Author: News Desk

आगामी 24- 25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए निवेशकों को देंगे आमंत्रण नए दौर में पीएम मोदी के नेतृत्व में न केवल देश, बल्कि मध्यप्रदेश भी बढ़ रहा है आगे – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जापान दौरे के लिए रवाना होंगे। इसके पूर्व उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए हमारे सभी वर्गों के लिए खासकर के महिला, गरीब, किसान, युवाओं के रोजगार के लिए लगातार हमारी सरकार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि…

Read More

इंदौर: सिमरोल क्षेत्र में पिकनिक मनाने के दौरान तालाब में डूबने से एक नाबालिग की मौत हो गई। मृतक की पहचान रानीपुरा झंडा चौक निवासी फरीद मंसूरी के बेटे अल्फाज (17) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अल्फाज अपने दोस्तों के साथ बाइक से बागोदा क्षेत्र के जूना पानी फॉल कुंड पर पिकनिक मनाने गया था। नहाते समय वह तालाब की गहराई में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने तत्काल स्थानीय ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भिजवाया है और मामले…

Read More

पिछले महीने दक्षिण कोरिया में हुए भीषण विमान हादसे की असली वजह सामने आ गई है। हादसे की जांच कर रहे अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि विमान के इंजन से पक्षी टकराया था। इसके बाद विमान अनियंत्रित हो गया। सोमवार को जारी की गई रिपोर्ट में सामने आया कि विमान के दोनों इंजन में पक्षी के पंख और खून के धब्बे मिले हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह प्रवासी बतख बैकाल डील हो सकती है। इंजन से मिले पंख और खूब के धब्बे के नमूने विशेष संगठनों को भेजे गए हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा…

Read More

जगदलपुर। देहरादून में पढ़ रही दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक भीमा मंडावी की बेटी ने आत्महत्या कर ली। मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। देहरादून पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। वहीं मां और भाई देहरादून के लिए रवाना हो चुके हैं। 2019 में भीमा मंडावी की भी मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के पूर्व विधायक की बेटी ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान दंतेवाड़ा के दिवंगत भाजपा विधायक भीमा मंडावी की छोटी बेटी दीपा मंडावी के तौर पर…

Read More

लगभग दो साल से चल रहा रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म नहीं हो पा रहा है। दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए लगातार आगे बढ़ रही हैं। अब रूस ने पूर्वी यूक्रेन के शहर पर रणनीतिक कब्जे का दावा किया है। रूस ने कहा कि देश के औद्योगिक क्षेत्र कीव की पकड़ कमजोर करने के लिए लगातार हमारे प्रयास जारी हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने पूर्वी यूक्रेन की एक बस्ती वेलीका नोवोसिल्का के पतन का एलान किया। जहां युद्ध के पहले करीब पांच हजार लोग रहते थे। जबकि यूकेन का कहना है कि केवल कुछ ही…

Read More

बीजापुर। नक्सलियों ने बीती रात केशामुण्डी गांव में एक ग्रामीण की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने शव के पास एक पर्चा फेंका है। जिसमें ग्रामीण को गद्दार घोषित किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम केशामुंडी निवासी ग्रामीण भदरू सोढ़ी पिता हिड़मा उम्र 41 की बीती रात नक्सलियों ने घर में घुस कर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना स्थल से भैरमगढ़ एरिया कमेटी का पर्चा बरामद हुआ है। जिसमें नक्सलियों ने गद्दार का साथ देने, सलवा जुडूम में काम करने और पार्टी की सूचना देने की बात…

Read More

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक औद्योगिक क्षेत्र में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस से भरे एक टैंकर में विस्फोट हो गया। इस दौरान हादसे में एक नाबालिग लड़की सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए। इस घटना की जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी। बचाव अधिकारियों के अनुसार, यह घटना मुल्तान के हामिदपुर कनोरा इलाके में औद्योगिक एस्टेट में हुई। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को एलपीजी टैंकर में विस्फोट होने से भीषण आग लग गई, जिसके कारण क्षतिग्रस्त वाहन का मलबा आस-पास के रिहायशी इलाकों में जा गिरा,…

Read More

माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को माघी अमावस्या या मौनी अमावस्या कहा जाता है. मौनी अमावस्या का ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्व है. महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन पड़ रहा है. यह बेहद शुभ माना गया है. इस दिन श्रद्धालु मौन धारण करके संगम में स्नान करेंगे. महाकुंभ के अलावा, अन्य श्रद्धालु अन्य नदियों में स्नान करेंगे और पुण्य अर्जित करेंगे.मौनी अमावस्या का शाब्दिक अर्थ है 'मौन रहने वाली अमावस्या'. गृहस्थ जीवन वालों के लिए मौन व्रत के नियम इस वर्ष मौनी अमावस्या 29 जनवरी को पड़ रही है. इस दिन श्रद्धालु…

Read More

आम बजट को हर सरकार का राजनीतिक प्रपत्र कहा जाता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी आम बजट में इस बात को एक बार फिर साबित करेंगी। माना जा रहा है कि एक फरवरी, 2025 को पेश होने वाले वर्ष 2025-26 के आम बजट में वह मोदी सरकार के 10-11 वर्षों के कार्यकाल के दौरान हासिल आर्थिक उपलब्धियों का एक पूरा लेखा-जोखा पेश करेंगी। वित्त मंत्री की यह तैयारी होगी कुछ खास इतना ही नहीं वह इसकी तुलना यूपीए सरकार के दस वर्षों (2004-14) के दौरान हासिल आर्थिक उपलब्धियों से करेंगी। जब विपक्ष आगामी बजट सत्र में सरकार को बेरोजगारी…

Read More

रायपुर राजधानी में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पद अलंकरण से सम्मानित किया। उन्होंने 15 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक 2024 से अलंकृत किया। निरिक्षक शिशुपाल सिन्हा, निरिक्षक निर्मल जांगड़े जिला कांकेर, सहायक उप निरिक्षक गोपाल बोड्डू जिला बीजापुर, प्रधान आरक्षक एमैया चिलमुल जिला बीजापुर, प्रधान आरक्षक प्रफुल्ला गोपाल जिला बीजापुर, प्रधान आरक्षक तुलाराम कुहरामी जिला बीजापुर, आरक्षक हेमन्त एण्ड्रिक जिला बीजापुर, आरक्षक मोती लाल राठौर जिला बीजापुर, आरक्षक गोविन्द सोढ़ी जिला बीजापुर, आरक्षक सुकारू राम जिला बीजपुर, आरक्षक मुन्ना राम कड़ती जिला बीजापुर, आरक्षक…

Read More