रायपुर : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना श्रद्धालु पुरी, भुवनेश्वर और कोणार्क दर्शन करेंगे विधायकों ने दिखाई भारत गौरव टुरिस्ट ट्रेन को हरी झण्डी श्रद्धालुओं में उत्साह, कहा मुख्यमंत्री ने बुजुर्गाे का किया सपना पूरा रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर पांच साल के लम्बे अंतराल के बाद मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू हुई है। योजना के तहत आज बिलासपुर जिले के 775 यात्रियों का पहला जत्था पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क दर्शन के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
Author: News Desk
गौरेला पेंड्रा मरवाही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रामेश्वर शर्मा ने लू के लक्षण एवं बचाव के संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने प्रदेश में पड़ रहे भीषण गर्मी और लू की चपेट को ध्यान में रखते हुए आम जनता से अपील किया है कि लू के प्रभाव को गंभीरता से लें। उन्होंने लू से बचाव हेतु आवश्यक सावधानी बरतने एवं और सुरक्षित रहने के उपाए बताए हैं। क्या करें- घर से बाहर निकलने के पहले पर्याप्त पानी अवश्य पियें। सूती, ढीले एवं आरामदायक कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय अपना सिर ढंककर रखें, टोपी, कपड़ा, छतरी का उपयोग…
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर से एक प्रेरणादायक और सुखद खबर सामने आई है। नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण, जिसे पहले एनआरडीए के नाम से जाना जाता था, अब पूरी तरह से कर्जमुक्त हो गया है। प्राधिकरण ने 1788 करोड़ रुपये का सारा कर्ज़ चुका दिया है, जो कि भारत सरकार और कई राष्ट्रीयकृत बैंकों से लिया गया था। साथ ही 100 करोड़ रुपये की सरकारी गारंटी भी अब राज्य सरकार को लौटा दी है। इस उपलब्धि का श्रेय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की नीतियों, वित्तीय अनुशासन और पारदर्शी प्रशासन को जाता है। यह कदम…
बिलासपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का वर्चुअल शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश के ग्रामीणों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रदेश के चयनित ग्राम पंचायतो से सीधा संवाद किया। कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत केंदा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।अटल डिजिटल सुविधा केंद्र की भी शुरुआत की जिसमें सीएससी की सेवाओं के साथ वित्तीय समावेशन सेवाएं भी साथ में चालू की गई। जिसके तहत नगद आहरण , राशि हस्तांतरण , बीमा , पेंशन , जाति प्रमाण…
उत्तर बस्तर कांकेर जिले में ग्रीष्म ऋतु के शुरू होते ही तापमान में वृद्धि होने के कारण (हीट स्ट्रोक) की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव व उसके प्रबंधन संबंधी जागरूकता फैलाने हेतु कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार आवश्यक समसामयिक सलाह जारी की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश सांडिया ने जिलावासियों को लू से बचने एवं लू लगने पर सावधानी बरतने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी है। कि सिर में भारीपन और दर्द होना, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द…
कवर्धा : सामूहिक प्रयास से हो रहा शहर का विकास, कलेक्टर और नगर पालिका अध्यक्ष ने सड़क चौड़ीकरण के लिए वार्डवासियों से अतिक्रमण हटाने अपील की कलेक्टर गोपाल वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष ने घर-घर पहुंचकर सड़क निर्माण कार्य में सहयोग करने आग्रह किया वार्डवासी सक्रिय रूप से कर रहें प्रशासन का सहयोग, अतिक्रमण हटाने दिखा रहे ं सहभागिता कवर्धा कलेक्टर गोपाल वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने आज ठाकुर देव चौक से पैदल चलकर सड़क निर्माण कार्य में खुद को भागीदार बनाया। प्रशासन, वार्डवासी, वरिष्ठ नागरिक और पाषर्दों ने मिलकर अतिक्रमण हटाने का आह्वान किया, जिसमें वार्डवासियों…
जगदलपुर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने पदभार ग्रहण के बाद गुरुवार को बस्तर जिले के प्रथम प्रवास के दौरान श्रम विभाग के विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के साथ सर्किट हाउस के सभाकक्ष में परिचय एवं समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर उन्होंने जिले में पदस्थ श्रम निरीक्षकों एवं श्रम संसाधन केन्द्र में पदस्थ कर्मचारियों से मण्डल अंतर्गत पंजीयन एवं संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन कर पात्र सभी व्यक्तियों को योजनाओं लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को योजनाओं…
मोहला : 30 जून तक नलकूप खनन पर प्रतिबंध कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने जारी किया आदेश मोहला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति ने छत्तीसगढ़ पेय जल परिरक्षण अधिनियम द्वारा प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 30 जून तक जिले में नलकूप खनन पर प्रतिबंधित आदेश जारी किया है। इस अवधि में जिले में सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना कोई भी व्यक्ति नलकूप खनन नहीं कर सकेगा l इसके अंतर्गत पेयजल अथवा अन्य प्रयोजन के लिए नलकूप खनन नहीं किया जा सकेगा। किंतु शासकीय विभाग जैसे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिले में नया नलकूप खनन कर सकेगा।…
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन पारदर्शी और भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता की धारा 24 की उप-धारा (1) के अधीन तहसीलदार को प्राप्त नामांतरण की शक्तियां जिले में पदस्थ रजिस्ट्रार, सब रजिस्ट्रार को दी गई है। ये अधिकारी अपने क्षेत्राधिकार में पंजीकृत विक्रय पत्र के निष्पादन हेतु अधिकृत होंगे। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने इसे एक जनहितैषी…