रायपुर। केंद्रीय बजट पर बीजेपी नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्रीय बजट में सम्पूर्ण क्षेत्र और वर्गों के विकास की ऐतिहासिक नींव रखी गई है। इससे भारत विकसित राष्ट्र बनने के साथ ही विश्व गुरू बनेगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में पेश हुआ बजट सबका साथ सबका विकास के संकल्प पर आधारित है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में ऐसा कोई वर्ग नहीं है जिसके लिए ख्याल न रखा गया हो। केंद्रीय बजट से निश्चित तौर पर छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों पर बहुत बड़ा फर्क पड़ेगा, इसमें सभी वर्ग शामिल…
Author: News Desk
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए देश के ग्रह मंत्री अमित शाह और सरकार ने संकल्प लिया है। 2026 तक प्रदेश को 'लाल आतंक' से मुक्त करने का लक्ष्य है। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए सुरक्षाबलों की तरफ से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बीजापुर जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र के तोड़का इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर कर दिए गए। मारे गए सभी नक्सलियों के शव जवानों ने बरामद कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि अभी भी मुठभेड़…
आएंगे 3 करोड़ 45 लाख के अत्याधुनिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी उपकरण भोपाल। राजधानी भोपाल से सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में 3 करोड़ 45 लाख रुपये लागत के अत्याधुनिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी उपकरण लगाने की स्वीकृति दी गई है। इनमें एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड , एसोफेजियल मैनोमेट्री, पीएच मैट्री और ब्रीथ एनालाइजऱ जैसी तकनीकें शामिल हैं।खास बात यह है कि इस तरह की आधुनिक सुविधाएं किसी भी सरकारी अस्पताल में पहली बार उपलब्ध कराई गई हैं। इन नवीन उपकरणों की मदद से पाचन तंत्र की गंभीर बीमारियों की सटीक और त्वरित पहचान संभव हो सकेगी। अब मध्य प्रदेश के मरीजों को उन्नत और सटीक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी उपचार के…
नई दिल्ली। सालाना आधार पर भारत में 2024 में एप्पल आईफोन की बिक्री में 23 प्रतिशत का जबर्दस्त उछाल दिखाई दिया। इतना ही नहीं, आईपैड की बिक्री में भी 44 प्रतिशत की मजबूत बढ़त हुई है। साइबर मीडिया रिसर्च (सीएमआर) द्वारा जानकारी में बताया गया कि 2024 में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एप्पल आईफोन की हिस्सेदारी बढ़कर 7 प्रतिशत हो गई है। इसकी वजह स्थानीय स्तर पर उत्पादन बढ़ना और छोटे शहरों में प्रीमियमाइजेशन का बढ़ता चलन है। साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) के वीपी (इंडस्ट्री रिसर्च ग्रुप), प्रभु राम ने कहा, कैलेंडर वर्ष 2024 में एप्पल के आईफोन और आईपैड में…
मुंबई। सैलरी वाला झुनझुने से निराश चल रहा था। जब नया टैक्स रिजीम आया, तब गजब कन्फ्यूजन था। शाम तक समझ आया कि नहीं ये नया टैक्स रिजीम है, इसमें कोई 80-सी, हाउस रेंट वाली छूट नहीं है। तब सारा उत्साह फुस्स हो गया। फिर धीरे-धीरे न्यू टैक्स रिजीम को चमकाने का काम शुरू हुआ। देखते ही देखते सात लाख तक की इनकम टैक्स फ्री हो गई। फिर 72 प्रतिशत टैक्स देने वाले उस ओर चले गए। शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सात लाख की लिमिट को 12 लाख कर दिया। अब 80 प्रतिशत से ज्यादा सैलरी वाले…
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ट्रैक्टर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक चला रहे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है, उक्त घटना धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बलपेदा निवासी अवध राठिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कल दोपहर वह अपने दोस्त देवान सिंह राठिया के साथ मोटरसाइकिल पर किसी…
बीजापुर। जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र के तोड़का के जंगल मे शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुई पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने आठ नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं मौके से इंसास रायफल, बीजीएल, 12 बोर बंदूक बरामद की है। इस मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान भी मामूली रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गंगालुर थाना क्षेत्र के तोड़का व कोरचोली जंगल में प्रतिबंधित माओवादी संगठन अंतर्गत पश्चिम बस्तर डिवीजन के डीवीसीएम दिनेश, पीएलजीए कंपनी नम्बर 2, पीएलजीए प्लाटून व मिलिशिया कंपनी के…
नई दिल्ली । मारुति सुजुकी जिम्नी 5 डोर इंडिया की दूसरी कार बन गई है, जो कि जापान में लांच हुई है। इसके पहले मारुति सुजुकी फ्रोंक्स को भी जापान में लांच किया गया था। खास बात ये है कि ये दोनों कारें मेड इन इंडिया है। यानी इनकी मैन्युफैक्चरिंग भारत में की गई है और बाद में इन्हें एक्पोर्ट करके जापान के बाजार में भेजा गया है। इसके पहले अभी तक जापान में इस सब-कॉम्पैक्ट ऑफ रोडर की 3 डोर वर्जन की ही ब्रिकी होती थी। अब जापान में भी अब 5 डोर मॉडल लांच होने के बाद वहां…
नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने बीते दिनों ऑटो एक्सपो में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार पेश की थी। तभी कंपनी ने मारुति सुजुकी ई-विटारा से पर्दा उठाया था। इसके बाद से ही ग्राहकों को इसके लांच का इंतजार है। लेकिन इस कार की अधिकारिक बुकिंग्स शुरू हो चुकी है। 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर आप अपनी कार यूनिट बुक कर सकते हैं। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अब इसका लांच करीब है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस कार की कीमत की घोषणा नहीं की है। ई विटारा के…
भोपाल। भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। 24 फरवरी से दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शुभारंभ करेंगे। सुबह के वक्त राजभवन में ठहरकर कुछ लोगों से वन टू वन मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद दोपहर तक दिल्ली लौटेंगे। मानव संग्रहालय में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की बैठक होगी। 7 स्थान पर 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। मुख्य सभागार में 3 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। निवेशकों से वन टू वन चर्चा के लिए विशेष पंडाल बनाया गया है। पार्किंग के लिए…