Author: News Desk

मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के कामकाज की समीक्षा की रायपुर 12 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रदेश के सिंचाई ढांचे को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जल संसाधन विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मौजूदा सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव और मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए और जल अपव्यय रोकने के साथ ही जल का अधिक से अधिक उपयोग कृषि कार्यों में हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश…

Read More

भिलाई भिलाई के पॉश इलाके में एक स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खेल खुलेआम चल रहा था। मसाज का नाम लेकर अंदर सेक्स रैकेट का पूरा जाल बिछा था। पुलिस ने रेड मारकर इसका पर्दाफाश किया है। भिलाई सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी को सूचना मिली थी कि जुनवानी चौक के पास स्थित अगम स्पा में मसाज के बहाने सेक्स वर्कर भेजी जा रही हैं। सूचना लगते ही रविवार रात करीब आठ बजे पुलिस टीम ने वहां दबिश दी। स्पा सेंटर के अंदर का नजारा चौंकाने वाला थाl जैसे ही पुलिस अंदर पहुंची, देखा कि वहां लड़कियां मसाज…

Read More

बिलासपुर, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राइस मिलर्स की बैठक ली। उन्होंने मिल मालिकों को बचे हुए धान की नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के निर्देश दिए। प्रथम चरण के बाद लगभग 700 स्टैक धान नीलामी के लिए संग्रहण केंद्रों में बचा है। राज्य शासन द्वारा बचे हुए धान का विक्रय दर निर्धारित कर नीलामी किया जा रहा है। नीलामी का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है। दूसरा चरण कल 13 मई को निर्धारित है। गौरतलब है कि नान और एफसीआई को देने के बाद जिले में 1100 स्टैक धान बचा था। प्रथम चरण…

Read More

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि संतो का जीवन और आदर्श हमेशा अनुकरणीय होते हैं। सूर्य स्वयं जलकर हम सबको प्रकाश देता है, उसी तरह संत भी स्वयं तप कर हम सबके जीवन को ज्ञान और आनंद से प्रकाशित करते हैं। संत कंवरराम जी भी ऐसे ही एक महान संत थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को उज्जैन की सिंधी कॉलोनी, अलखधाम नगर के सार्वजनिक उद्यान में संत कंवरराम जी की प्रतिमा के अनावरण समारोह में यह बात कही। उन्होंने समर्थ सेवा संस्थान के द्वारा आयोजित दिव्यांगजनों को नि:शुल्क हवाई यात्रा करवाने पर बने गोल्डन बुक आफ…

Read More

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 2028 की तैयारी में साधु-संत और श्रद्धालुओं की भावनाओं को सर्वोपरि रखकर कार्य योजना को पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिंहस्थ – 2028 के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य प्रशासनिक संकुल भवन कलेक्टर कार्यालय सभागृह में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्य योजना की जानकारी लेकर कहा कि सभी कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता और मापदंडों के अनुसार हो। सभी कार्यों में निर्माण एजेंसियां समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे श्रद्धालुओं को सिंहस्थ-2028 का अनुभव आस्थामय, भव्य और अलौकिक हो। सिंहस्थ निर्माण…

Read More

त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार बिलासपुर, छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार से आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान मिल रहा है, सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविरों में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में सुशासन तिहार में आवेदन करने पर निगम क्षेत्र की दो हितग्राहियों रानी यादव और सीमा बघेल को त्वरित रूप से नवीन राशनकार्ड प्रदान किए गए। नगर निगम क्षेत्र के जोन क्रमांक 2 की निवासी श्रीमती रानी यादव ने प्राथमिकता श्रेणी के अंतर्गत राशनकार्ड…

Read More

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में अखिल भारतीय फिरोजिया ट्राॅफी 2025 टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन क्षीरसागर स्टेडियम पर हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा की खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार ने खेल बजट दोगुना कर दिया है। राज्य सरकार  ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 50 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि देगी।  प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में खेल के सर्व सुविधायुक्त मैदान सरकार द्वारा तैयार किए जा रहे है। खेलो को शिक्षा नीति का अभिन्न अंग बनाकर खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को भी महत्वपूर्ण पद दिए…

Read More

गौरेला पेंड्रा मरवाही एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु प्रथम मेरिट सूची के आधार पर काउंसलिंग 8 से 10 मई तक आयोजित कर विद्यालय आवंटन की कार्रवाई किया गया। प्रथम काउंसलिंग में अनुपस्थित होने के कारण रिक्त सीटों को प्रतीक्षा सूची से द्वितीय मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाना है। इसके लिए द्वितीय काउंसलिंग 13 मई को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लाटा (वर्तमान में संचालित 250 सीटर बालक छात्रावास लोहराझोरकी टिकट कला गौरेला में) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। काउंसलिंग में उपस्थित होने के लिए द्वितीय मेरिट सूची का अवलोकन…

Read More

बलरामपुर रामानुजगंज बलरामपुर रामानुजगंज में बीती रात सनवाल थाना अंतर्गत ग्राम लिबरा में पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन कर रहे ट्रैक्टर को रोकने के दौरान ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हादसे में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल सनवाल थाना प्रभारी के द्वारा रामानुजगंज 100 बिस्तर अस्पताल लाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरक्षक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात 11 बजे के करीब ग्राम कुशफर में वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण की सूचना पर कार्रवाई करने वन विभाग की टीम के साथ सनवाल थाना के चार आरक्षक मौके पर गए। जहां जब्ती …

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर हुआ था। इसके बाद पिछले तीन दिन से तीनों सेनाओं के DGMO प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। आज पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर, सीजफायर और उसके बाद के हालात पर जानकारी दे सकते हैं। इससे पहले आज सुबह ही पीएम मोदी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ ऑपरेशन सिंदूर और मौजूदा हालात को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की थी। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेना…

Read More