भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को साइप्रस के राष्ट्रपति श्री निकोस क्रिस्टोडौलिडेस द्वारा साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान “ग्रांड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ माकारिओस थर्ड” से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जाना 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व एवं स्वाभिमान का विषय है। यह विश्व मित्र भारत का सम्मान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अमूल्य एवं अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों की ओर से भी प्रधानमंत्री श्री मोदी का…
Author: News Desk
भोपाल : राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन-2047 के अंतर्गत विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को बड़वानी में ग्राम पंचायत तलून के खेल स्टेडियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि रहेंगी। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल सहित अन्य मंत्रीगण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर कई नवाचारों का शुभारंभ किया जाएगा जिनमें जेनेटिक काउंसलिंग जागरूकता वीडियो और प्रभावित गर्भवती महिलाओं के लिए व्यापक दिशानिर्देश/मॉड्यूल शामिल हैं। लक्षित आयु वर्ग की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग पूर्ण करने वाली पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के पचमढ़ी (नर्मदापुरम) पहुंचने पर हैलीपेड पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्षा मंत्री श्री सिंह की अगवानी के बाद सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि रक्षा मंत्री की मध्यप्रदेश यात्रा निश्चित रूप से राज्य की विकास यात्रा को और गति प्रदान करेगी। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह सोमवार को मध्यप्रदेश के सांसदों और विधायकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करने पचमढ़ी पहुंचे थे।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सौजन्य भेंट किया है. सीएम साय ने राजीव शुक्ला का कोसा वस्त्र और बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में क्रिकेट सहित अन्य खेलों को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई. इस अवसर पर सीएम साय ने छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना के विस्तार और खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अवसर दिलाने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई…
गौरेला पेंड्रा मरवाही पेंड्रा में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें तेज रफ्तार शराब के नशे में कार सवार युवक ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवती सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं कार चालक को भी मामूली चोट आई है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जिसमें एक कार चालक नशे की हालत में दो अलग-अलग बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी है। जिसमें चार लोगो की मौत हो गई। यह भीषण सड़क हादसा…
रायपुर/जगदलपुर प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय भरथरी गायिका सुरुज बाई खांडे की जयंती के अवसर पर 12 जून को बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स हाल में सुरुज उत्सव का आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उल्लेखनीय कार्य कर बस्तर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने वालो को सुरुज सम्मान 2025 प्रदान किया गया। सुरुज उत्सव में शिवकुमार नाग द्वारा बस्तर वंदना गीत, मोहरी वाले ग्रुप द्वारा दंतेश्वरी पाड़ की प्रस्तुति के साथ ही आयोजन स्थल में चित्रकार द्वय खेमदास वैष्णव व सुभाष पांडेय द्वारा बस्तर लोकचित्र की प्रदर्शनी लगाई गई। मेघ प्रकाश शेरपा की किताब ईरुम मांड का द्वंद व प्रेम का विमोचन…
रायपुर। राज्य में लगातार बढ़ते तापमान और उमस के प्रकोप को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को मद्देनज़र बड़ा निर्णय लिया है। शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय सभी शालाएं जो 16 जून 2025 से प्रारंभ हो चुकी हैं, अब 17 जून से 21 जून 2025 तक प्रातः 7: 00 बजे से 11: 00 बजे तक संचालित की जाएंगी। यह भी शासन ने स्पष्ट किया है कि दिनांक 23 जून 2025 से सभी स्कूलों का संचालन सामान्य समयानुसार किया जाएगा।
मोदी सरकार के 11 साल पूरे: राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम में जनसभा को किया संबोधित रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश मूणत ने शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश मूणत ने कहा कि “यह नरेंद्र मोदी पर जनता के अटूट विश्वास का ही परिणाम है कि केंद्र में भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। पिछले 11 वर्षों…
इंदौर। देश के सबसे सनसनीखेज राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ा एक और नया वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह राजा रघुवंशी की मौत से पहले का आखिरी वीडियो है। शिलांग घूमने गए एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर दावा किया है कि डबल डेकर ब्रिज की ट्रिप के दौरान जब वो ये वीडियो बना रहा था, तो उसके फ्रेम में राजा और सोनम रघुवंशी भी दिख गई। राजा और सोनम ऊपर की ओर चढते हुए जा रहे थे। सोनम ने वही सफेद शर्ट पहनी हुई थी, जो पहले CCTV में दिखाई दी फिर बाद…
नई दिल्ली। भारत सरकार ने सोमवार को जनगणना 2027 को अधिसूचित कर दिया है। केंद्र सरकार दो फेज में जातीय जनगणना कराएगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक, पहले फेज की शुरुआत 1 अक्टूबर 2026 से होगी। इसमें 4 पहाड़ी राज्य- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। वहीं 1 मार्च 2027 से दूसरा फेज शुरू होगा। इसमें देश के बाकी राज्यों में जनगणना शुरू होगी। यह 2011 के बाद देश की पहली जनगणना होगी। इससे पहले रविवार को गृहमंत्री अमित शाह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 16वीं जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की थी। बता दें कि, केंद्र ने 30 अप्रैल…