दो यात्री बसे परमिट शर्तो का उल्लंघन कर संचालित होते पाई जाने पर चलानी कार्यवाही की देवास। देवास जिले में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान एवं परिवहन विभाग के दल द्वारा यात्री बसों के विरूद्ध विशेष चैकिंग अभियान के तहत कार्यवाही कर यात्री बसों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया एवं दस्तावेजों की जाँच की गई। यात्री बसों में आवश्यक दस्तावेज जैसे परमिट, फिटनेस, बीमा, मोटरयान कर आदि की जाँच के साथ साथ वाहन में आपातकालीन द्वार, अग्निशमन यंत्र, वीएलटीडी, स्पीड…
Author: News Desk
देवास। कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने राजस्व निरीक्षक मोहनलाल गोयल को समय-सीमा में सीमांकन का निराकरण नहीं करने एवं सीमांकन के लिए राशि की मांग करने पर सिविल सेवा आचरण नियम 1965 एवं मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपिल 1966 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। कलेक्टर श्री सिंह ने मोहनलाल गोयल के विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित कर अपर कलेक्टर को जांच कर्ता अधिकारी एवं अधीक्षक भू-अभिलेख को प्रस्तुत कर्ता अधिकारी नियुक्त किया है एवं विस्तृत जांच कर रिपोर्ट एक माह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। निलंबन अवधि में राजस्व निरीक्षक मोहनलाल गोयल का मुख्यालय…
रायपुर वर्षों तक माओवाद की पीड़ा में सिसकते रहे बीजापुर जिले का छोटा सा गांव मुदवेंडी अब बदलाव की मिसाल बन गया है। जिला मुख्यालय से करीब 35-40 किलोमीटर दूर स्थित यह गांव अब न केवल शुद्ध पेयजल और पक्की सड़क से जुड़ चुका है, बल्कि अब यहां बिजली की रोशनी ने भी दस्तक दे दी है। यह सब संभव हुआ है मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदृष्टि और नियद नेल्लानार योजना की बदौलत। इस गांव में केवल 45 परिवार रहते हैं, पर इनके जीवन में हाल के दिनों में जो परिवर्तन आया है, वह अभूतपूर्व है। पहले जहां शाम…
रायपुर रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखंड के दूरस्थ गांव बटुराकछार के बच्चों को अब बेहतर पढ़ाई का अवसर मिलने जा रहा है। यहां के प्राथमिक स्कूल में पहले सिर्फ एक शिक्षक ही थे, वह भी किसी दूसरे स्कूल से व्यवस्था के तहत पढ़ाने आते थे। लेकिन अब राज्य सरकार की युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत इस स्कूल में 4 शिक्षक पदस्थ कर दिए गए हैं। इस स्कूल में 97 बच्चे पढ़ते हैं। शिक्षक की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। गांव के पालक इतवार दास महंत ने बताया कि उनका बेटा टिकेश्वर दूसरी कक्षा में पढ़ता है,…
रायपुर. समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का विकास ही दरअसल सच्चा विकास होता है। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने इस तथ्य को पूरी गहराई से समझा और वास्तविकता की धरातल में वो करके भी दिखा रहे हैं। राज्य में बस्तर जैसे पिछड़े और सुदूर क्षेत्रों में हो रहे विकास ने देश के अन्य राज्यों को भी चमत्कृत कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर क्षेत्र में जो चौतरफ़ा सुधार हो रहे हैं वो एक मिसाल बन रहा है। बस्तर में हो रहे इन सुधारों से वहाँ की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक स्थिति में बहुत सुधार…
सुकमा छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ की खबर है। दोनों के बीच हुए एनकाउंटर में दो नक्सली मारे गए हैं। कुकनार थाना क्षेत्र के जंगल में मारे गए नक्सलियों के पास से एक ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद हुआ है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि मुठभेड़ और तलाशी अभियान जारी है। मारे गए दो नक्सलियों में एक महिला भी शामिल है। बता दें कि आज 11 जून 2025 की सुबह प्रतिबंधित सीपीआई माओवादी संगठन के नक्सली कैडरों की क्षेत्र में मौजूदगी के बारे में विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर कुकनार थाना कर्मचारियों और…
सुकमा छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ की खबर है। दोनों के बीच हुए एनकाउंटर में दो नक्सली मारे गए हैं। कुकनार थाना क्षेत्र के जंगल में मारे गए नक्सलियों के पास से एक ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद हुआ है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि मुठभेड़ और तलाशी अभियान जारी है। मारे गए दो नक्सलियों में एक महिला भी शामिल है। बता दें कि आज 11 जून 2025 की सुबह प्रतिबंधित सीपीआई माओवादी संगठन के नक्सली कैडरों की क्षेत्र में मौजूदगी के बारे में विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर कुकनार थाना कर्मचारियों और…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुकमा जिले के कुकानार थाना अंतर्गत पुसगुन्ना क्षेत्र में पुलिस एवं सुकमा डीआरजी की संयुक्त पुलिस टीम को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिलने पर बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि सर्चिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में दो नक्सलियों को जवानों ने न्यूट्रलाइज किया है, जिनमें 5 लाख रुपए का इनामी पेदारास एलओएस कमांडर बमन भी शामिल है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे सुरक्षाबल के जवान पूरी ताकत से नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने जवानों की इस बहादुरी और अदम्य साहस की सराहना करते हुए कहा कि नक्सलवाद…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 18 जून को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जो नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आयोजित होगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम मुद्दों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है, जिनमें विधानसभा के मानसून सत्र की तिथियों का निर्धारण भी शामिल है। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संभावित छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही कोंटा आईईडी ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाश गिरिपुंजे की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति के प्रस्ताव पर निर्णय लिया जा सकता है। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 जून के बाद…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी श्री केदारनाथ गुप्ता के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले के फरसाबहार में अपेक्स बैंक की नई शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकार से समृद्धि की संकल्पना को साकार किया जा रहा है। उनकी प्रेरणा…