नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में चिनाब पुल और अंजी पुल का लोकार्पण किया। इस दौरान जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल खोलकर पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया और बताया कि उन्हीं के कार्यकाल में इस प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई थी और अब जाकर यह पूरा हो पाया है। उन्होंने बताया कि रेल ब्रिज बनने से जम्मू कश्मीर पूरे भारत से जुड़ गया है। अब जम्मू कश्मीर का सामान आसानी से देश के अन्य हिस्सों में पहुंच सकेगा। वहीं, बारिश होने पर अब विमान कंपनियां लूट…
Author: News Desk
रायपुर टिकरापारा इलाके में कभी मामूली सा अंडे का ठेला लगाने वाले हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर सूदखोरी के लिए कुख्यात है। कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने और सूदखोरी व अवैध वसूली करके करोड़ों की संपत्ति बना ली है। इसकी बड़ी वजह नेताओं और अफसरों से उनकी घनिष्ठता भी है। वर्ष 2019 में भी सूदखोर वीरेंद्र, उसके भाई रोहित और उसके अन्य साथियों के खिलाफ कोतवाली व पुरानीबस्ती थाने में बड़ी कार्रवाई हुई थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, लेकिन पुलिस की पूरी जांच 5 महंगी कारों पर आकर अटक गई। यूको बैंक…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माता वैष्णो देवी की पावन भूमि कटरा से पाकिस्तान को ललकारते हुए ऑपेरशन सिंदूर की सफलता का जिक्र किया। पीएम मोदी ने जनसभा में मौजूद लोगों से कहा कि आज 6 जून है, याद कीजिए, ठीक एक महीने पहले, 6 मई की वो रात, पाकिस्तान के आतंकवादियों पर कयामत बरसी थी। अब पाकिस्तान कभी भी ऑपरेशन सिंदूर का नाम सुनेगा, तो उसे अपनी शर्मनाक शिकस्त याद आएगी। पाकिस्तानी सेना और आतंकवादियों ने कभी सोचा नहीं था कि भारत पाकिस्तान में सैकड़ों किलोमीटर अंदर जाकर आतंकवादियों को निशाना बनाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान…
रायपुर कोरोना के मरीजों की संख्या छत्तीसगढ़ में भी बढ़ रही है, पिछले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ में कोरोना के 9 नए मरीज मिले हैं, जिनमें 5 मरीज राजधानी रायपुर और 4 मरीज बिलासपुर में मिले हैं. नए वैरिएंट के बाद यह छत्तीसगढ़ में एक दिन में मिलने वाले मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है, जबकि सभी को सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई है. राजधानी रायपुर में फिलहाल कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज है, जबकि बिलासपुर दूसरे नंबर पर है. इसके अलावा दुर्ग और बस्तर में भी मरीज मिले हैं.…
रायपुर राज्य सरकार ने गोतस्करी जैसे संगठित अपराध पर लगाम कसने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब इस अपराध में लिप्त आदतन आरोपितों पर सफेमा के तहत कार्रवाई की जाएगी। ऐसे आरोपितों की संपत्ति को जब्त कर नीलाम किया जाएगा और प्राप्त राशि को गोसेवा में लगाया जाएगा। गृहमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय महानदी भवन में उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें सभी जिलों के एडिशनल एसपी स्तर के नोडल अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जिलेवार समीक्षा की गई और 15 जुलाई 2024 को लागू की गई एसओपी के तहत अब तक हुई कार्रवाई…
अंबिकापुर अंबिकापुर में नकली धान और मक्का बीज के अवैध कारोबार का राजफाश हुआ है। अंबिकापुर के गंगापुर इलाके में जिला प्रशासन और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने एक अवैध नकली बीज निर्माण और पैकिंग फैक्ट्री पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली धान और मक्के के बीज बरामद किए हैं। बता दें कि छापे के दौरान फैक्ट्री से हजारों तैयार पैकेट, पैकिंग सामग्री, सीलिंग मशीन, केमिकलयुक्त रंगीन तरल और नामी बीज कंपनियों नकली पैकेट बरामद किए गए। कुछ पैकेट खाली थे तथा कुछ पैकेटों में बीज भरा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि यह नेटवर्क लंबे…
रायपुर रायपुर राजेंद्र नगर इलाके में छह मंजिला बिल्डिंग से युवती के कूदकर जान देने की वजह का खुलासा हो गया है। युवती को पूर्व प्रेमी काफी परेशान कर रहा था। साथ ही वर्तमान पुरुष मित्र और अन्य लोग मिलकर उसे धमका रहे थे। इससे भयभीत होकर युवती ने खुदकुशी कर ली। इस आत्महत्या के मामले में पुलिस ने युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें जसविंदर के पूर्व और वर्तमान ब्वायफ्रेंड के अलावा चार युवतियां भी शामिल हैं। आठ लाख रुपये के कर्ज ने छीनी चैन की नींद पुलिस…
धमतरी सिहावा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक वृद्ध की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. वृद्ध पेड़ की कटाई कर रहा था. इसी दौरान पेड़ से लगे हाई टेंशन तार से उसे करंट लगी और वहीं उसकी मौत हो गई. पूरी घटना सांकरा गांव की है. जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दुर्गेश ध्रुव (50 वर्ष) है. वह सांकरा मैनपुर मुख्य मार्ग में स्थित वन विभाग रिसगांव कार्यालय के सामने नीम की पेड़ पर चढ़कर टहनी काट रहा था. इसी दौरान पेड़ से लगे बिजली के तार की चपेट में आ गया. इस हादसे में वृद्ध…
राज्य में आयुष के जरिए बेहतर उपचार की हैं संभावनाएं: मुख्यमंत्री राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम में देश में 5वें स्थान पर है छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल आमजन के हित में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य विभाग के सभी प्रमुख अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि दवाइयों की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि राज्य में आयुष के जरिए उपचार की बेहतर संभावनाएं मौजूद हैं , इसे और…
नई दिल्ली। आज जम्मू-कश्मीर एक महत्वपूर्ण क्षण का साक्षी बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का तिरंगा लहराकर उद्घाटन किया। पीएम मोदी यहां करीब एक घंटा रहे। इस दौरान उन्होंने रेलवे के अफसरों और ब्रिज बनाने वाले कर्मचारियों से मुलाकात की। पीएम मोदी इंजन में बैठकर चिनाब आर्च ब्रिज से केबल स्टे अंजी ब्रिज तक पहुंचे। यहां उन्होंने रेलवे के अंजी ब्रिज का भी उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम कटरा रेलवे स्टेशन पहुंचे और कश्मीर को देश के बाकी हिस्से से जोड़ने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को…