फिल्म निर्माता दिल राजू की फिल्म गेम चेंजर अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद राम चरण की फिल्म गेम चेंजर अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। जानिए फिल्म को कब और किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गेम चेंजर 14 फरवरी, 2025 को स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होने वाली है। निर्माता दिल राजू ने डिजिटल अधिकारों के लिए प्राइम वीडियो के साथ एक बड़ा सौदा किया है और फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने के चालीस दिनों के भीतर ओटीटी पर रिलीज करने पर सहमति जताई है। हालांकि, ऐसी…
Author: News Desk
अक्षय कुमार एक बार फिर देशभक्ति से फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. उनकी फिल्म स्काई फोर्स सिनेमाघरों में 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही है. फिल्म का ट्रेलर और गाने लोगों को पसंद आ रहे हैं. फिल्म को लेकर बज भी बना हुआ है लेकिन इन सबका असर एडवांस बुकिंग पर देखने को बिल्कुल ही नहीं मिल रहा है. फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग बहुत ही कम हुई है. जिसे देखकर लग रहा है कि ऐसा ही हाल रहा तो ये भी फ्लॉप हो सकती है. स्काई फोर्स में अक्षय कुमार के साथ वीर…
Aakash Chopa: 34 साल के भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्क्वाड में नहीं चुना गया। एक बार सफेद गेंद के प्रमुख गेंदबाज रहने वाले चहल को लेकर अब टीम मैनेजमेंट की सोच बदल गई है। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि चहल ने अपने करियर का आखिरी मैच खेल लिया है। युजवेंद्र चहल को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान अपने यूट्यूब चैनल पर ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत के स्क्वाड सिलेक्शन पर आकाश चोपड़ा ने कहा कि युजवेंद्र चहल का करियर पूरी तरह…
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पद्मावत' सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को वास्तविक रिलीज के सात साल बाद सिनेमाघरों में फिर से लाया जा रहा है। रानी पद्मावती के जौहर की महान गाथा को फिर से सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। री-रिलीज होगी फिल्म पद्मावत वॉयकॉम 18 स्टूडियो और भंसाली प्रोडक्शन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आज एक पोस्ट साझा की और महाकाव्य पीरियड ड्रामा का पोस्टर शेयर कर फिल्म की री-रिलीज की बात बताई है। इस फिल्म से रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और…
मुंबई: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने बुधवार को फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए। संजय निरुपम ने मामले को संदिग्ध बताया और गंभीर हमले के बाद सैफ अली खान के इतनी जल्दी ठीक होने पर आश्चर्य जताया। गौरतलब है कि सैफ अली खान मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपने घर लौट आए थे। शिवसेना नेता ने सैफ अली खान के तेजी से ठीक होने पर आश्चर्य जताया शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि 'उनके शरीर में ढाई इंच का चाकू घोंपा गया था और उनकी सर्जरी हुई थी,…
भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी को ईडन गार्डेंस में होने वाले शुरुआती T20 मैच से पहले कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट काली मंदिर का दौरा किया। गंभीर ने उस वक्त मंदिर का दौरा किया जब उन पर और उनके कोचिंग स्टाफ पर तलवार लटक रही है। पिछली कुछ सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद फैंस गंभीर की लगातार आलोचना कर रहे हैं। भारत आज से पांच मैचों की महत्वपूर्ण सीरीज की शुरुआत कर रहा है, जो आगामी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। गंभीर का कोलकाता से खास नाता गंभीर के कोलकाता…
टीवी सीरियल में नजर आने वाले कई चाइल्ड आर्टिस्ट अब बड़े हो चुके हैं। सीरियल ‘बाल वीर’ में बाल वीर का रोल करने वाले देव जोशी भी युवा हो चुके हैं। हाल ही में उन्होंने सगाई की है, इसकी जानकारी अपने फैंस को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। नेपाल में की सगाई देव जोशी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उनके साथ आरती नाम की एक लड़की नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए देव ने लिखा- ‘भरोसे में, प्यार और जिंदगी में हम साथ हैं।’ आगे वह देव आरती का हैशटैग…
मुंबई। बीते कुछ वर्षों के दौरान महाराष्ट्र में कई राजनीतिक समीकरण बदले हैं। आगे महाराष्ट्र की राजनीति में क्या होगा? यह कहा नहीं जा सकता। आलम यह है कि राज्य की राजनीति में हमेशा अनिश्चितता बनी रहती है और कब कौन पाला बदल लेगा यह अनुमान कर पाना भी मुश्किल रहता है। अब राज्य के पूर्व राज्यमंत्री बच्चू कडू ने एक बड़ा दावा किया है। उनके इस दावे से राजनीतिक हलकों में बहस छिड़ गई है। दरअसल बच्चू कडू ने दावा किया है कि देश में सबसे बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल शरद पवार और उद्धव ठाकरे को लेकर होगी और शरद…
इंदौर: सिर मुंडवाकर रील बनाना कांस्टेबल को महंगा पड़ गया। क्राइम ब्रांच ने न सिर्फ उसे पकड़ा बल्कि चालान भी काटा। डीआईजी ने अनुशासनहीनता के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। कांस्टेबल ने किसी रसूखदार के बहकावे में आकर पुष्पा फिल्म के एक एक्टर की नकल की थी। एडिशनल डीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें एक युवक बाइक चला रहा है और उसके पीछे एक पुलिसकर्मी बैठा है। सिगरेट का धुआं उड़ाता है दोनों फिल्म पुष्पा के एक्टर की नकल करते नजर आए। बाइक पर बैठा पुलिसकर्मी…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में अब ठंड कम हाेने के साथ गर्मी बढ़ेगी. आसमान साफ होने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले चार दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि होगी. रात के तापमान में बहुत अधिक गिरावट के आसार नहीं है. प्रदेश में मौसम साफ हो गया है. उत्तरी से ठंडी और समुद्र की ओर से नमी वाली हवा आने की परिस्थितियां फिलहाल नहीं दिख रही है. शुष्क हवा के प्रभाव से दिन और रात के तापमान में वृद्धि का क्रम जारी रहेगा. मंगलवार को तापमान में वृद्धि होने के कारण…