण में व्यस्त रहेंगे. सूत्रों के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) वाड्रफनगर द्वारा जारी आदेश के तहत शिक्षकों की ड्यूटी राशन वितरण केंद्रों में लगाई गई है, जिसके विरोध में अब शिक्षक संघ ने भी मोर्चा खोल दिया…
उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव उप मुख्यमंत्री श्री साव ने स्कूल में विभिन्न कार्यो के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की बच्चे बने बाल अतिथि, तिलक लगाकर और मुंह मीठा कर किया गया स्वागत बच्चों को साइकिल, किताब व बैग वितरित रायपुर। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज बिलासपुर के सरकण्डा स्थित पीएमश्री सेजेस कन्या शाला में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए। शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। उप मुख्यमंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री…
उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतें होंगी सम्मानित जनजागरूकता के लिए “सिकल सेल मित्र” पहल की होगी शुरुआत सिकल सेल रोगियों के लिए 33 जिलों में लगाये जाएँगे विशेष शिविर भोपाल। राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन-2047 के अंतर्गत विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को बड़वानी में ग्राम पंचायत तलून के खेल स्टेडियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि रहेंगी। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल सहित अन्य मंत्रीगण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर कई नवाचारों का शुभारंभ किया जाएगा जिनमें जेनेटिक काउंसलिंग जागरूकता वीडियो…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को साइप्रस के राष्ट्रपति श्री निकोस क्रिस्टोडौलिडेस द्वारा साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान “ग्रांड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ माकारिओस थर्ड” से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जाना 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व एवं स्वाभिमान का विषय है। यह विश्व मित्र भारत का सम्मान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अमूल्य एवं अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों की ओर से भी प्रधानमंत्री श्री मोदी का हार्दिक…
भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से छत्तीसगढ़ में सिकल सेल उन्मूलन क्षेत्र के अनुभवी चिकित्सक डॉ. ए.आर. डल्ला ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने सिकल सेल रोग, जांच, उपचार और प्रबंधन के विभिन्न आयामों पर पारस्परिक रूप से विचार विनिमय किया। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी संकल्प सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बताया कि राजभवन में मुख्यमंत्री, मंत्री परिषद् के सदस्यों और सिकल सेल रोग के विशेषज्ञों के साथ व्यापक स्तर पर चर्चा कर मिशन का गठन किया गया। मध्यप्रदेश में सिकल सेल उन्मूलन मिशन का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने शुभारंभ किया है। राज्यपाल श्री…