इंदौर: मोनालिसा महेश्वर स्थित अपने घर लौट आई हैं। महाकुंभ में उन्हें काफी परेशानी हुई थी। उनकी प्रसिद्धि के कारण परिवार के लोग माला नहीं बेच पा रहे थे। इसके बाद परिवार ने उन्हें वापस महेश्वर भेज दिया है। अब वह महेश्वर में ही रहकर माला बेचेंगी। प्रयागराज में बढ़ीं परेशानियां दूसरी ओर, प्रयागराज में मोनालिसा के परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। वीडियो बनाने वाले लोग दिन-रात इस परिवार को घेरे रहते थे। मेले में कुछ लोगों ने उनके भाई के साथ बदसलूकी भी की थी। इससे परिवार के लोग काफी परेशान हो गए थे। इसके बाद…
Author: News Desk
भोपाल : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नरेला विधानसभा क्षेत्र में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में सेमरा मंडी चौराहे से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में बाइक्स पर सवार युवाओं ने हाथों में लहराते हुए तिरंगे के साथ देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा की भव्यता और युवाओं के जोश ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। तिरंगा यात्रा के शुभारंभ पर मंत्री सारंग ने अपने उद्बोधन में कहा, "राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। इस यात्रा…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश की वरिष्ठ राजनीतिज्ञ रही स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजमाता का व्यक्तित्व ममता, त्याग एवं समर्पण के भाव से परिपूर्ण था। राष्ट्र सेवा के परम पावन ध्येय के साथ जनसंघ और भाजपा को गढ़ने में अतुलनीय योगदान देने वाली राजमाता सिंधिया के विचार देश सेवा और लोक कल्याण के लिए सभी को प्रेरित करते रहेंगे।
भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन प्रणाली और मतदाताओं की सहभागिता, लोकतंत्र का मूल आधार है। निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में किए जा रहे कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आयोग, कम मतदान वाले केन्द्रों को चिन्हित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने जनजागृति के विशेष प्रयास करें। राज्यपाल पटेल शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। राज्यपाल पटेल ने निर्वाचन प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी स्तर के अधिकारी-कर्मचारी और आयोग द्वारा आयोजित…
इंदौर: नए साल की शुरुआत में यात्रियों को इंदौर एयरपोर्ट से एक और सीधी उड़ान की सौगात मिलने जा रही है। 7 फरवरी से इंडिगो एयरलाइंस इंदौर से भुवनेश्वर के लिए सीधी उड़ान शुरू करेगी। यह उड़ान इंदौर को सीधे ओडिशा से जोड़ेगी, जिससे व्यापार और पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिलेगा। इस उड़ान का सबसे बड़ा फायदा उन श्रद्धालुओं को होगा जो जगन्नाथपुरी जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हैं। भुवनेश्वर पूर्वी भारत का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र भी है, इसलिए यह उड़ान व्यापारिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। भुवनेश्वर एयरपोर्ट से शुरू हुईं पांच नई उड़ानें यह उड़ान…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ कलेक्टर सुनेहा मीणा को बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2024-25 से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सुमीणा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड 2024-25 से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने झाबुआ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुनेहा मीणा को स्वीप गतिविधियों के सफल संचालन के लिए वर्ष 2024-25 के लिए बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड से सम्मानित किया। सुमीणा ने झाबुआ जिले में भगोरिया उत्सव की पारंपरिक परिधान पहने शुभंकर युगल ‘चुनावी काका – चुनावी काकी’ का उपयोग कर स्वीप अभियान चलाया। इससे मतदाता जागरूकता को…
रायपुर: घाटे का सौदा साबित हो रही दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन से आठ कोच कम कर दिए गए हैं. शुक्रवार को यह ट्रेन 8 कोच के साथ रवाना हुई, लेकिन तब भी कई सीटें खाली थीं. फिर रेलवे इस ट्रेन को चलाता रहेगा. इस ट्रेन से 8 कोच हटाकर दूसरे जोन में भेज दिए गए हैं. इससे यह साफ हो गया है कि यात्रियों में किसी भी ट्रेन के महंगे किराए का बोझ उठाने की क्षमता नहीं है. सफल नहीं हो सकी: ऐसे में जिस तरह रेलवे प्रशासन को बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत ट्रेन से 8 कोच कम करने पड़े, उसी…
भोपाल : संस्कृति विभाग की जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा गणतंत्र के 40वें लोकोत्सव ’लोकरंग’ का आयोजन 26 से 30 जनवरी तक रवीन्द्र भवन परिसर, भोपाल में किया जा रहा है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल लोकरंग महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति रहेंगी। संचालक संस्कृति एन.पी नामदेव ने बताया कि समारोह के पहले दिन 26 जनवरी, 2025 को शुभारंभ अवसर पर वीरांगना रानी दुर्गावती नृत्य-नाट्य की प्रस्तुति दी जायेगी। इसके सूत्रधार ख्यात कलाकार मुकेश तिवारी होंगे। साथ ही 27 से 29, जनवरी, 2025 दोपहर 02 बजे से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन एवं…
इंदौर: मध्य प्रदेश में संभाग, जिले और तहसीलों के गठन को लेकर खींचतान जारी है. इस बीच मुख्यमंत्री ने महेश्वर में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि कहीं 5 लाख का जिला है तो कहीं 40 लाख का जिला है. पुनर्गठन आयोग के जरिए इसकी विसंगति दूर की जाएगी. संभाग और जिलों पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने क्या कहा: सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ये जिले विसंगति वाले जिले बन गए हैं. कहीं 5 लाख का जिला है तो कहीं इंदौर में 40 लाख का जिला है…तो ये विसंगति है. एक आयोग बनाया गया है.…
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और संविधान निर्माताओं को याद किया और कहा कि इन्हीं की बदौलत हमें आजादी हासिल हुई है और गणतंत्र मिला है। राज्यपाल डेका ने कहा कि हमे अपने देश की विरासत पर गर्व करते हुए स्वर्णिम भारत के सपने को साकार करने के लिए एक जुट होकर कार्य करना है। गणतंत्र और आजादी कायम रहे. इसका भार देश के युवाओं पर भी…