रायपुर. पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के दिनेश मिरानिया के परिवार को साय सरकार ने 20 लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की है. सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा, दिनेश मिरानिया की हत्या अत्यंत पीड़ादायक है. यह अपूरणीय क्षति है. सीएम ने कहा, राज्य सरकार स्व. दिनेश मिरानिया के शोकाकुल परिवार को 20 लाख रुपए की सहायता देगी. पूरा प्रदेश इस दुःखद घड़ी में उनके परिवार के साथ है. जिन आतंकवादियों ने इस घृणित कार्य को अंजाम दिया है उन्हें सजा अवश्य मिलेगी. बता दें कि दिनेश मिरानिया (45) को…
Author: News Desk
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कई घंटों से मौसम का रुख़ आक्रामक बना हुआ है. रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों से आ रही तस्वीरों ने लोगों को विचलित कर दिया है, फिर वह सिमगा से लगे टोल प्लाज़ा की तस्वीर हो, सड़कों पर पेड़ों के धराशायी होने की, या फिर पोल्स और शेड्स के गिरने की. इस बीच एक सवाल खड़ा हुआ है कि मौसम के नासाज़ होने की जानकारी देने की ज़िम्मेदारी जिम्मेदारी किसकी है? दरअसल, मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट को लोगों तक समय पर नहीं पहुंचाया जाता. उन्होंने कहा कि SMS के माध्यम से लोगों…
भिलाई भिलाई तीन स्थित एरिया स्टोर के बाहर पुराने मीटर और ट्रांसफार्मर के कबाड़ में गुरुवार की शाम आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन तेज आंधी के दौरान ही यह आग लगी है। घटना की जानकारी लगते ही बिजली कंपनी के अधिकारियों में हड़कंप मच गया, क्योंकि आग के पास ही 132 केवी क्षमता का सब स्टेशन है। आग पर काबू पाने के लिए जिला अग्निशमन सेवा के वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत शुरू की। आग के पास ही करीब 100 मीटर तक लगातार कबाड़…
CG Transfer News: रायपुर। जेल विभाग में अफसरों के तबादले हुए है। तबादलों में आधा दर्जन जेल अधिकारी प्रभावित हुए हैं। रायपुर के जेल अधीक्षक अमित शांडिल्य को हटा दिया गया है। जारी आदेश में रायपुर सेंट्रल जेल के अधीक्षक अमित शांडिल्य को हटा दिया गया है। उन्हें कही अन्य जेल का प्रभार नहीं दिया गया है। उन्हें जेल मुख्यालय में डंप करते हुए आगामी आदेश तक सहायक महानिदेशक मुख्यालय जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं नवा रायपुर में भेजा गया है। जबकि अंबिकापुर जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री को रायपुर सेंट्रल जेल का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। अक्षय सिंह राजपूत…
सक्ती : सक्ती जिले में फर्जी पुलिस बनकर वाहनों से अवैध वसूली करने वाले युवक और उसका साथ देने वाले वाले एक पुलिस कर्मी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में एक बिलासपुर पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक रजनीश लहरे है। उसके साथ पकड़े गए दूसरे आरोपी का नाम विक्की उर्फ छोटू दास है, जबकि तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो (CG 10 BD 9937) को भी जब्त कर लिया है। यह घटना डभरा थाना क्षेत्र की है। पुलिसकर्मी बनकर रहा था वसूली…
शासन, सामाजिक विकास और अर्थव्यवस्था में जबरदस्त सुधार मुख्यमंत्री साय ने कहा यह टीम छत्तीसगढ़ की सफलता रायपुर, केयरएज स्टेट रैंकिंग 2025 में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए देश के बड़े राज्यों की सूची में अपनी रैंकिंग को तीन स्थान तक बेहतर किया है। वर्ष 2023 की तुलना में राज्य का समग्र स्कोर 6.1 अंकों की वृद्धि के साथ 34.8 से बढ़कर 40.9 हो गया है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ देश के 17 बड़े राज्यों के गु्रप में 14वें स्थान से 11वें स्थान पर पहुंच गया है। यह प्रदर्शन शासन, सामाजिक संकेतकों और आर्थिक मजबूती में व्यापक सुधार का…
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में बस्तर अंचल से आए नक्सल हिंसा पीड़ितों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में सुकमा, बीजापुर, कांकेर सहित बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों के वे नक्सल हिंसा पीड़ित शामिल थे, जिन्होंने विगत वर्षों में नक्सली हिंसा के कारण अपनों को खोया है, शारीरिक यातनाएँ झेली हैं अथवा विस्थापन का दंश सहा है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को ज्ञापन सौंपते हुए कुर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान को निर्णायक मोड़ तक पहुँचाने की अपील की। उन्होंने कहा…
Mahtari Vandan 15th installment: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आज एक तारीख को माह मई 2025 की पंद्रहवीं किश्त का भुगतान जारी कर दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश की 69.32 लाख से अधिक महिलाओं को कुल 648.38 करोड़ रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए इस योजना की शुरुआत मार्च 2024 में की गई थी। अब तक लगातार 15 माहों में 9788.78 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश की महिलाओं को प्रदाय की जा…
रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में बस्तर क्षेत्र के कांकेर, नारायणपुर और सुकमा जिले के नक्सल हिंसा से पीड़ित ग्रामीणों ने मुलाकात की और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। डेका ने नक्सल प्रभावितों को हर संभव मदद् देने की बात कही। राज्यपाल डेका ने सभी पीड़ितों से बात चीत की। शासन की ओर से नक्सल हिंसा से प्रभावित ग्रामीणों को जो सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है उस राशि का सदुपयोग करने कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की विशेष पहल पर केंद्र शासन द्वारा बस्तर क्षेत्र…
रायपुर: जम्मू कश्मीर के पहलगाम हमले के 26 मृतकों की फर्जी लिस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद रायपुर में जमकर बवाल हुआ। अब पुलिस ने छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के नेता अरुण पन्नालाल पर FIR दर्ज किया है। पन्नालाल पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है। इसे लेकर हिंदू संगठनों ने उसके घर के बाहर रातभर अर्धनग्न प्रदर्शन कर विरोध जताया था। इस मामले में गौ सेवक आदेश सोनी ने बताया कि, अरुण पन्नालाल क्रिश्चियन फोरम से जुड़ा नेता है। उसने पहलगाम हमले के बाद अपने सोशल मीडिया पर एक लिस्ट जारी की। जिसमें हमले में 26 लोगों की…