एक वर्ष में सर्वाधिक स्वास्थ्य संस्थाओं को मिली राष्ट्रीय गुणवत्ता पहचान रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित किए जा रहे हैं। राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और सेवा भावना का परिणाम है कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले शासकीय अस्पतालों की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि वर्ष 2024-25 में 427 से अधिक शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों ने राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल किया है, जो पूर्व वर्षों की तुलना में सबसे अधिक…
Author: News Desk
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को अक्ति (अक्षय तृतीया) तिहार की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन आरंभ किए गए कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित मानी जाती है। इसलिए यह दिन अत्यंत शुभ और अक्षय (अविनाशी) माना गया है। यह सौभाग्य, सफलता और समृद्धि का प्रतीक दिवस है। विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए भी इस दिन अलग से मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती, इसलिए बड़ी संख्या में विवाह संस्कार इस दिन आयोजित…
गरियाबंद। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां पिकअप और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हुए हैं. घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, यह भीषण हादसा टोनही नाला के पास मंगलवार को हुआ. पिकअप वाहन में 10 से 12 लोग सवार थे, जो छुरा से भिरालाट बारात जा रहे थे. वहीं कार में चार लोग बीजापुर से रायगढ़ की ओर यात्रा कर रहे थे.…
आरंग: युवती और उसकी मां से अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी युवक को आरंग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि युवती ने लिखित शिकायत की है, जिसमें युवती ने आरोपी युवक आरंग ब्राह्मणपारा निवासी अविनाश शर्मा (उम्र 26 वर्ष) पर लगातार अभद्र व्यवहार करने एवं अश्लील गालियों के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पीड़िता के मुताबिक, आरोपी अविनाश शर्मा युवती की फर्जी अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी दे रहा था, जिसे मना करने पर उसने मारपीट भी की. पुलिस के मुताबिक, युवती और उसकी मां ही…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में चल रहा सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं के लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम बन रहा है। 8 अप्रैल से 31 मई 2025 तक तीन चरणों में आयोजित यह अभियान पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसंवाद को बढ़ावा दे रहा है, जिसका उद्देश्य शासन को जन-केंद्रित बनाना, जन सरोकार, जन विश्वास को मजबूत करना और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का मूल्यांकन करना है। पहले चरण में जनता जनार्दन से उनकी समस्याओं और मांगों के संबंध में 8 से 11 अप्रैल…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को अक्ति (अक्षय तृतीया) तिहार की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन आरंभ किए गए कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित मानी जाती है। इसलिए यह दिन अत्यंत शुभ और अक्षय (अविनाशी) माना गया है। यह सौभाग्य, सफलता और समृद्धि का प्रतीक दिवस है। विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए भी इस दिन अलग से मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती, इसलिए बड़ी संख्या में विवाह संस्कार इस दिन आयोजित…
रायपुर राजधानी के डिफाल्टर बड़े टैक्स बकायादारों पर नगर निगम अब कार्रवाई करने जा रही है. निगम के अपर आयुक्त यूएस अग्रवाल ने कहा, राजस्व वसूली का लक्ष्य 325 करोड़ रखा गया था. अभी तक रिकवरी 294 करोड़ रुपए हुआ है. पिछले वित्तीय वर्ष में 280 करोड़ का वसूली हुआ था. टैक्स पटाने एक माह का अतिरिक्त समय दिया गया, जिसमें 6 करोड़ से ज्यादा अभी तक वसूली हुआ है. टैक्स पटाने दिन का का समय बचा है. इसके बाद टैक्स बकायादारों पर कार्रवाई की जाएगी. नगर पालिका निगम रायपुर टैक्स वसूली के तमाम उपाय करने के बाद भी टारगेट…
रायपुर देश के खुफिया चीफ तपन डेका आज छत्तीसगढ़ पहुंचे. उनका छत्तीसगढ़ दौरा ऐसे मौके पर हुआ है, जब देश में आतंकी हमले की गूंज के बीच छत्तीसगढ़ में देश के सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन की चर्चा है. प्रदेश के बीजापुर जिला के कुर्रेगुटा पहाड़ी पर बीते 8 दिनों से नक्सल ऑपरेशन जारी है. और इस ऑपरेशन को छत्तीसगढ़ सहित तीन राज्य महाराष्ट्र और तेलंगाना के जवान अंजाम दे रहे हैं. ऑपरेशन में 10 हजार से अधिक जवान शामिल हैं. बताया जा रहा है कि पहाड़ी पर छुपे हुए 1500 नक्सलियों को जवानों ने घेर रखा है. इस ऑपरेशन को…
जगदलपुर छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर माओवादियों के विरुद्ध चल रही निर्णायक लड़ाई को अंतिम परिणाम तक पहुंचाने के लिए सुरक्षा बल इलाके में नवीन सुरक्षा शिविर (एफओबी) तैयार करेंगे। माओवादियों के सबसे सुरक्षित आश्रय स्थल कर्रेगुट्टा तक पहुंचने के बाद अब यहां कई एफओबी खोलकर तेलंगाना सीमा को माओवादियों के लिए पूरी तरह से बंद करने की तैयारी की जा रही है। इधर, लगातार आठवें दिन भी सुरक्षा बल के जवानों ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर अभियान जारी रखते हुए पहले दिन से तैनात जवानों को आराम देने का निर्णय लेते हुए…
CG Governor Letter Forgery Case: छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजभवन रायपुर में फर्जीवाड़ा करने वाले महामंडलेश्वर अजय रामदास (Mahamandaleshwar Ajay Ramdas) को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा (Chhindwara) जिले से दबोचा, जहां वह साधु के वेश में रहकर खुद को धार्मिक गुरु बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था। वर्ष 2019 में राज्यपाल के लेटर पैड का किया था दुरुपयोग पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, साल 2019 में तत्कालीन राज्यपाल अनुसुइया उइके (Anusuiya Uikey) के लेटर पैड की चोरी कर अजय रामदास ने कई फर्जी पत्र (Fake Letters) और नोटिस जारी किए थे। उसने इन दस्तावेजों…