फील्ड विजिट कर समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री श्री साय 15 दिवसीय विशेष अभियान : हैंडपंप और सार्वजनिक नलों की मरम्मत रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि ग्रीष्मकाल में प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक निर्बाध और सुरक्षित पेयजल पहुंचाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी विभागों के बीच समन्वय और जनसहभागिता अनिवार्य है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि जल संकट से निपटने के लिए जल संरक्षण की दिशा में ठोस और निर्णायक कदम उठाए जाने की आवश्यकता है, जिससे आने वाले समय में प्रदेश जल संकट की किसी भी स्थिति से सुरक्षित…
Author: News Desk
30 मार्च को गुड़ी पड़वा का पर्व सम्पूर्ण प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में होगी सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य की प्रस्तुति मंत्रीगण अपने जिलों में होने वाले कार्यक्रमों में करें सहभागिता विक्रम महोत्सव के अंतर्गत नई दिल्ली में 12-13-14 अप्रैल को होंगे विशेष आयोजन निवेश प्रस्ताव ले रहे हैं मूर्त रूप – ग्वालियर क्षेत्र में 18 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन सम्पन्न, उज्जैन संभाग में कल होगा 25 इकाइयों का भूमि-पूजन ओंकारेश्वर में विकसित होगी वाईल्ड लाईफ सेंच्युरी ग्रीष्मकाल में पेयजल व्यवस्था की उपलब्धता के संबंध में दिए गए निर्देश ओलावृष्टि से हुई फसल नुकसानी का…
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल निर्देशन में सभी क्षेत्रों में विकास के कार्य तेजी से हो रहे है। विकास के कीर्तिमान स्थापित हुये हैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जामसांवली सहित प्रदेश में 13 अलग-अलग लोक के निर्माण कार्य से धार्मिक एवं पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। हनुमान लोक का प्रथम चरण का कार्य मई तक पूर्ण करने का लक्ष्य है और द्वितीय चरण में शीघ्र ही हनुमान लोक के विकास के कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में प्रत्येक वर्ग के कल्याण के कदम उठाए गए हैं। पांढुर्णा…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर प्रदेशवासियों की ओर से भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि जब छत्तीसगढ़ विधानसभा अपने गौरवशाली 25 वर्षों का उत्सव मना रही है, तब देश की प्रथम नागरिक हमारे बीच उपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 में भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में बने छत्तीसगढ़ का रजत वर्ष संयोग से उनके जन्मशताब्दी वर्ष में पड़ रहा है, जिसे हम अटल निर्माण वर्ष के रूप में…
नई दिल्ली। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म सिकंदर का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। 23 मार्च 2025 को लॉन्च हुआ यह 3 मिनट 37 सेकंड का ट्रेलर एक्शन, ड्रामा और सलमान के दमदार अंदाज से भरपूर है। फैंस के लिए यह किसी ईद की ईदी से कम नहीं है। क्योंकि फिल्म 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। सलमान खान ने इस ट्रेलर के जरिए एक बार फिर साबित कर दिया कि वे बड़े पर्दे के बेताज बादशाह क्यों हैं। ट्रेलर की शुरुआत सलमान खान के किरदार सिकंदर की शानदार एंट्री से होती…
नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,078.87 अंक या 1.40 प्रतिशत उछलकर छह सप्ताह के उच्चतम स्तर 77,984.38 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,201.72 अंक या 1.56 प्रतिशत बढ़कर 78,107.23 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 307.95 अंक या 1.32 प्रतिशत बढ़कर 23,658.35 अंक पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान बेंचमार्क 358.35 अंक या 1.53 प्रतिशत बढ़कर 23,708.75 अंक पर पहुंच गया। सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान एसबीआई और एनटीपीसी के शेयरों में चार-चार प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। शेयर…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर प्रदेशवासियों की ओर से भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि जब छत्तीसगढ़ विधानसभा अपने गौरवशाली 25 वर्षों का उत्सव मना रही है, तब देश की प्रथम नागरिक हमारे बीच उपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 में भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में बने छत्तीसगढ़ का रजत वर्ष संयोग से उनके जन्मशताब्दी वर्ष में पड़ रहा है, जिसे हम अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना…
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विधानसभा परिसर में कदम्ब का पौधरोपण किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित थे।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सांसदों के वेतन, भत्तों और पूर्व सांसदों को मिलने वाली पेंशन में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। इस संबंध में सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक संशोधित वेतनमान 1 अप्रैल 2023 से लागू होगा। सांसदों का वेतन बढ़ाने का फैसला सरकार ने 5 साल बाद लिया है। सांसदों का वेतन जो पहले 1 लाख रुपए प्रतिमाह था अब उसे बढ़ाकर 1 लाख 24 हजार रुपए प्रति माह कर दिया गया है। दैनिक भत्ते जो पहले 2 हजार रुपए से मिलता था अब उसे 2,500 रुपए किया गया है। पूर्व सांसद जिन्हें अभी तक 25 हजार…
रायपुर: भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ विधान सभा के रजत जयंती समारोह में भाग लेते हुए प्रदेशवासियों को 25 वर्षों की लोकतांत्रिक यात्रा की बधाई दी और विधान सभा की उत्कृष्ट संसदीय परंपराओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना को स्वर्गीय प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के असाधारण मार्गदर्शन का परिणाम बताया और उनके प्रति सादर नमन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक यात्रा, जन-आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति का एक प्रेरणास्पद उदाहरण है। उन्होंने अपने विधायक काल की स्मृतियाँ साझा करते हुए कहा कि जन-प्रतिनिधि के रूप में कार्य…