Author: News Desk

बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना पुलिस ने 11 जुआरियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने जुए के फड़ पर छापेमारी की और 89 हजार रुपए नगद, 23 गाड़ियां और 11 मोबाइल फोन जब्त किए. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. यह गिरफ्तारी पुलिस की ओर से अपराधियों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोरबी के जंगल में 52 परियों पर कुछ लोग दांव लगा रहे हैं. रतनपुर थाना पुलिस ने टीम…

Read More

जांजगीर चांपा सड़क हादसे में आज एक मासमू की जान जली है. अनियंत्रित ट्रक ने 6वीं के छात्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही छात्र की मौत हो गई. इस हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने अकलतरा से बिलासपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है, जिसके चलते जाम की स्थिति निर्मित हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची है. यह हादसा बनाहील बस स्टैंड के पास का है. मृत छात्र की पहचान 6 वर्षीय ओम कुमार केवट पिता बुधेश्वर केवट निवासी बनाहील के रूप में की गई है. आक्रोशित ग्रामीण बदहाल…

Read More

धमतरी शहर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी की रात करीब 11:00 बजे मृतक शंकर ढीमर पिता कृष्णा ढीमर उम्र 24 साल निवासी मराठा पारा अपने साथी प्रार्थी रितेश पेंडरिया के साथ…

Read More

रायपुर ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ सीजन 10 के विजेता अबूझमाड़ मलखंभ अकादमी के होनहारों ने 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित ढोलकल पहाड़ पर स्थित गणेश प्रतिमा के समीप हैरतअंगेज मलखंभ का प्रदर्शन किया. उनके इस प्रदर्शन की उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सराहना करते हुए अपने ट्वीटर एकाउंट पर शेयर किया है. नारायणपुर स्थित अबूझमाड़ मलखंब अकादमी में प्रशिक्षक मनोज प्रसाद के साथ पारस यादव, नरेंद्र गोटा, युवराज सोम, फूलसिंह सलाम, श्यामलाल पोटाई, राजेश सलाम, राकेश कुमार बड़दा, मोनू नेताम, राजेश कोराम, शुभम पोटाई, अजमत फरीदी, समीर शोरी, सुरेश पोटाई शामिल हैं. टीम अपने प्रदर्शन पर हर बार लोगों को…

Read More

इंदौर: इंदौर मेट्रो के सीएमआरएस परीक्षण के अगले चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एमडी एस कृष्णचैतन्य और उनकी टीम ने शुक्रवार को कॉरिडोर के अलावा 11 स्टेशनों और ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर और डिपो पर चल रहे काम को देखा। रोलिंग स्टॉक और डिपो की रिपोर्ट का इंतजार अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो के रोलिंग स्टॉक और डिपो की रिपोर्ट का इंतजार है। सीएमआरएस के दूसरे चरण के लिए स्टेशन की सफाई की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर सुपर कॉरिडोर पर कमर्शियल रन की अनुमति दी जाएगी। एमडी ने बताया कि कमर्शियल…

Read More

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में बर्ड फ्लू के प्रकरण की पुष्टि होने पर इसे गंभीरता से लेते हुए राज्य भर में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए विस्तृत दिशा निर्देश दिए हैं। राज्य में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए रेपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। राज्य एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन करते हुए सभी कलेक्टरों और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को एहतियाती कदम उठाने, सतर्कता बरतने और बायोसेक्युरिटी निर्देशों का पालन के निर्देश भी दिए गए हैं। गौरतलब है कि प्रदेश के रायगढ़ जिले स्थित शासकीय कुक्कट पालन प्रक्षेत्र…

Read More

रायपुर, देश के लगभग 30 करोड़ बच्चे और युवा विभिन्न स्तरों पर शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं। इस समूह के उज्जवल भविष्य के लिए गुणवत्ता भोजन, शिक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की प्राथमिकता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू कर पूरे देश में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम खोले गए हैं, जिसमें डिग्री के साथ कौशल विकास को प्राथमिकता दी गई है। भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। यह उद्गार राज्यपाल रमेन डेका एवं कुलाधिपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर ने विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत…

Read More

भानुप्रतापपुर भानुप्रतापपुर में दुर्लभ गिद्ध देखा गया, जिसके पीठ पर ट्रेकिंग डिवाइस लगा हुआ है. गिद्ध की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही वन विभाग के साथ पुलिस भी उसकी निगरानी में जुट गई है. दुर्लभ गिद्ध को शुक्रवार शाम भानुप्रतापपुर के आत्मानंद स्कूल की छत पर बैठे देखा गया. गिद्ध पर कुछ कौवे हमला करते हुए नजर आए. इस बात की जानकारी पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को मिली, जिसके बाद दोनों विभाग के लोग मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू की, वहीं वन विभाग के आला अधिकारियों को सूचित किया गया. बताया गया कि वन विभाग का विशेष दस्ता…

Read More

कबीरधाम छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए अभियान के तहत विभिन्न प्रकरण में जब्त किए गए 338.325 किलो (3 क्विंटल से अधिक) गांजा व अन्य नशीले पदार्थों को ड्रग डिस्पोजल कमेटी के निर्देशन में SMS-3, भिलाई स्टील प्लांट की भट्टी में जलाकर विधिवत नष्ट किया गया। न्यायालय के आदेश पर इस नष्टीकरण प्रक्रिया में सभी पर्यावरणीय मानकों का पालन किया गया। इस कार्रवाई के दौरान 60 नग नशीले इंजेक्शन भी नष्ट किए गए। इन सब की अनुमानित कीमत 79 लाख 82 हजार 258रुपए है। डीएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि रेंज के अन्य जिलों…

Read More

इंदौर: बीएसएफ भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी अंगद पुत्र नत्थी लाल (लडुआपुरा) ने अपने स्थान पर अपने दोस्त पवन कुमार सिंह को परीक्षा देने के लिए भेजा था। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन में यह गड़बड़ी पकड़ी गई। बीएसएफ मुख्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा में अंगद का नाम और विवरण सही दर्ज था। लेकिन जब उसके बायोमेट्रिक की जांच की गई तो उसके अंगूठे और आंखों के निशान डेटाबेस से मेल नहीं खाए। इसके बाद अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। पूछताछ में अंगद ने स्वीकार किया कि उसके दोस्त पवन कुमार…

Read More