एमसीबी गर्मियों में पानी की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने ग्राम पंचायत बरबसपुर में हैंडपंपों की मरम्मत का कार्य तेज़ी से पूरा किया है। इस पहल के तहत सभी खराब पड़े हैंडपंपों को दुरुस्त कर पुनः चालू किया गया, जिससे ग्रामीणों को अब स्वच्छ पेयजल की सुविधा आसानी से मिलने लगी है। विकासखंड मनेंद्रगढ़ अंतर्गत स्थित बरबसपुर गांव में लंबे समय से जल संकट की समस्या बनी हुई थी। लेकिन विभाग द्वारा की गई त्वरित और समयबद्ध कार्रवाई के बाद अब ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। हैंडपंपों के…
Author: News Desk
रायपुर छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर है. कोयला घोटाले में निलंबित आईएएस रानू साहू, सौम्या चौरसिया, समीर विश्नोई सहित 6 लोगों को जेल से रिहा कर दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें अंतरिम जमानत दी थी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 31 मई रविवार को आखिरकार इनकी रिहाई हो गई है. लेकिन इन सभी को छत्तीसगढ़ से बाहर रहने की हिदायद दी गई है. बता दें कि कोयला घोटाला केस में दिसंबर 2022 को राज्य प्रशासनिक सेवा की पूर्व अधिकारी सौम्या चौरसिया और जुलाई 2023 को पूर्व आईएएस अफसर रानू साहू गिरफ्तार हुई थी. इनके अलावा इस मामले…
हजारों की संख्या में स्कूल बंद होने की बातें भ्रामक और तथ्यहीन सिर्फ 166 स्कूलों का होगा समायोजन, शेष 10,297 स्कूल पूरी तरह से चालू रहेंगे विभाग ने कहा युक्तियुक्तकरण शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास रायपुर शिक्षा विभाग ने कतिपय संगठनों एवं व्यक्तियों द्वारा युक्तियुक्तकरण से हजारों की संख्या में स्कूलों के बंद होने की बात को पूरी तरह से भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने कहा है कि असलियत इससे बिलकुल अलग है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया का उद्देश्य किसी की पढ़ाई रोकना नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता और…
सशक्त महिलाओं से किया संवाद भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस अवसर पर उपस्थित थे। लोकमाता अहिल्या बाई द्वारा सुशासन, महिला स्वावलंबन, धार्मिक स्थलों के उन्नयन के लिए संचालित गतिविधियों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही देवी अहिल्या बाई पर केंद्रित पुस्तकें और शोध पत्र भी यहां प्रदर्शित हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हथकरघा-हस्तशिल्प को समर्पित महिलाओं और ड्रोन दीदी…
रायपुर राज्य शासन के दिशा निर्देशानुसार कलेक्टर श्री अजीत वसंत की उपस्थिति में आज कोरबा जिले के अतिशेष प्रधान पाठकों और सहायक शिक्षकों की पदस्थापना के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया राजीव गांधी आडिटोरियम टांसपोर्ट नगर में चल रही है। प्रथम चरण में वरिष्ठता के आधार पर अतिशेष प्रधानपाठकों की काउंसलिंग की गई। सहायक शिक्षकों की काउंसिलिंग प्रक्रिया जारी है। काउंसिलिंग प्रक्रिया में प्रधानपाठकों द्वारा रिक्त स्थानों में से अपने पसंद के विद्यालयों का चयन किया। सहायक शिक्षकों द्वारा भी काउंसिलिंग में सम्मिलित होकर निर्धारित सूची में से पसंद के विद्यालयों का चयन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अजीत वसन्त…
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के भोपाल दौरे पर हैं। वे यहां जंबूरी मैदान में हो रहे लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल हुए हैं। महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी ने कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान में सख्त सुरक्षा के बीच विशेष रूप से तैयार की गयी खुली जीप में सवार होकर लोगों के बीच पहुंचे।खुली जीप पर सवार होकर पीएम मोदी ने लोगों का अभिवादन किया, इनमें मुख्य रूप से महिलाएं शामिल थीं। मोदी एयरपोर्ट विशेष हेलीकॉप्टर से कार्यक्रमस्थल जंबूरी मैदान पहुंचे। वे हेलीपेड से सभास्थल में प्रवेश के समय खुली…
रायपुर सुशासन तिहार अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोंडागांव जिला प्रवास के दौरान विश्राम गृह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में 8 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक प्रदेश की जनता अपनी समस्याएं औऱ मांगें रखीं। अधिकारियों ने ज्यादातर समस्याओं का समाधान कर लिया है। इस दौरान हमने भी मंत्रियों और अधिकारियों के साथ गांव गांव पहुंचकर और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 2 साल का बकाया बोनस दिया है, इससे किसानों को काफी लाभ हुआ। प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ की…
मेष राशि: अपनों की बातों को ध्यान से सुनें। तथ्यों के साथ भावनात्मक पक्ष पर भी संवेदनशील बने रहेंगे। करियर व्यापार में योजना के मुताबिक आगे बढ़ेंगे। परिजनों से सलाह से सामंजस्य बैठाएंगे। जल्दबाजी में फैसला न लें। वाणी व्यवहार सरल और सौम्य रखें। वैचारिक संतुलन बनाए रखेंगे। बड़ों का सानिध्य पाएंगे। अपनों से नजदीकियां बढ़ेगी। निजी मामलों में धैर्य बनाए रखेंगे। वृष राशि: कामकाज में तेजी आएगी। कार्यालय में पेशवेरता बनाए रखेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण होंगे। सामाजिक प्रयासों को गति मिलेगी। अपनों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। संपर्क क्षेत्र बेहतर बना रहेगा। वाणिज्यिक गतिविधियों को बल मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र…
कोंडागांव। सुशासन तिहार अंतर्गत शुक्रवार 30 मई को रात में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कोंडागांव जिला प्रवास के दौरान विश्राम गृह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में 8 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक समस्याएं औऱ मांगें रखीं। अधिकारियों ने ज्यादातर समस्याओं का समाधान कर लिया है। इस दौरान हमने भी मंत्रियों और अधिकारियों के साथ गांव गांव पहुंचकर और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 2 साल का बकाया बोनस भी दिया है, इससे किसानों को काफी लाभ हुआ। प्रदेश सरकार…
मुख्यमंत्री ने कोंडागांव, बस्तर एवं सुकमा जिलों की समीक्षा की रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य सरकार द्वारा बीते डेढ़ वर्ष में किए गए कार्यों की जमीन हकीकत का मूल्यांकन और जनता जनार्दन से संवादकर फीडबैक प्राप्त करना है। राज्य शासन का लक्ष्य जनसेवा है और इसके लिए प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को सजगता और संवेदनशीलता से काम करने की जरूरत है। जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्तापूर्ण सेवा से ही सुशासन है। मुख्यमंत्री श्री साय ने यह बातें कोंडागांव कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कहीं। मुख्यमंत्री…