Author: News Desk

रायपुर। समय के साथ सुविधाएं लोगों को घर-द्वार में मिल रही हैं. इस कड़ी में पासपोर्ट भी शामिल हो गया है, जिसके लिए अब आपको कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, बल्कि घर बैठे ही पासपोर्ट से जुड़े काम हो जाएंगे. सरकार ने अब घर बैठे ही फिंगर प्रिंट्स और बायोमेट्रिक स्कैनिंग मशीन, दस्तावेजों की जांच, फोटो खींचने समेत सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराने जा रही है. विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनाने में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए लोगों को सुविधा के लिहाज से पासपोर्ट मोबाइल वैन चला रही है. इस हाईटेक वैन में पासपोर्ट बनाने की…

Read More

जगदलपुर. शहर में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. शनिवार देर रात कृष्णा पेट्रोल पंप के सामने दो गुटों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते उग्र हो गया. कहासुनी के बाद एक युवक ने चाकू निकालकर सामने खड़े युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. मौके पर युवकों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. इस वारदात को पास से गुजर रहे एक कार सवार व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हमले के दौरान चाकू से बचने के लिए दो युवक…

Read More

रायपुर "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता पर जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के चराईडांड में देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा निकली गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गांव के शिव मंदिर से आम बगीचा तक निकली गई इस भव्य यात्रा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के साथ हाथों में तिरंगा लिए जशपुर विधायक रायमुनि भगत , नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, भरत सिंह, विक्रमादित्य सिंह जूदेव, सुनील गुप्ता, कृष्णा राय, सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा, आईजी दीपक झा, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह, जिला…

Read More

दुर्ग. शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवा कांग्रेस का पूर्व प्रदेश महासचिव है। युवती ने थाने में मामले की शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि 10 साल तक रिलेशन में रहने के बाद आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पूरा मामला दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है।दुर्ग एएसपी सुखनन्दन राठौर ने बताया कि एक युवती ने पद्मनाभपुर थाने में शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया…

Read More

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजनांदगांव जिले के चिखली में 9 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। यहां शासकीय विभागों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों का प्रकाशन होता है। मुख्यमंत्री ने शासकीय मुद्रणालय के नवनिर्मित भवन और वहां की प्रकाशन तथा अन्य व्यवस्था का भी अवलोकन किया। राजनांदगांव स्थित शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय भवन छत्तीसगढ़ में एक मात्र शासकीय मुद्रणालय है जहां महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेजों का प्रकाशन किया जाता है। मुद्रणालय का पुराना भवन अत्याधिक पुराना होने के कारण नये भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। शासकीय…

Read More

गरियाबंद। पुलिस ने आज बलौदाबाजार में पदस्थ विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता कुलेश्वर साहू को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गरियाबंद में अपनी पदस्थापना के दौरान उसने कई लोगों नौकरी पर लगवाने के नाम पर कुल 60 लाख की ठगी को अंजाम दिया था. इतना ही नहीं, उसने रकम के बदले में उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया. खुलासा होने के बाद लोगों ने उससे पैसे वापिस मांगे, लेकिन तब तक आरोपी अभियंता ने गबन किए रुपए भी ऑनलाइन जुए में हार दिए थे. जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पाण्डुका थाना क्षेत्र में रहने…

Read More

दुर्ग. जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में साढ़े 5 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच करते हुए आज 13 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय में पेश किया और बाल संप्रेक्षण गृह भेजा। पड़ोस में रहने वाला 13 वर्षीय नाबालिग रिश्ते में चाचा है। एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि यह घटना सिटी कोतवाली दुर्ग क्षेत्र की है। साढे 5 साल की मासूम बच्ची की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बच्ची के साथ…

Read More

सक्ती. जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में बाइक और हार्वेस्टर में भिड़ंत होने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. यह घटना मालखरौदा से जैजैपुर मुख्य मार्ग पर मिशन पेट्रोल पंप के पास शनिवार की रात को हुई. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है. बाइक सवार तीनों मृतक ग्राम सतगढ़ निवासी बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया है. पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच कर रही.

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक’ कार्यक्रम और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वीरगाथा को जनमानस से जोड़ने के लिए आज पूरे प्रदेश में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भारतीय सेना के साहस को सम्मान और नागरिक एकजुटता का स्पष्ट प्रतीक बन गया। जशपुर जिले के दुलदुला तहसील के चराईडांड़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में हजारों नागरिकों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को राष्ट्र की एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने हस्ताक्षर अभियान…

Read More

बिलासपुर बिलासपुर-नागपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री कम होने पर 16 कोच को घटाकर 8 कर दी गई थी, लेकिन समर सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में अब फिर से 8 की जगह 16 कोच के साथ चलाई जाएगी। यह सुविधा जून से शुरू होगी।बिलासपुर से नागपुर के लिए एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2240 रुपए है, जबकि चेयर कार का किराया 1240 रुपए तय किया गया है। दरअसल, वंदेभारत एक्सप्रेस की शुरुआत छत्तीसगढ़ में 11 दिसंबर 2022 को हुई थी। शुरुआत में इस ट्रेन के परिचालन को लेकर रेल प्रशासन के…

Read More