रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने छात्रावास-आश्रम प्रबंधन के लिए नवीन पोर्टल का शुभारंभ किया। साथ ही, आगामी शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रदेश के आश्रम छात्रावासों के संचालन हेतु नई व्यवस्था के अंतर्गत शिष्यवृत्ति एवं भोजन सहायता की पहली किश्त (जुलाई से सितंबर) के रूप में 85 करोड़ रुपए का ऑनलाइन अंतरण भी किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार विशेष पिछड़ी जनजातियों और आदिवासी समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक…
Author: News Desk
रायपुर जशपुर जिले के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्र में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की महिला श्रीमती फूलोबाई को प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत पक्का मकान मिला है। यह मकान उनके वर्षों पुराने संघर्षों का सुखद अंत और आत्मनिर्भर जीवन की नई शुरुआत है। फूलोबाई जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पंड्रापाठ की निवासी हैं। लंबे समय तक उन्होंने कच्चे घर में कठिनाइयों से भरा जीवन बिताया — बरसात में टपकती छत, जहरीले जीवों का डर और असुरक्षित माहौल उनका रोजमर्रा का हिस्सा था। लेकिन अब, जब उनका पक्का घर बनकर तैयार हो चुका है,…
महासमुंद : साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सम्पन्न सीइओ श्री एस. आलोक ने की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा महासमुंद जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विकसित कृषि संकल्प यात्रा एवं एकमुश्त चावल वितरण, एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान, मोर गांव मोर पानी अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री रवि साहू एवं श्री रविराज ठाकुर अनुविभागीय अधिकारीगण एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सीईओ श्री एस. आलोक ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत शिविरों के…
शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, नगद राशि, प्रेरणा निधि, डाईट मनी वर्ष 2023-24 एवं 2024-2025 हेतु आवेदन आमंत्रित महासमुंद छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को प्रदान किए जाते हैं। राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाड़ियों को शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है, जिनके द्वारा…
महासमुंद खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा संचालित ’प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना 2025-26 के अंतर्गत इच्छुक उद्यमियों से ’ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित’ किए जा रहे हैं। इस योजना में राईस मिल, दाल मिल, आटा, बेसन, मैदा निर्माण, मसाला निर्माण, बेकरी प्रोडक्ट्स, दूध एवं दुग्ध उत्पाद, पापड़, बड़ी, नमकीन, अचार, सॉस, जैम, जेली, शहद, गुड़, चॉकलेट, मिठाई एवं कन्फेक्शनरी जैसी सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयाँ पात्र हैं। इस योजना के तहत नवीन इकाई की स्थापना एवं पूर्व स्थापित इकाई के विस्तार/उन्नयन को पात्रता दी जाएगी। इसके लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष…
नई दिल्ली। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार सपाट बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 53.49 अंक या 0.06 प्रतिशत गिरकर 82,391.72 अंक पर बंद हुआ। इसमें से 14 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, 15 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए और एक शेयर अपरिवर्तित रहा। कारोबार के दौरान यह 204.81 अंक या 0.24 प्रतिशत गिरकर 82,240.40 के निचले स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 1.05 अंक या 0 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 25,104.25 अंक पर आ गया। आज के कारोबार में निफ्टी में ग्रासिम इंडस्ट्रीज, डॉ. रेड्डीज लैब्स, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स,…
इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। सोनम रघुवंशी पति की हत्या के बाद 25 मई को शिलॉन्ग से सिलीगुड़ी के रास्ते ट्रेन से इंदौर पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक सोनम रघुवंशी इंदौर जाकर अपने प्रेमी राज कुशवाहा से मिली। यहां वो किराए के कमरे में रही, दोनों ने साथ में समय बिताया इसके बाद सोनम यूपी आ गई। वहीं मेघालय पुलिस को राजा की हत्या से पहले का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें घटना वाली जगह से 10 किलोमीटर पहले सोनम हत्या करने वालों के साथ नजर आई थी। सोनम ने अपने…
जगदलपुर : जगदलपुर के 21 परीक्षा केन्द्रों में 15 जून को होगी व्यापमं की सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा जगदलपुर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 15 जून 2025 को सहायक विकास विस्तार अधिकारी की भर्ती परीक्षा प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 12.15 बजे तक जगदलपुर के 21 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। जिसके तहत केन्द्र क्रमांक 17001 शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज धरमपुरा नम्बर 02 जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17002 सक्सेस काॅनवेंट हायर सेकण्डरी स्कूल दीनदयाल उपाध्याय वार्ड-19 जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17003 शासकीय दन्तेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय शांति नगर जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17004 शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकण्डरी…
नई दिल्ली। ऑस्ट्रिया के एक स्कूल में एक छात्र द्वारा कथित तौर पर गोलीबारी में कम से कम 9 लोग मारे गए और कई घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शूटर ने खुद को भी बाद में गोली मार ली। स्थानीय पुलिस ने लोगों को उस क्षेत्र से दूर रहने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि स्कूल को खाली करा लिया गया है और सभी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। उन्होंने आगे बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और…
रायपुर शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण में गंभीर अनियमितताओं के चलते मनेन्द्रगढ़ (जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) के विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री सुरेन्द्र प्रसाद जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, मनेन्द्रगढ़ की रिपोर्ट के आधार पर संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा द्वारा की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री जायसवाल द्वारा युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में वरिष्ठता सूची से छेड़छाड़ और नियमों की अनदेखी की गई। श्री जायसवाल ने माध्यमिक शाला लेदरी में वरिष्ठता क्रमांक 4393 की शिक्षिका श्रीमती गुंजन शर्मा को अनुचित रूप से अतिशेष घोषित किया गया, जबकि उनसे कनिष्ठ क्रमांक 4394 की श्रीमती बेबी…