कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाकुंभ को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि क्या डुबकी लगाने से गरीबी दूर होगी या किसी का पेट भरेगा. इस पर अब असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, 'महाकुंभ पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान अभूतपूर्व है और सनातन धर्म के खिलाफ गहरी चिंताजनक मानसिकता को दर्शाता है. मेरा मानना है कि यह राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक रुख है. लेकिन मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि 2001 में सोनिया गांधी ने खुद…
Author: News Desk
दुर्ग दुर्ग नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने अलका बाघमार को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है, वहीं कांग्रेस द्वारा महापौर पद के लिए प्रेमलता पोषण साहू पर भरोसा जताया गया है। महापौर पद के दोनों पार्टी के प्रत्याशी पूर्व पार्षद रह चुके हैं। महापौर पद के प्रत्याशी के अलावा भाजपा द्वारा पूरे 60 वार्डों के पार्षद पद के अधिकृत प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है, फि लहाल कांग्रेस के पार्षद पद के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की गई है, लेकिन प्रत्याशियों की संभावित सूची सार्वजनिक हो चुकी है। इस संभावित सूची में केवल…
Arshdeep Singh: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह की नजर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के रिकॉर्ड पर होगी। दो विकेट लेते ही वह T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले चौथे तेज गेंदबाज बन जाएंगे। हारिस रऊफ के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका बाएं हाथ के गेंदबाज के नाम 62 T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 98 विकेट दर्ज हैं। 100 विकेट से वह सिर्फ दो कदम दूर हैं। उम्मीद है कि सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम…
नई दिल्ली: भारतीय संसद के बजट सत्र की तारीख सामने आ गई है। आगामी 31 जनवरी से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को देश का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट सत्र दो भागों में होगा बजट सत्र को लेकर लोकसभा सचिवालय की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें कहा गया है- "18वीं लोकसभा का चौथा सत्र शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 से शुरू…
पाकिस्तान के सिंध से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक गर्भवती महिला को जादू-टोने का शिकार होने के शक में पीट-पीटकर मार दिया गया. मामले को लेकर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि उनपर अभी तक कोई केस रजिस्टर नहीं हुआ है. जादू-टोने का बताया शिकार रिपोर्ट के मुताबिक मामला सिंध प्रांत में मल्कानी शरीफ नगर के खुदा बख्शी हिस्बानी गांव का है. 30 साल की गर्भवती संगीता कोल्ही के पति हरीश कोल्ही ने उसे गांव के ही बच्चू कोल्ही और हर्शन कोल्ही नाम के 2 भोपा ( डॉक्टर) को सौंप दिया. उनका मानना…
रायपुर। कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम में थोक में चुने हुए पार्षदों के टिकट काटकर दूसरे को दे दिया है. ऐसे में एक तरफ कांग्रेस के भीतर टूट-फूट शुरू हो गई है, तो दूसरी ओर भाजपा के नेता कांग्रेस में मचे घमासान पर तंज कसने लगे हैं. दरअसल, कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम में थोक में सिटिंग पार्षदों के टिकट काटे हैं. इनमें वार्ड 27 से पार्षद सुरेश चन्नावार, वार्ड 28 से हरदीप सिंह होरा ‘बंटी’, वार्ड 29 से पुरुषोत्तम चंद्र बेहरा, वार्ड 35 से आकाश तिवारी, वार्ड 36 से अनवर हुसैन, वार्ड 37 से रितेश त्रिपाठी, वार्ड 40 से…
भारतीय इतिहास के सबसे विवादास्पद और संवेदनशील युगों में से एक आपातकाल लगाए जाने की घटना पर बेस्ड कंगना रनौत की पॉलिटिकल ड्रामा 'इमरजेंसी' 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. विवादों में घिरे रहने और राम चरण की 'गेम चेंजर' और अजय देवगन की 'आजाद' जैसी फिल्मों से कड़े मुकाबले के बावजूद, कंगना रनौत स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म किया है. चलिए यहां जानते हैं 'इमरजेंसी' ने रिलीज के 11वें दिन कितना कलेक्शन किया है. 'इमरजेंसी' ने रिलीज के 11वें दिन कितनी की कमाई? कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' की धीमी शुरुआत हुई थी लेकिन फिर…
Amelia Kerr: न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर ने इतिहास रच दिया हैं। अमेलिया केर प्रतिष्ठित राशेल हेहोई फ्लिंट ट्रॉफी पाने वाली पहली न्यूजीलैंड की क्रिकेटर बन गईं हैं। अमेलिसा को ICC ने साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का अवॉर्ड दिया। 24 साल की अमेलिया ने लॉरा वोलवार्ट, चामरी अटापट्टू और अनाबेल सदरलैंड जैसी स्टार खिलाड़ियों को पछाड़कर ये ताज हासिल किया। राचेल हेहोई फ्लिंट ट्रॉफी पहली बार 2017 में दी गई थी और तब से इसे तीन खिलाड़ियों के बीच शेयर किया गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी, भारत की स्मृति मंधाना और इंग्लैंड की नैट साइवर-ब्रंट…
गरियाबंद. जिले में घटिया सड़क निर्माण ने एक युवक की जान ले ली. निर्माण के दौरान डामर उखड़ी तो सड़क मरम्मत के लिए बीच सड़क में ढेर किए गए कंक्रीट से टकराकर 20 वर्षीय आदिवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने मृतक को ही आरोपी बना दिया है. परिजनों की मांग है कि मरम्मत के सामान बीच सड़क में लापरवाही पूर्वक रखी गई है. मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए. बता दें कि 15 अक्टूबर को लल्लूराम डॉट कॉम ने इस घटिया सड़क की पोल खोली थी, फिर भी जिम्मेदार…
बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने दंगल से इंडस्ट्री में कदम रखा था. दंगल में गीता का किरदार निभाकर फातिमा छा गई थीं. मगर इंडस्ट्री में कदम रखना फातिमा के लिए आसान नहीं था. उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फ्लॉप होने के बाद फातिमा के हाथ से दो फिल्में निकल गई थीं. फातिमा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें कास्टिंग काउच का सामना भी करना पड़ा था. कास्टिंग काउच को लेकर फातिमा ने खुलकर बात की है. फातिमा सना शेख ने दिए इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर खुलकर बात…