रायपुर छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। प्रदेश में आज से पेट्रोल की कीमत में कटौती हुई है। पेट्रोल का रेट 1 रुपया लीटर सस्ता हुआ है। नए रेट 31 मार्च को आधी रात से लागू हहुआ है। राज्य सरकार ने नए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में पेट्रोल प्रति लीटर 1 रुपए सस्ता करने की घोषणा की। जिसके बाद रायपुर में अब पेट्रोल की कीमत करीब 100.42 रुपए प्रति लीटर हो गई है। दूसरी ओर अगर अब PAN से आधार लिंक नहीं होगा तो फाइन लगेगा. इससे टैक्सपेयर्स को परेशानी जरूर हो…
Author: News Desk
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के महिला थाना चौक (मधुसूदन दास चौक) में उत्कल दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर मधुसूदन दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने उत्कल समाज और ओडिशा वासियों को दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री साय ने ओडिशा राज्य स्थापना दिवस (उत्कल दिवस) पर प्रदेश सहित देशभर में रह रहे उत्कल समाज के सभी बंधुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिवस केवल ओडिशा के गठन का उत्सव नहीं, बल्कि संघर्ष, आत्मगौरव और सांस्कृतिक एकता की प्रेरणा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि…
एमसीबी/मनेंद्रगढ़ शहर में अवैध कबाड़ कारोबार फिर से फलने-फूलने लगा है। ऐसा प्रतीत होता है कि जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ सरकार के नारे कि, 'हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे' की तर्ज पर इन अवैध कारोबारियों को संरक्षण दे रहा है। सूरजपुर जिले के बहुचर्चित कबाड़ी हत्याकांड के बाद अब मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में एक और कबाड़ी को पुलिस प्रशासन द्वारा तैयार किया जा रहा है। यह गंभीर चिंता का विषय है कि चंद महीनों पहले पुलिस डिपार्टमेंट पर हुए हमले को प्रशासन भुला बैठा है। क्या प्रशासन किसी नए कांड का इंतजार कर रहा है? जिला प्रशासन और पुलिस की…
रायपुर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अपने कबीरधाम जिला के प्रवास के दौरान ग्राम मदनपुर में आयोजित भागवत गीता महापुराण में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। धार्मिक आयोजन में भाग लेते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ भक्ति और आध्यात्मिकता का अनुभव किया। उपमुख्यमंत्री ने जमीन पर बैठकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया और आयोजन समिति के सदस्यों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला पवित्र मार्गदर्शक…
रायपुर : प्रधानमंत्री की संवेदना से खिला एक पल — एक बेटी की कला को मिला आदर और अपनापन मोहभट्ठा की आमसभा में प्रधानमंत्री मोदी का दिल छू लेने वाला क्षण एक कला, एक नजर, और एक वादा – यह क्षण बना एक प्रेरणा की मिसाल "मैं आपको चिट्ठी भेजूंगा बेटा…" – मोहभट्ठा की आमसभा में प्रधानमंत्री मोदी का दिल छू लेने वाला क्षण रायपुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मोहभट्ठा ग्राम में आयोजित आमसभा और लोकार्पण-शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के दौरान एक ऐसा मानवीय और भावनात्मक पल आया, जिसे सभा में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति ने…
रायपुर, बस्तर क्षेत्र की कला, संस्कृति और परंपराओं के उत्सव 'बस्तर पंडुम' में डॉ. कुमार विश्वास द्वारा "बस्तर के राम" कथा वाचन किया जाएगा। आगामी 3 अप्रैल को होने वाला यह आयोजन, बस्तर क्षेत्र में शांति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के नए सोपान तय करेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने “बस्तर पंडुम 2025” को बस्तर की आत्मा से जुड़ा एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण बताते हुए कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बस्तर की अस्मिता, आस्था और आकांक्षाओं का उत्सव है। उन्होंने कहा कि ‘बस्तर के राम’ जैसे कार्यक्रम बस्तर की धरती को आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़ते हैं और यह सिद्ध करते…
रायपुर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज अपने कवर्धा प्रवास के दौरान चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जिले के ऐतिहासिक एवं जन आस्था के केंद्र विंध्यवासिनी मंदिर, महामाया मंदिर, शीतला मंदिर, काली मंदिर और मां परमेश्वरी मंदिर में दर्शन कर प्रदेश वासियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी तथा प्रदेशवासियों की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री शर्मा ग्राम मोटीयारी पहुंचे, जहां उन्होंने ज्योति कलश के दर्शन कर श्रद्धालुओं के साथ पूजन-अर्चन किया। वहां उन्होंने धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ आध्यात्मिकता का अनुभव किया और आयोजन समिति के सदस्यों से…
रायपुर राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री रमेन डेका ने डॉ. संजय तिवारी को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग का कुलपति नियुक्त किया है। वर्तमान समय में श्री तिवारी, मध्यप्रदेश भोज (ओपन) विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलपति है। डॉ. तिवारी का कार्यकाल, उपलब्धियां तथा सेवा शर्ते विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी। उनकी नियुक्ति हेमचंद यादव विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 (क्रमांक 22 सन् 1973) की धारा 13 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है।
रायपुर राज्य में पड़ रही तेज गर्मी को देखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय स्कूलों, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। यह आदेश आज यहां लोक शिक्षण संचालनालय इन्द्रावती भवन से जारी किया गया है। जारी आदेश राज्य के समस्त संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग, समस्त जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि सोमवार से शनिवार तक शाला का संचालन जहां एक पाली में संचालित समस्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई-हायर सेकेण्डरी शालाएं प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक खुलेगी। इसी प्रकार ऐसी शालाएं जहां कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती है, वहां…
रायपुर बस्तर क्षेत्र की कला, संस्कृति और परंपराओं के उत्सव ‘बस्तर पंडुम’ में डॉ. कुमार विश्वास “बस्तर के राम” कथा का वाचन करेंगे। 3 अप्रैल को होने वाला यह आयोजन बस्तर क्षेत्र में शांति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के नए सोपान तय करेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने “बस्तर पंडुम 2025” को बस्तर की आत्मा से जुड़ा एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण बताते हुए कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बस्तर की अस्मिता, आस्था और आकांक्षाओं का उत्सव है। सीएम ने कहा कि ‘बस्तर के राम’ जैसे कार्यक्रम बस्तर की धरती को आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़ते हैं और यह सिद्ध करते हैं…