रायगढ़, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रायगढ़ जिले के ट्रांसपोर्ट नगर किरोड़ीमल आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता श्रीमती राम कुमारी चौहान को उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया। राम कुमारी चौहान को यह सम्मान पोषण ट्रैकर एप पर शत-प्रतिशत एंट्री करने, हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाने, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं की विशेष देखभाल करने, कुपोषण मुक्ति की दिशा में उत्कृष्ट योगदान देने, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का बेहतर क्रियान्वयन, महतारी वंदन योजना से अधिकाधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने, सुकन्या समृद्धि योजना में…
Author: News Desk
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महिला पत्रकारों को किया सम्मानित, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया बल रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ कार्यक्रम का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला पत्रकारों को सम्मानित किया और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएँ समाज का सशक्त आधार हैं, और छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और समर्थ बनाने के लिए सतत प्रयास…
एमसीबी/मनेंद्रगढ़ आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासकीय पीजी महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ में संत गहरा गुरु विश्वविद्यालय, अम्बिकापुर, सरगुजा के कुलपति प्रो.पी पी सिंह का आगमन हुआ। जहाँ मनेंद्रगढ़ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शामली चक्रवर्ती एवं प्रो.रश्मि तिवारी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में सरगुजा विश्वविद्यालय के कुलपति ने छात्र-छात्राओं सहित महाविद्यालयीन अधिकारी, कर्मचारी एवं अतिथि व्याख्याताओं संग अपने विचार साझा किए। कुलपति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में कार्यरत महिला अधिकारी, कर्मचारी एवं अतिथि व्याख्याताओं को गुलाब के फूल सप्रेम सम्मान सहित भेट किए। इस अवसर पर आधुनिक नारियों का समाज निर्माण में…
एमसीबी/चिरमिरी पदभार ग्रहण के बाद से सुबह शाम लगातार नगर पालिक निगम के प्रथम नागरिक महापौर राम नरेश राय शहर का निरीक्षण कर आवश्यक गतिविधियों से रूबरू हो रहे हैं, शहर के प्रत्येक जगह पर शुद्ध पेयजल पहुंचे इसके लिए वे अभी से प्रयास में जुट गए हैं आगामी गर्मी में होने वाली पानी की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने निर्देशित कर रहे हैं इसी क्रम में महापौर ने पीएचई के कार्यपालन अभियंता एवं नगर निगम के कमिश्नर रामप्रसाद आचला सहित अधिकारियों के साथ शहर के कुरासिया रोड आमानाला के पास व्यर्थ…
शहडोल ममता बाई चौधरी एवं भूपत चौधरी का विवाह 14 वर्ष पूर्व हुआ था किन्तु वर्ष 2021 से पति-पत्नी में विवाद होने के कारण पत्नी अपने मायके में निवास करने लगी। कुटुम्ब न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश श्रीमती गीता सोलंकी द्वारा लगातार उपरोक्त दंपति के साथ निरंतर संवाद करते हुए उनकी दूरियों को मिटाने का अथक प्रयास किया गया। नेशनल लोक अदालत में उक्त दंपत्ति ने विशेष न्यायाधीश श्री सुभाष सोलंकी एवं प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय की न्यायाधीश श्रीमती गीता सोलंकी की उपस्थिति में एक साथ जीवन बिताना तय कर अपने विवाद को समाप्त किया जिसके उपरांत उन्होने एक दूसरे को…
एमसीबी मनेंद्रगढ़ जिला यूनियन द्वारा 7 मार्च 2025 को जनकपुर स्थित निरीक्षण कुटीर परिसर में तेंदुपत्ता शाखकर्तन सह संग्रहण एवं अग्निसुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भरतपुर-सोनहत विधानसभा की विधायक रेणुका सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं और शासन की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में उप प्रबंध संचालक मनेंद्रगढ़, उप वन मंडलाधिकारी जनकपुर, संचालक मंडल की अध्यक्ष एवं सदस्यों ने 10 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के प्रबंधकों और तेंदुपत्ता संग्राहकों को शाखकर्तन, फड़ चयन, संग्रहण, उपचारण, बोराभर्ती, परिवहन और गोदामीकरण की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। इसके बाद फील्ड में शाखकर्तन कार्य का प्रदर्शन…
रायपुर मुख्यमंत्री निवास में महिला पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस समारोह में तमाम महिला पत्रकारों का सम्मान किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने राजनीतिक सफर के बारे में पत्रकारों से बातचीत की और पंच से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक के सफर के बारे में बताया. इस दौरान एक वर्षों पुराना वाक्या सामने आया, जिसने सभी के चेहरे पर मुस्कान ला दी. हुआ कुछ यूं कि मुख्यमंत्री का उनके राजनीतिक करियर का पूरा सफर बताने के बाद एक भाजपा महिला नेत्री खड़ी हुई और उन्होंने ये कहा कि इस सफर की चर्चा में मुख्यमंत्री जी…
मुंबई हर्षद चोपड़ा के सभी फैंस के लिए यह अच्छी खबर है क्योंकि एक्टर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। जी हां, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से बाहर निकलने के बाद से टेलीविजन स्क्रीन से दूर रहने के बाद, हर्षद अपने फैंस के लिए एक नए रोल में वापस आने के लिए तैयार हैं। फैंस के पसंदीदा एक्टर को उनकी एक्टिंग और अच्छे लुक्स के लिए पसंद किया जाता है। वो इस बार शिवांगी जोशी के साथ दिखाई देंगे। न केवल उनकी वापसी बल्कि स्टार शिवांगी जोशी के साथ उनकी जोड़ी बनने को लेकर भी फैंस एक्साइटेड…
रायपुर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस के जीत के दावों पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि झूठे दावे करना कांग्रेस की आदत है. विधानसभा, लोकसभा, नगरी निकाय और जनपद में भी झूठे दावे किए. जन सरोकारों से कांग्रेस ने अपना नाता तोड़ दिया है. इसलिए कांग्रेस की ऐसी दुर्दशा हुई है. आबंटन के बाद उद्योग नहीं लगाने वालों की जमीन वापस ली जाएगी औद्योगिक क्षेत्र में जमीन आबंटन के बाद उद्योग नहीं लगाने वालों पर रिकवरी की कार्रवाई पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि औद्योगिक उपयोग के लिए जमीन आबंटन का एक…
मनेन्द्रगढ़ शहर सरकार की सियासत में एक परिवार की तीसरी पीढ़ी की राजनीति का उदय हुआ है. 22 साल के युवा अभिषेक पांडेय ने नगर पंचायत झगराखांड के उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर अपनी तीसरी पीढ़ी को राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ाया. झगराखांड नगर पंचायत जब 1980 में झगराखांड नगरपालिका था, तो यहां के पहले अध्यक्ष स्व. जीएन पांडेय थे. वे 1980 से 1996 तक झगराखांड नगरपालिका के अध्यक्ष रहे. इसके बाद 2004 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में जीएन पांडेय के पुत्र रजनीश पांडेय नगर पंचायत झगराखांड के अध्यक्ष निर्वाचित हुए. रजनीश पांडेय 2019 में हुए नगरीय…