महू। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल फतह कर लिया है। पूरे भारत में जगह-जगह पर भारत की जीत का जश्न मनाया जा रहा है लेकिन मध्य प्रदेश के महू में यह जश्न लोगों पर भारी पड़ गया। दरअसल उपद्रवियों ने रात भर ऐसा तांडव मचाया कि बवाल हो गया है। घटना को लेकर चश्मदीदों की कहानी रोंगटे खड़ी करने वाली है। उन्होंने लोगों को बुरी तरह से पीटा। कई दुकानों और वाहनों में आग लगा दी। पेट्रोल बम फेंका। हालात इतने बदतर हो गए कि सेना को मोर्चा संभालना पड़ा। इस बवाल में घर भी जला दिया गया है।…
Author: News Desk
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में शानदार जीत की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। दुबई में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों और दृढ़ संकल्प की जीत करार दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय टीम के जुझारूपन, अनुशासन और टीम वर्क की सराहना करते हुए कहा कि बारह वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भारत ने एक बार फिर चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्यमंत्री श्री…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की भूमिका को समाज और शासन-प्रशासन में महत्वपूर्ण बताते हुए उनकी मेहनत, समर्पण और कार्यकुशलता की सराहना की। मुख्यमंत्री साय ने जनसंपर्क विभाग की अपर संचालक श्रीमती हर्षा पौराणिक, संयुक्त संचालक श्रीमती अंजू नायक, उप संचालक सुश्रुति ठाकुर, सहायक संचालक डॉ. दानेश्वरी संभाकर, सहायक संचालक सुसंगीता लकड़ा, सहायक सूचना अधिकारी श्रीमती वर्षा ठाकुर को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया…
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य रूप से रहे मौजूद फूलों के रंग ओर संगीत के संग मनाया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 ने सपरिवार रंगारंग भव्य फाग उत्सव इंदौर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के कार्यकर्ताओं ने अपने परिजनों के साथ नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और श्रीमती आशा विजयवर्गीय की गरिमामयी उपस्थिति में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में फाग उत्सव मनाया। फाग उत्सव का आयोजन एरोड्रम रोड स्थित महावीर बाग में रखा गया था। कार्यक्रम में 5 हजार से ज्यादा लोगों ने भाग लेकर फूलों की होली खेलने के साथ लजीज व्यंजनों का आनंद लिया।…
रायपुर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में बड़ा एक्शन लेते हुए 15 ठिकानों पर छापेमारी की है. इस एक्शन से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे पर शिकंजा कस सकता है. ईडी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कुल 15 ठिकानों पर रेड की गई है. यह मामला छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले से जुड़ा बताया जा रहा है. भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य का नाम इस मामले की जांच…
भोपाल: भारत ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हटाकर चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। भारत की जीत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बधाई दी है। सीएम ने कहा कि भारतीय टीम ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता को साबित कर दिया है। सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर भारतीय टीम को दी बधाई – सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “विश्व विजेता टीम इंडिया को Champions Trophy 2025 final में भारत को गौरवान्वित करने की हार्दिक बधाई। एक बार फिर हमारी क्रिकेट टीम ने अपनी…
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मध्यप्रदेश के 9वें टाइगर रिजर्व का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस ऐतिहासिक अवसर पर एक बाघ एवं एक बाघिन को टाइगर रिजर्व में छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव टाइगर रिजर्व की 13 किलोमीटर लम्बी पत्थर की सेफ्टी वॉल का भी उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का माधव राष्ट्रीय उद्यान को देश के 58वें और मध्यप्रदेश के 9वें टाइगर रिजर्व की सौगात प्रदान करने पर आभार जताया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि टाइगर रिजर्व बनने से वन्य-जीव संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन को नई ऊँचाई मिलेगी। उन्होंने कहा…
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को बड़वानी जिले के पानसेमल के पारंपरिक लोक उत्सव भगोरिया हाट में कहा कि जनजातीय संस्कृति में भगोरिया का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार और संस्कृति हमारी परम्परा को दर्शाते है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय वेशभूषा पहनकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विशेष रूप से सजी हुई गाड़ी में भगोरिया मेले का आनंद लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को भगोरिया एवं होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगोरिये में पानसेमल क्षेत्र की जनजातीय संस्कृति देखने को मिली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय संस्कृति में भगोरिया हाट…
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि झाबुआ जिले की सांस्कृतिक विविधता एवं महत्व को परिलक्षित करते भगोरिया हाट में सम्मिलित होकर बहुत आनंद आया है। फागुन का रंग चढ़ रहा है। भगोरिया में मदमस्त टोलियों ने एक नए उत्साह का संचार किया है, मन प्रफुल्लित हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम स्थल पर ढोल-मांदल लिये नृत्य करते हुए दलों के साथ भगोरिया की मस्ती में झूम उठे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भील महासम्मेलन का भारत माता, क्रांतिसूर्य टंट्या भील, राणा पुंजा एवं शबरी माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ.…
भोपाल: नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने रविवार को धार जिले के पीथमपुर में मान ग्रुप की मान इंडस्ट्री का उद्घाटन किया। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि राज्य सरकार ने हर कदम पर औद्योगिक कम्पनियों को उद्योग लगाने और निवेश करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में निवेश को बढ़ाने के लिये उद्योग संवर्धन नीति में बदलाव किये हैं। जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि मान कम्पनी के नई यूनिट के उद्घाटन से युवाओं को रोजगार मिलेगा।…