रायपुर खुद को खनिज विभाग का अधिकारी बताकर हाइवा चालकों से अवैध रूप से वसूली करने की कोशिश कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी अविनाश शर्मा और विनय यादव फर्जी खनिज अधिकारी बनकर नया रायपुर क्षेत्र में हाइवा वाहनों और ट्रकों को रोककर वाहन चालकों से पैसा मांग रहे थे. हाइवा चालकों को शक हुआ कि दोनों युवक सरकारी अधिकारी नहीं हैं, क्योंकि दोनों के पास कोई आधिकारिक आईडी या अनुमति पत्र नहीं था. इसके बाद ट्रक चालकों ने इसकी सूचना थाना राखी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही राखी थाना की टीम मौके पर…
Author: News Desk
बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के आधिकारिक वेबसाइट पर मिली इस धमकी के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। हाईकोर्ट परिसर को खाली कराकर तत्काल जांच की गई।हालांकि, इस दौरान कहीं कुछ नहीं मिला। ईमेल आईडी अब्दुल [email protected] से धमकी भरे मैसेज भेजा गया है, जिसमें "मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब" संगठन का जिक्र है।पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। जैसी घटनाओं का हवाला देते हुए इसे एक “पवित्र मिशन” बताया गया। ईमेल में “अमोनियम-सल्फर आधारित…
बालोद छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मजदूरी करने झारखंड से दल्लीराजहरा आए 2 मजदूरों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में 2 मजदूर घायल हुए हैं। हादसा दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलवे लाइन का है। बताया जा रहा है कि झारखंड से मजदूरी के लिए आए 11 युवक रेलवे लाइन पर दल्लीराजहरा से पैदल चलते हुए कुसुमकसा की ओर जा रहे थे। रास्ते में थकावट के कारण पांच मजदूर रेलवे पटरी पर बैठ गए। इसी दौरान युवकों को नींद आ गई। सुबह 4 बजे के करीब ट्रेन के आने पर पटरी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में शहीद हुए एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर पहुंचकर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद श्री गिरपुंजे के शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं और उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा…
रायपुर सुकमा नक्सल IED ब्लास्ट में शहीद हुए ASP आकाश राव गिरिपुंजे को रायपुर के माना पुलिस बटालियन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पत्नी ने उन्हें रोते हुए सैल्यूट कर अंतिम विदाई दी, वहीं उनके पिता बिलखते रहे। सीएम साय उनके मंत्रियों और अफसरों ने भी दी श्रद्धांजलि। इससे पहले "जब तक सूरज चांद रहेगा, आकाश तेरा नाम रहेगा" के नारों" के साथ उनकी यात्रा कुशालपुर स्थित निवास से निकली थी। अंतिम यात्रा में कलेक्टर के साथ कई अफसर और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बता दें कि सुकमा में नक्सल IED ब्लास्ट में शहीद आकाश राव गिरिपुंजे…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में शहीद हुए एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर पहुंचकर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद श्री गिरपुंजे के शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं और उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने…
छत्तीसगढ़ में कृषि के साथ साथ उद्योगों के विकास के लिए है अनुकूल वातावरण : कैरियर निर्माण में अपनी क्षमता का बेहतर उपयोग करें युवा – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री साय ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान दंतेवाड़ा के युवा उद्यमियों को किया प्रोत्साहित:आईआईएम में दंतेवाड़ा के 50 युवा उद्यमी ले रहे हैं प्रशिक्षण रायपुर छत्तीसगढ़ में खनिज, वन सहित अन्य प्राकृतिक संसाधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। इसके फलस्वरूप कृषि के साथ-साथ उद्योग-धंधों सहित प्रत्येक क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। आवश्यकता इस बात की है कि हम…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार के कामकाज को और अधिक प्रभावी एवं जन-हितैषी बनाने के उद्देश्य से भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर में चिंतन शिविर 2.0 का आयोजन किया गया। इस शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने के नवाचारों और सुशासन की आधुनिक तकनीकों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रीमंडल के सहयोगियों ने विषय विशेषज्ञों के साथ सुशासन के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए। चिंतन शिविर के अंतिम दिन प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने "आर्ट ऑफ गुड गवर्नेंस" विषय पर व्याख्यान देते हुए प्रशासनिक प्रक्रियाओं…
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, 4 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। सोनम ने शादी से पहले ही ‘विधवा’ होने की प्लानिंग कर ली थी। सोनम ने जिसे अपना जीवनसाथी बनाया, महज शादी के 5 दिन बाद ही अपने पति के हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात की पूरी साजिश रची थी। साजिश की शुरुआत शादी…
रायपुर कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राम विचार नेताम ने आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव के समापन समारोह मे शामिल हुए। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, छत्तीसगढ़ शासन तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज यहा समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रामविचार नेताम थे। वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम…