नए भवन के निर्माण से बढ़ेगी बिस्तरों की संख्या रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के लोरमी स्थित मातृ-शिशु अस्पताल पहुंचकर महिला वार्ड, प्रसव कक्ष एवं पोस्ट-ऑपरेटिव वार्ड में भर्ती महिलाओं तथा शिशुओं के परिजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और इलाज के इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को फल भी वितरित किए। श्री साव ने डॉक्टरों से नवजात शिशुओं के देखभाल के बारे में पूछा। उन्होंने अस्पताल की मौजूदा व्यवस्थाओं और सुविधाओं की समीक्षा कर मरीजों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री अरुण साव पहुंचे मातृ-शिशु अस्पतालउप मुख्यमंत्री अरुण साव पहुंचे मातृ-शिशु अस्पताल…
Author: News Desk
रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज लोरमी स्थित अपने विधायक कार्यालय से सोलर बैटरी से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर अचानकमार के लिए रवाना किया। इन बैटरियों से अचानकमार के 13 गांव रोशन होंगे। वहां सौर ऊर्जा से बिजली उपलब्ध कराने ये बैटरियां भेजी जा रही हैं। अचानकमार वनांचल के बिजराकछार क्षेत्र के 13 गांवों में रात में प्रकाश की व्यवस्था के लिए 522 बैटरियां लगाई जाएंगी। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैटरी ले जा रहे वाहन को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि अब अचानकमार वनांचल में बरसात के दिनों में अंधियारा नहीं होगा। रात में रोशनी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी संपदा है। यदि हम संतुलित आहार लें, नियमित रूप से व्यायाम करें और समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच कराएं, तो अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के केनाल रोड स्थित झूलेलाल धाम में आयोजित भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को संबोधित कर रहे थे। पूज्य बाबा गुरुदास राम साहेब जी की 94वीं जयंती के अवसर पर इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पूज्य शदाणी सेवा मंडल, पूज्य बाबा गरीबदास सेवा मंडल, पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत, भारतीय सिंधु सभा तथा…
मुख्यमंत्री श्री साय भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हुए शामिल: सिंधी समाज की सेवा भावना को मुख्यमंत्री ने सराहा रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी संपदा है। यदि हम संतुलित आहार लें, नियमित रूप से व्यायाम करें और समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच कराएं, तो अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के केनाल रोड स्थित झूलेलाल धाम में आयोजित भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को संबोधित कर रहे थे। पूज्य बाबा गुरुदास राम साहेब जी की 94वीं जयंती के अवसर पर इस स्वास्थ्य शिविर का…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं। पीएम मोदी पांच दिनों की इस यात्रा में सबसे पहले साइप्रस जाएंगे। इसके बाद वो कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। आखिर में वो क्रोएशिया की यात्रा भी करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 और 16 जून को साइप्रस में रहेंगे। दो दशक बाद ये पहला मौका होगा, जब कोई भारतीय पीएम साइप्रस यात्रा पर पहुंच रहा है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के निमंत्रण पर पीएम मोदी साइप्रस जा रहे हैं। इसके बाद पीएम मोदी 16-17 जून तक कनाडा…
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज बिजनेस में नए कामों को लेकर बनाई योजनाओं पर काम होगा। सकारात्मक नतीजे भी सामने आएंगे। भूमि तथा वाहन से संबंधित व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। नौकरी में लक्ष्य व टारगेट को पूरा करने का दबाव बना रहेगा। अपने सहयोगियों की मदद से आप उसे हल करेंगे। आप पर काम का अच्छा खासा बोझ रहेगा। आज अनुभव की कमी के कारण कोई काम रुक सकता हैं। कुछ करीबी लोग आपकी भावनाओं का फायदा उठाएंगे। शुभ रंग- भूरा शुभ अंक- 07 वृष राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों…
नई दिल्ली। केदारनाथ से तीर्थ यात्रियों को लेकर वापस गुप्तकाशी लौट रहा हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के नज़दीक धुरी खर्क के समीप क्रैश हो गया है, जिसमें 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में महाराष्ट्र के एक दंपति और उनका 23 महीने का बच्चा भी शामिल है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने दुर्घटना की पुष्टि की है। घटना आज सुबह 5 बजे के करीब की बताई जा रही है। हेलीकॉप्टर आर्यन हेली एविशन का बताया जा रहा है। इस हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 7 लोग सवार थे। गौरीकुंड के ऊपरी इलाके में घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं…
रायपुर रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर और जिला कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए 16 जून को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया है। यह कैंप सोमवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज, जोरा, रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में निजी क्षेत्र के 5 प्रतिष्ठित नियोजकों द्वारा लगभग 264 पदों पर भर्ती की जाएगी। भाग लेने वाले संस्थानों में रुद्र इंटरप्राइजेज, कंवर नर्सिंग होम, इनफिनिटी सर्विसेज, रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस और याना एसोसिएट्स शामिल हैं।…
जगदलपुर प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांच से भरपूर बस्तर का कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है. खासकर यहां की कोटमसर गुफा, जो इस साल हजारों सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर चुका है. मार्च से अब तक 5 लाख से अधिक पर्यटक कोटमसर गुफा की रहस्यमय गहराइयों को देखने पहुंचे, जिनमें 150 विदेशी सैलानी भी शामिल हैं, लेकिन अब यह गुफा 16 जून से चार महीने के लिए बंद रहेगा. गुफा की अद्वितीय चूना-पत्थर संरचनाएं, प्राकृतिक छटा और अंदर की ठंडक लोगों को खूब भा रही है, लेकिन अब बारिश का मौसम शुरू होने…
एकल शिक्षकीय शालाओं की संख्या में हुई 80 प्रतिशत की कमी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था को मिली नई दिशा रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक नया आयाम स्थापित किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी नीति के चलते आज प्रदेश का प्राथमिक से लेकर हायर सेकण्डरी तक कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं रह गया है। राज्य की एकल शिक्षकीय शालाओं की संख्या में 80 प्रतिशत की कमी आई है। यह परिवर्तन युक्तियुक्तकरण के माध्यम से संभव हो सका है,…