बलौदाबाजार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलौदाबाजार जिले के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने डेढ़ करोड़ रुपए की लगात से निर्मित मनोविकास केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान सीएम साय ने मानसिक रूप से कमजोर बच्चों से मुलाकात की. मुख्यमंत्री के हाथों बैग पाकर नन्हें बच्चों के चेहरे खिल उठे. बलौदाबाजार में मनोविकास केंद्र के निरीक्षण के दौरान सीएम साय ने डॉक्टरों से बच्चों के इलाज के संबंध में जानकारी ली. साथ ही सुविधा विकसित करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री साय ने बेहतर कार्य करने के लिए कलेक्टर दीपक सोनी और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की तारीफ की.
Author: News Desk
मंत्री श्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में सी.आई.डी.सी. की बैठक सम्पन्न रायपुर। कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां नवा रायपुर, अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में छत्तीसगढ़ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पाेरेशन (सी.आई.डी.सी.) की 45वीं बैठक आयोजित की गई। संचालक मंडल की बैठक में सर्वप्रथम पूर्व में लिये गए निर्णयों पर प्रबंध संचालक द्वारा पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसके पश्चात् संचालक मंडल ने विगत वर्षों के वित्तीय गतिविधियों पर चर्चा की। सी.आई.डी.सी. के बैठक विभिन्न योजनाओं और संकल्पों पर चर्चा के उपरांत महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए। बैठक में सी.आई.डी.सी. में संविलियित विघटित परिवहन निगम के कर्मचारियों…
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विश्व विख्यात बिजनेस कंसलटेंट, लेखक तथा वक्ता डॉ. रामचरण ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. रामचरण को प्रदेश में व्यवसाय अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने, प्रदेश को वैश्विक व्यापार मंचों पर आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने और वैश्विक स्तर पर प्रदेश की निवेश क्षमता के प्रदर्शन के लिए जारी गतिविधियों से अवगत कराया। प्रदेश में लॉजिस्टिक हब, स्मार्ट औद्योगिक पार्क, स्टार्ट-अप इको सिस्टम, ए.आई., ऑटोमेशन, हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के संबंध में भी विचार विमर्श हुआ।डॉ. रामचरण, कॉरपोरेट गवर्नेंस, व्यावसायिक प्रबंधन और…
दुर्ग दुर्ग रेलवे स्टेशन में एक वेंडर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. सूत्रों के मुताबिक वेंडर उस वक्त पानी और कोल्ड्रिंक बेच रहा था. ऐसा बताया जा रहा है कि उसके पास अमूल के एक स्टॉल का वेंडिंग कार्ड मौजूद था. सूत्र बताते है कि मृतक का नाम विजय शर्मा था और वो पिछले 15 वर्षों से वेंडिंग कर रहे थे. वहां मौजूद वेंडरों ने ये आरोप लगाए है कि लाश के ऊपर से दो ट्रेनें गुजर गई उसके बाद आरपीएफ और जीआरपी ने शव का पंचनामा कर उसे वहां से हटाया. इसके अलावा अब वेंडर के वैध…
अभनपुर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज अभनपुर के ग्राम निमोरा में उप स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले रेडी-टू-ईट लड्डू की गुणवत्ता का स्वयं स्वाद लेकर जांच की और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए. इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्मित और निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया. उन्होंने गांव के पुरानिक राम और गांधी राम यादव के घर (पीएम आवास) पहुंचकर उनके और उनके परिवार से बातचीत कर उन्हें मिल रही लाभप्रद योजनाओं की जानकारी ली. कलेक्टर गौरव सिंह स्वास्थ्य केंद्र भी पहुंचे…
जनजातीय व्यंजन, आभूषण, वेशभूषा और शिल्पकला का हुआ भव्य प्रदर्शन पारंपरिक लोकसंगीत की हुई रंगारंग प्रस्तुति रायपुर। वन एवं जलवायु परिर्वतन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य की चहुमुखी विकास हो रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य के आदिवासी संस्कृकति लोक कलाओं एवं लोक परंपराओं सहित बस्तर की संस्कृति को संरक्षण और संवर्धन करने की दिशा में बेहतर काम कर रही है इससे बस्तर की लोक संस्कृति को देश और दुनिया में एक नई पहचान मिली है। मंत्री श्री कश्यप ने जिला कोण्डागांव में आयाजित ‘बस्तर पंडुम’ प्रतियोगिता…
बालोद छत्तीसगढ़ में लगातार ठगी के मामले सामने आ रहे. बालोद थाना क्षेत्र में भी साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, यहां निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर ने फेसबुक के जरिए ऑनलाइन ट्रेंडिंग स्केम में 50 लाख 48 हजार रुपए इन्वेस्ट किया और वह ठगी का शिकार हो गया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बता दें कि साइबर ठगी की जाल में पहले अशिक्षित लोग फंसते नजर आते थे, लेकिन पढ़े लिखे शिक्षित लोग भी घर बैठे मोटी रकम कमाने की लालच में लाखों रुपए गंवा रहे हैं. बालोद…
रायपुर छत्तीसगढ़ में शराब की नई दरों की घोषणा की गई है. बीते साल की तुलना में शराब की नई दरों में 10 से 20 फीसदी तक की कटौती की गई है. सस्ते और महंगे रेंज की शराब करीब 10 फीसदी तक और प्रीमियम रेंज की शराब में करीब 20 फीसदी तक गिरावट आई है. राज्य सरकार द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर सेस और अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में कटौती की वजह से शराब की दरों में भारी कमी देखी जा रही है. राज्य सरकार को इससे करीब एक हजार करोड़ रुपए का नुकसान संभावित है, लेकिन नई आबकारी नीति में सरकार ने 67…
गरियाबंद नागपुर में आयोजित वुडबॉल नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपनी शानदार प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन कर दिया है. 23 मार्च से 26 मार्च तक चले इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने कुल 3 गोल्ड, 4 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीते. इस टीम में गरियाबंद के कलेक्टर दीपक अग्रवाल भी शामिल थे, जिन्होंने सीनियर केटेगरी में 1 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. वुडबॉल नेशनल चैंपियनशिप : महाराष्ट्र वुड बॉल संघ द्वारा नागपुर में आयोजित इस 4 दिवसीय नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ वुड बॉल संघ से सीनियर और जूनियर कैटेगरी में 20 से…
रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जनजातीय रॉक क्लाइम्बर्स के एक चयनित समूह को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हिमालयी गाइड के साथ अल्पाइन पर्वतारोहण अभियान के लिए मियार घाटी भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई इस अनूठी पहल में रोहित व्यास एक प्रमुख नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभा रहे हैं। यह भारत में अपनी तरह का पहला प्रयास है, जहां एक राज्य सरकार भारतीय हिमालय में ऐसे तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण पर्वतारोहण के लिए जनजातीय पर्वतारोहियों को प्रायोजित कर रही है। अल्पाइन पर्वतारोहण की विशिष्टता अल्पाइन शैली में पर्वतारोहण, पारंपरिक पर्वतारोहण से भिन्न होता है।…