Author: News Desk

कोंडागांव। नेशनल हाईवे 30 पर ग्राम आज एक भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आंवराभाटा के पास तेज रफ्तार बाइक और सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर हुई, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ मौजूद लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे तत्काल फरसगांव अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार फरसगांव से…

Read More

रायगढ़. छत्तीसगढ़ पुलिस की वर्दी पर दाग लगाने वाले 3 पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिया गया है. इनके खिलाफ ग्रामीणों से अवैध वसूली का आरोप है. ग्रामीण की शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने टीआई समेत दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण ने शिकायत की थी कि घरघोड़ा थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस और दो आरक्षकों ने उस पर महुआ शराब बनाकर बेचने का झूठा आरोप लगाया. इसके बाद उसे छोटा केस बनाकर छोड़ देने की बात कहते हुए पैसों की मांग की. पीड़ित का दावा है कि यह पूरी साजिश उगाही के…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावशील बनाने के लिए शिक्षकों के रिक्त पदों पर चरणबद्ध भर्ती की जाएगी। प्रथम चरण में 5,000 शिक्षकों की भर्ती होगी। इस निर्णय से प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन अध्यापन व्यवस्था को गति मिलेगी और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी। शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पहल कर रही है। इन्हीं पहल में शालाओं एवं शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण शामिल है। युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया राज्य में…

Read More

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा में लगभग एक साल पहले हुए महिला की संदिग्ध मौत के मामले में आज अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने वाले पति और जेठ को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. मामला उरगा थाना क्षेत्र का है. पूरा मामला 1 साल पहले 10 मई 2024 का है, जब तरदा गांव में 28 वर्षीय सुनीता कुर्रे की लाश उसके घर के म्यार में फांसी के फंदे पर लटकती मिली थी. इस घटना की सूचना खुद उसके पति राजू कुर्रे और जेठ मनोज कुर्रे ने पुलिस को…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज धमतरी में आयोजित समीक्षा बैठक में ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के लिए तैयार किया गया विजन डाक्यूमेंट एक रोडमैप की तरह है, जिसमें लक्ष्य और दिशा-निर्देश स्पष्ट हैं। अधिकारी विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को साकार करने के लिए पूरी तन्मयता और जिम्मेदारी के साथ इसे परिणाम तक ले जाएं। मुख्यमंत्री श्री साय आज रायपुर और धमतरी जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के समापन पर कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान का यह सिलसिला थमना नहीं…

Read More

रायपुर : सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रिमझिम बारिश के बीच मुख्यमंत्री पहुंचे धमतरी के समाधान शिविर में, कमल के हार से मुख्यमंत्री का जोशिला स्वागत धमतरी जिले में सौगातों की बारिश: 213 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्याें की घोषणा 54 दिवसीय ‘सुशासन तिहार का धमतरी जिले में समापन मुख्यमंत्री ने स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहियों को किया सामग्री का वितरण रायपुर रिमझिम बारिश के बीच आज धमतरी के समाधान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नागरिकों की मांग पर 213 करोड़ रूपए…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के हित में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। रायपुर के मोवा में रहने वाली श्रीमती भुनेश्वरी साहू के जीवन में बदलाव आया है इसकी पृष्ठभूमि पहले हमें देखनी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने ई-रिक्शा को प्रोत्साहित किया। यह प्रदूषण मुक्त और सस्ता साधन है जिससे आज महिलाओं के जीवन में भी बड़ा बदलाव आया है। लोगों को भरपूर सब्सिडी मिली और बैंक लिंकेज का लाभ मिला। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने श्रम विभाग की योजनाओं से इसे जोड़ दिया और यह सोने…

Read More

गौरेला पेंड्रा मरवाही : विश्व पर्यावरण दिवस पर जीपीएम ग्रीनाथॉन का आयोजन 5 जून को कलेक्टर एवं वनमण्डलाधिकारी ने पोस्टर का किया विमोचित गौरेला पेंड्रा मरवाही विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को मरवाही वनमण्डल द्वारा “जीपीएम ग्रीनाथॉन 2025” का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन और आमजन में हरित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। इस वर्ष की थीम “रन टू बीट प्लास्टिक, ब्रीद टू लिव फैंटास्टिक” के माध्यम से यह जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है कि स्वच्छ और स्वस्थ जीवन के लिए प्रकृति से सामंजस्य और प्लास्टिक से दूरी…

Read More

पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत परसवानी में सुशासन तिहार का अंतिम समाधान शिविर संपन्न विधायक श्री संपत अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि समाधान पेटी में प्राप्त 1304 से ज़्यादा आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण हुआ निराकरण हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में किया सामग्री का वितरण महासमुंद पूरे छत्तीसगढ़ सहित जिला महासमुंद में सुशासन तिहार के तृतीय चरण में समाधान शिविरों का आयोजन 05 मई 2025 से कलस्टर वार नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में किया किया जा रहा है। इसी क्रम में 30 मई को पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत परसवानी में अंतिम समाधान शिविर विधायक श्री संपत अग्रवाल के…

Read More

खरीफ फसल की तैयारी और किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के निर्देश देरी से न्याय मिलना, न्याय नहीं मिलने के बराबर है डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा दें और समय प्रबंधन पर रखें ध्यान रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज धमतरी में आयोजित समीक्षा बैठक में ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के लिए तैयार किया गया विजन डाक्यूमेंट एक रोडमैप की तरह है, जिसमें लक्ष्य और दिशा-निर्देश स्पष्ट हैं। अधिकारी विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को साकार करने के लिए पूरी तन्मयता और जिम्मेदारी के साथ इसे परिणाम तक ले जाएं। मुख्यमंत्री श्री साय आज…

Read More