भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए प्रदेश के सभी शहरों में हॉस्टल सुविधा उपलब्ध कराई जाए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित “सखी-निवास” सुविधा का विस्तार उन औद्योगिक क्षेत्रों में भी किया जाए, जहां महिला कर्मचारी अधिक संख्या में हैं। बालिकाओं और महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा उनके कौशल उन्नयन के लिए विभागीय समन्वय से गतिविधियां संचालित की जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, शारीरिक विकास और पोषण की उचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए महिला एवं…
Author: News Desk
बिलासपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की बहुप्रचारित राज्य स्तरीय ‘संविधान बचाओ रैली’ को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह रैली गुरुवार को बिलासपुर में आयोजित होने वाली थी, जिसमें प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की भी शिरकत प्रस्तावित थी। पार्टी सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मौजुदा हालातों के मद्देनज़र कांग्रेस ने यह कदम उठाया है। इस रैली की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री उमेश पटेल…
रायपुर पहलगाम आतंकी हमले का बदला भारत ने ऑपरेशन सिन्दूर से लिया है। इस हमले में 105 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। भारत सरकार की ओर से भी हमले की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ऑपरेशन सिन्दूर के सफल होने पर जवानों की सराहना की और कहा कि भारतीय सेना अब आतंकियों और उनके ठिकानों को उजाड़ने प्रतिबद्ध है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर…
रायपुर, वक्फ संशोधन कानून मुस्लिम समाज के खिलाफ नहीं, बल्कि उनके हित में है। हम सभी का सम्मिलित प्रयास और उद्देश्य होना चाहिए कि वक्फ कानून को लेकर समाज में किसी भी प्रकार का भ्रम न फैले। सभी को वास्तविकता को समझना चाहिए और दूसरों को भी इसकी जानकारी देनी चाहिए। वक्फ संशोधन कानून को लेकर देशभर में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है, और इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित वक्फ सुधार जनजागरण कार्यक्रम में यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम मुस्लिम समुदाय…
रायपुर छत्तीसगढ़-तेलंगाना के सीमा पर देश का सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है. सुरक्षा बल के जवान लगातार 15 दिनों से अधिक समय से नक्सलियों को खात्मा कर रहे हैं इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत में जवानों को बड़ी सफलता मिलने की बात कही है. उन्होंने बताया कि कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. इसमें जवानों को बड़ी सफलता मिली है. 22 नक्सलियों के शव भी बरामद किए गए हैं और अब भी यह ऑपरेशन जारी है. सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी ट्वीट कर लिखा- “खत्म होगा…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा 2025 के परिणाम जारी किए। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा मंडल के वेबसाइट में परीक्षा परिणाम अपलोड किया। वर्ष 2025 की हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल के परीक्षा में बालिकाओं ने अपना परचम लहराया है। 10वीं की परीक्षा में 80.70 प्रतिशत और 12वीं की परीक्षा में 84.67 प्रतिशत बालिकाओं ने सफलता प्राप्त की है। दोनों परिक्षाओं में बालकों का प्रतिशत क्रमशः 71.39 और 78.07 रहा है। 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सूची में कांकेर जिले के बच्चों ने प्रथम स्थान बनाया है।…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों की नक्सलियों के विरुद्ध जारी मुठभेड़ के विषय में अधिकारियों से अपडेट लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दि एमुख्यमंत्री श्री साय ने ऑपेरशन के संदर्भ में भविष्य की रणनीति के बारे में अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपेरशन श्री…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 10 वीं-12 वीं बोर्ड के नतीजे जारी किए. इसमें 10 वीं कांकेर की इशिका बाला ने टॉप किया. लेकिन नतीजे जारी होने के बाद जो जानकरी आई उसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी. 10 वीं में टॉप करने वाली इस बेटी को ब्लड कैंसर हैं और वे इससे जंग लड़ रही है. जानकारी के मुताबिक शा.उ.मा.वि. गोण्डाहुर, विकासखंड कोयलीबेड़ा जिला कांकेर से कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में कुमारी इशिका बाला 99.16% अंक लाकर छत्तीसगढ़ राज्य में मेरिट लिस्ट में प्रथम रैंक हासिल की. कुमारी इशिका पिता शंकर बाला और इति…
दुर्ग छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शाम 4 बजे एक हाई-अलर्ट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें युद्धकालीन आपातकालीन स्थिति का अभ्यास किया गया. इस मॉक ड्रिल में पाकिस्तान एयर फाइटर से सूर्या मॉल में बम गिराया गया. इस दौरान आग की लपटों के बीच सैकड़ो नागरिक फंसे जिसका रेस्क्यू किया जा रहा है. मॉक ड्रिल की शुरुआत शाम 4 बजे सेक्टर-6 स्थित पेट्रोल पंप के सामने सायरन बजाकर की गई. इसके बाद पुलिस अधिकारी, वॉलेंटियर्स और एनसीसी कैडेट्स मुख्य चौक-चौराहों पर लेट गए, ताकि आम लोगों को आपदा के दौरान सही प्रतिक्रिया की जानकारी दी जा सके. भिलाई…
दुर्ग देशभर में नागरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा आज 7 मई को एक राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल आयोजित की जा रही है. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले को इस अभ्यास के लिए प्रमुख स्थल के रूप में चुना गया है. इसके तहत भिलाई के सेक्टर-1 और सेक्टर-9 क्षेत्र में शाम 7:30 बजे से 7:45 बजे तक ब्लैकआउट किया जाएगा. दुर्ग जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार इस अवधि में चिकित्सा सेवाओं को छोड़कर सभी स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी. जनरेटर, इन्वर्टर, इमरजेंसी लाइट या मोबाइल टॉर्च जैसे उपकरणों के उपयोग पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.…