Author: News Desk

जशपुरनगर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर कर्नाटक में हादसे में जान गंवाने वाले संदीप साय पैंकरा का शव आज गृह ग्राम बांसबाहर पहुंचा. दरअसल, गरीब परिवार से आने वाले संदीप रोजगार की तलाश में कर्नाटक गया था. यहां समुद्र में डूबकर उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने मुख्यमंत्री कैंप, बगिया में शव वापस लाने में असमर्थता बताते हुए मदद की गुहार लगाई थी. जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय संदीप साय पैंकरा रोजगार की तलाश में कर्नाटक गया था. जहां वह कारवार तहसील के भटकल में एक पानी जहाज में सहायक के रूप में काम कर रहा…

Read More

सरगुजा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार विगत 27 मार्च 2025 को जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के सभागार में विकासखंड अंतर्गत 72 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित सरपंचों के लिए एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवनिर्वाचित सरपंचों को पंचायत संचालन, प्रशासनिक कार्यों, वित्तीय प्रबंधन एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की बारीकियों से अवगत कराना था। प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत पूर्व निर्धारित समयानुसार जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) सुश्री वैशाली सिंह द्वारा की गई। उन्होंने सभी सरपंचों का स्वागत करते हुए पंचायतों की भूमिका, शासन की प्राथमिकताओं एवं…

Read More

ग्राम पंचायत चनवारीडांड को स्वच्छता में अव्वल बनाने लिया संकल्प-सोनू सिंह तृतीय लिंग सोनू सिंह उरांव ने सामुदायिक जल स्रोत में सामुदायिक सहभागिता से किया श्रमदान सरगुजा ग्राम पंचायत चनवारीडांड को स्वच्छता में अव्वल बनाने का संकल्प लेकर कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के दिशा-निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम के मार्गदर्शन में ग्राम चनवारीडांड के सामुदायिक तालाब पर ग्रामीण जनों एवं सरपंच सोनू सिंह उरांव के माध्यम से स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया। इस अभियान में ग्राम पंचायत चनवारीडांड के ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान कर जल स्रोत की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। प्रशिक्षण से मिली…

Read More

रायपुर भारत सरकार के कोयला मंत्रालय ने वाणिज्यिक कोयला खनन क्षेत्र में असाधारण योगदान और उत्कृष्टता के लिए जिंदल पावर लिमिटेड को सम्मानित किया गया हैं।जो कि देश का लगभग 90%कमर्शियल उत्पादन वाणिज्य कोयले उत्पादन किया हैं,जो देश में सबसे अधिक राजस्व योगदान कर्ता के रूप में उभरा हैं,यह पुरस्कार दिल्ली में माननीय केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री श्री किशन रेड्डी द्वारा प्रदान किया गया। जे पी एल ने केवल मांग को पूरा करने के लिए आबंटित खदानों से कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किया हैं बल्कि इन परियोजनाओं की शुरुआत कर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का विकास…

Read More

रायपुर रायपुर सिविल कोर्ट में शाहरुख खान के खिलाफ याचिका दर्ज हुई है। याचिका पर सुनवाई को कोर्ट ने मंजूरी दे दी थी। आज 29 मार्च को इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होगी। पहले पक्ष का कहना है कि रायपुर कोर्ट में करीब 12 बजे अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। देखना होगा कि प्रतिवादी की तरफ से जवाब देने के लिए कौन आ रहा है। संभावना है कि शाहरुख खान और अन्य मल्टीनेशनल कंपनियों की तरफ से उनके वकील कोर्ट में जवाब रखेंगे। इस मामले में वादी के वकील का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, टेलीविजन समेत कई जगह बड़ी…

Read More

रायपुर जनजातीय समाज और वनों के मध्य गहरा संबंध है और दोनों एक दूसरे के पूरक के रूप में संरक्षित – संवर्धित हो रहे हैं। प्रकृति की गोद में ही जनजाति समाज का पीढ़ी दर पीढ़ी विकास हुआ है। यह कार्यशाला आदिवासियों और वनों के सहअस्तित्व को केंद्र में रखकर उनके उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर में आदिवासी समुदायों के लिए वन आधारित जीविकोपार्जन के अवसर विषय पर नीति आयोग तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

Read More

रायपुर वन एवं जलवायु परिर्वतन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य की चहुमुखी विकास हो रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य के आदिवासी संस्कृकति लोक कलाओं एवं लोक परंपराओं सहित बस्तर की संस्कृति को संरक्षण और संवर्धन करने की दिशा में बेहतर काम कर रही है इससे बस्तर की लोक संस्कृति को देश और दुनिया में एक नई पहचान मिली है। मंत्री कश्यप ने जिला कोण्डागांव में आयाजित ‘बस्तर पंडुम’ प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए। इस आयोजन में जिले के पांचों…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार में आयोजित गोंडवाना सामाजिक विवाह एवं महासम्मेलन में शामिल होकर 44 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन आदिवासी ध्रुव गोंड समाज, खल्लारी महाकालेश्वर के तत्वावधान में नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में पारंपरिक गोंडी रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बूढ़ा देव की पूजा-अर्चना से की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक एकता, सहयोग और संस्कारों को बढ़ावा देते हैं। यह न केवल आर्थिक रूप से सहायक हैं,…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार में कृषि उपज मंडी परिसर में संचालित मनोविकास केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों से आत्मीय बातचीत कर उनकी प्रगति की जानकारी ली और अभिभावकों से फीडबैक प्राप्त किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत योग, संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों को देखकर मुख्यमंत्री भावविभोर हो उठे और उनकी प्रतिभा की मुक्त कंठ से सराहना की। मुख्यमंत्री साय ने पूर्व में कोविड केंद्र रहे भवन को मनोविकास केंद्र के रूप में पुनः उपयोग में लाने की प्रशासनिक पहल की प्रशंसा करते हुए इसे अनुकरणीय मॉडल करार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज…

Read More

रायपुर भारत की सनातन परंपरा में ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना रची-बसी है। यही वह सोच है जो भारत को विश्व में अद्वितीय बनाती है – जहाँ विविध आराध्य और परंपराएँ एक ही परिवार की तरह सह-अस्तित्व में रहती हैं।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के गॉस मेमोरियल ग्राउंड में आयोजित त्रिदिवसीय ‘विश्व शांति अखण्ड ब्रह्म यज्ञ’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संतों एवं भक्तों का छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर स्वागत किया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व कल्याण की कामना की। *सनातन परंपरा ने सहा हर आघात, फिर…

Read More