Author: News Desk

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तीसरे चरण के दूसरे दिन हेलीकॉप्टर से अचानक बेमेतरा जिले के सहसपुर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का सीधा फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि मैं आप लोगों के बीच आपकी दुख-तकलीफ जानने आया हूँ। ग्राम- सहसपुर में मुख्यमंत्री के आने की कोई पूर्वयोजना नहीं थी। ऐसे में जब गांव में सहसा हेलीकॉप्टर की आवाज गूंजी तो अचंभित ग्रामीण अपने घरों से निकले। अपने मुखिया से मिलने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने खुशी में कहा- राम-राम जी गा मुख्यमंत्री जी ! और सदाबहार फूल की माला और चंदन-आरती…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे बेमेतरा के सहसपुर, लिया ग्रामीणों से सीधा फीडबैक मैं आप लोगों की दुख-तकलीफ जानने आया हूँ- मुख्यमंत्री साय गांव में सहसा गूंजी हेलीकॉप्टर की आवाज तो अचंभित ग्रामीण निकले घरों से अपने मुखिया से मिलने उमड़ी भीड़ मुख्यमंत्री ने बरगद की छांव में खाट पर बैठ जाना ग्रामीणों का हाल-चाल, विद्युत सब स्टेशन, हायर सेकंडरी स्कूल भवन और प्राचीन मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तीसरे चरण के दूसरे दिन हेलीकॉप्टर से अचानक बेमेतरा जिले के सहसपुर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का सीधा फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों…

Read More

राजनांदगांव जिला पुलिस में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह ने राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल जीतकर स्ट्रॉन्ग वुमन ऑफ छत्तीसगढ़ का खिताब हासिल किया। यह प्रतियोगिता इंडियन पॉवर लिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा 24 से 26 अप्रैल तक खुर्सीपार भिलाई में आयोजित की गई थी। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से करीब 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। राजनांदगांव पुलिस विभाग से सहायक सेनानी राकेश सिंह और अंजू सिंह द्वारा प्रशिक्षित खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अंजू सिंह ने सीनियर और मास्टर दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीते। वे पिछले 10 वर्षों से इस खेल से जुड़ी…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के अंतर्गत आज अपने आकस्मिक निरीक्षण के दूसरे दिन बेमेतरा जिले के ग्राम-सहसपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम सहसपुर में 13वीं- 14वीं शताब्दी में निर्मित भगवान शिव व हनुमान के प्राचीन मंदिर के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उल्लेखनीय है कि ग्राम-सहसपुर में यह प्राचीन मंदिर कवर्धा के फणिनागवंशी राजाओं द्वारा नागर शैली में निर्मित किया गया था। गांव के सुरम्य वातावरण में स्थित यह मंदिर इस बात का जीवंत सबूत है की छत्तीसगढ़ की धरती में धर्म और आस्था के बीज बहुत पुराने हैं। ये…

Read More

रायपुर देश की सुरक्षा में तैनात हमारे वीर जवानों की कहानियां अक्सर खामोशी में दबी रह जाती हैं, लेकिन कुछ नाम ऐसे होते हैं जो अपनी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा से इतिहास में अमिट छाप छोड़ जाते हैं। सीआरपीएफ की 204 कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट सागर बोराडे का नाम भी अब उसी श्रेणी में शुमार हो गया है। कर्रेगुट्टा पहाड़ी जो छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर स्थित है। यह एक बेहद संवेदनशील इलाका माना जाता है। यह क्षेत्र न केवल घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों से घिरा है, बल्कि यहां नक्सलियों का का वर्चस्व वाला इलाका माना…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ में मई का महीना जहां आमतौर पर तेज गर्मी और लू के लिए जाना जाता है, वहीं इस बार मौसम ने कुछ अलग ही रुख लिया है. प्रदेश के पांचों संभागों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है. आइये जानते हैं कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल. मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। जिससे दिन का तापमान…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ दो दिनों तक करेंगे मंथन नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला ’’नगर सुराज संगम’’ का आयोजन, प्रदेश के सभी निकायों के जनप्रतिनिधि होंगे शामिल नगरीय निकायों की आगामी पांच वर्षों की कार्ययोजना पर होगा संवाद, नगरीय प्रशासन विभाग एवं सुडा की योजनाओं की दी जाएगी जानकारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समापन सत्र में होंगे शामिल उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी महापौरों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों को पाती लिखकर ’नगर सुराज संगम’ के लिए दिया आमंत्रण बिलासपुर उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण…

Read More

एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं, निर्माण एवं विकास कार्यों के सफल क्रियान्वयन हेतु पंचायत सचिवों का अस्थायी रूप से नवीन स्थानों पर स्थानांतरण किया गया है। यह निर्णय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मंत्रालय रायपुर द्वारा जारी मार्गदर्शिका की कंडिका 8 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार श्री पीक्कू राम को ग्राम पंचायत नागपुर से स्थानांतरित कर ग्राम पंचायत सोनवर्षा में पदस्थ किया गया है, वहीं श्री भगवान सिंह को ग्राम पंचायत कठौतिया से स्थानांतरित…

Read More

एमसीबी जिला पंचायत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंकिता सोम द्वारा जारी एक महत्त्वपूर्ण आदेश के तहत ग्राम पंचायत सोनवर्षा के सचिव श्री भूनेश्वर सिंह पैकरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पंचायत प्रशासन में अनुशासनहीनता और स्पष्ट निर्देशों की अवहेलना के चलते की गई है। आदेश के अनुसार, पूर्व में ग्राम पंचायत कठौतिया के सचिव श्री भगवान सिंह को अर्जित अवकाश पर जाने के कारण श्री भूनेश्वर सिंह पैकरा को ग्राम पंचायत कठौतिया का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। साथ ही यह स्पष्ट निर्देश भी दिए गए थे कि श्री भगवान सिंह के…

Read More

एमसीबी : मनेन्द्रगढ़ में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त, श्री रवि गुप्ता संभालेंगे जिम्मेदारी विधायक अनुपस्थिति में अब श्री रवि गुप्ता निभाएंगे प्रतिनिधि की भूमिका एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत समस्त प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन हेतु क्षेत्र की विधायक महोदया रेणुका सिंह द्वारा श्री रवि कुमार गुप्ता, पिता श्री पिताम्बर प्रसाद गुप्ता, निवासी ग्राम केल्हारी, मोबाइल नंबर 7999526443 को उनका विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। विधायक महोदया की अनुपस्थिति में श्री रवि कुमार गुप्ता विभिन्न बैठकों एवं आयोजनों में उनकी ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। इस संबंध में समस्त विभाग प्रमुखों को सूचनार्थ अवगत कराया गया है ताकि प्रशासनिक…

Read More