नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा की केजरीवाल ने समाजसेवी अन्ना हजारे को धोखा दिया है उनकी उंगली पकडकर चले और उन्ही को धक्का देकर उस वक्त खुद मुख्यमंत्री बन बैठे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व सीएम ने वादा किया था कि वह यमुना नदी को साफ करेंगे और अपने मंत्रिमंडल के साथ इसमें डुबकी लगाएंगे। मगर दिल्ली का पानी पहले के मुकाबले अब और गंदा हो गया है। अब उन्हे यमुदना के…
Author: News Desk
रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आखिरकार धान खरीदी की तारीख को लेकर मची ऊहापोह को दूर कर दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार धान खरीदी की तारीख को आगे नहीं बढ़ाएगी. धान खरीदी के लिए 31 जनवरी अंतिम तिथि थी. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में धान खरीदी की तारीख आगे नहीं बढ़ाए जाने के साथ कहा कि कटे हुए टोकनों की ही धान खरीदी होगी. विष्णुदेव सरकार ने व्यवस्था की मॉनिटरिंग की है. प्रदेश के किसानों ने उत्साह पूर्वक धान बेचा है. आज अंतिम दिन है, गणना होगी, और जल्द प्रोत्साहन की राशि जाएगी.…
खैरागढ़ खैरागढ़ नगर पालिका में शुक्रवार को क्रास वोटिंग का अविश्वनीय खेल देखने को मिला. कांग्रेस के उपाध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर शुक्रवार को मतदान हुआ, जिसमें दो भाजपा पार्षदों की क्रॉस वोटिंग के कारण रज्जाक खान की कुर्सी बच गई. दरअसल, बीते निकाय चुनाव में खैरागढ़ नगर पालिका में कांग्रेस की जीत के बाद शैलेंद्र वर्मा अध्यक्ष बने थे. लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया. इसके बाद भाजपा की गिरिजा चंद्राकर को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई. वहीं उपाध्यक्ष पद पर काबिज कांग्रेस पार्टी के…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव 2025 को लेकर 3 दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक 11 फरवरी 17 फरवरी और 20 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्र में 11 फरवरी को चुनाव होगा, जबकि 15 फरवरी को परिणाम जारी किए जाएंगे। वहीं 17 और 20 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होंगे। यह छुट्टी उन क्षेत्रों में लागू होगी जहां मतदान होने हैं। आयोग के आदेश के अनुसार,…
रायपुर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से शुरू होने वाली है. इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है. ये कथा कांकेर के ग्राम कोकपुर में होने वाली है. जानकारी के मुताबिक प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा 1 से 7 फरवरी तक शिवमहापुराण कथा करेंगे. कथा में लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ेगी. जिसके लिए यातायात पुलिस विभाग के द्वारा रूट चार्ट जारी किया गया है. कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायंकाल 4 बजे निर्धारित है. जानकारी के मुताबिक 31 जनवरी को दोपहर 2 बजे से भव्य कलश यात्रा कोड़ेजुंगा बाईपास…
भोपाल। भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्थायी और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर कुलसचिव मोहन सेन के कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे के अनुसार, कर्मचारियों की सात प्रमुख मांगें लंबे समय से विचाराधीन हैं। कुलसचिव ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को स्थायी करने के लिए 7 सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति की बैठक होने के बाद प्रस्ताव भी तैयार कर कुलसचिव को भेजे जा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। इस कारण कर्मचारियों में भारी असंतोष है। कर्मचारियों…
रायपुर धमतरी में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया है. इस मामले को लेकर कांग्रेसी आज राज्य निवार्चन आयुक्त से मुलाकात करेंगे. राज्य निर्वाचन आयोग जाने से पहले रायपुर निकाय चुनाव के प्रभारी शिव डहरिया तय समय पर कांग्रेस नेताओं के प्रदेश कार्यालय नहीं पहुंचने पर जमकर भड़के और राजीव भवन से वापस लौट गए. प्रदेश कार्यालय में कुछ नेताओं ने शिव डहरिया को मनाने की कोशिश की, लेकिन वो वापस लौट गए. बता दें कि भाजपा ने कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा को निगम का ठेकेदार बताकर आपत्ति जताई थी. इस मामले में गुरुवार को…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में HMPV वायरस ने बिलासपुर संभाग में दस्तक दी है. यहां तीन साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में HMPV का यह पहला मामला है. कोरबा जिले का बच्चा HMPV से संक्रमित मिला है. वह 27 जनवरी से बिलासपुर के अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है. उनका इलाज जारी है. बच्चा स्वस्थ है. उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. वहीं बिलासपुर और कोरबा जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है. सर्दी, खांसी और बुखार की थी शिकायत (HMPV virus…
रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त होने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने हाईकोर्ट जाने की बात कही। उन्होंने सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है. बैज ने सरकार पर दोहरी नीति के तहत काम करने का आरोप लगाते लगाया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में कहा कि धमतरी में मुख्यमंत्री के करीबी को लाभ पहुँचाने के लिए बीजेपी ने कांग्रेस के मेयर कैंडिडेट का नामांकन रद्द कराया है. यह षड्यंत्रपूर्वक किया गया है, जो पूरे प्रदेश में उजागर हो चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि कहीं डरा-धमका कर नामांकन…
गरियाबंद एनआईए ने दो ओवर ग्राउंड नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी धनेश ध्रुव उर्फ गुरुजी और रामस्वरूप मरकाम ने विधानसभा चुनावों के दौरान गरियाबंद जिले के बड़े गोबरा गांव में 17 नवंबर 2023 को आईडी विस्फोट को अंजाम देने वाले नक्सलियों का सहयोग किया था. नक्सलियों ने यह विस्फोट उस समय किया था, जब मतदान दल, सुरक्षाकर्मियों के साथ मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद बड़े गोबरा गांव से लौट रहा था. घटना में आईटीबीपी का एक हेड कांस्टेबल शहीद हुआ था. एनआईए की जांच के अनुसार, राज्य में विधानसभा चुनावों के बहिष्कार के आतंकवादी संगठन के आह्वान के…