Author: News Desk

Rishabh Pant: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अगले रणजी ट्रॉफी मैच में दिल्ली के लिए खेलने की पुष्टि की है। पंत ने आखिरी बार रणजी ट्रॉफी 2017-2018 सत्र में खेला था। वह सीधे राजकोट में टीम से जुड़ सकते हैं, जहां 23 जनवरी से मैच खेला जाना है। DDCA प्रमुख रोहन जेटली ने बताया, 'भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अगले रणजी ट्रॉफी मैच सौराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली के लिए खेलने की पुष्टि की है।' पंत का प्रदर्शन बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मिलाजुला रहा था जहां भारत को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-3 से हार का…

Read More

भोपाल: मध्य प्रदेश में मोहन कैबिनेट की बैठक मंगलवार (15 जनवरी) को संपन्न हुई, जिसमें कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। मंत्रालय में हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव 27 जनवरी से 1 फरवरी तक जापान के दौरे पर रहेंगे। सीएम यादव निवेश के लिए विदेश यात्रा करेंगे। 24-25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट होगी। इसमें इंग्लैंड और जर्मनी के साथ जापान हमारा पार्टनर होगा। ऑटोमोबाइल मेले में टैक्स में छूट उन्होंने कहा कि…

Read More

नई ‎दिल्ली। चालू वित्त वर्ष में देश के प्रत्यक्ष कर संग्रह में अच्छी बढ़ोतरी देखी गई है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के आंकड़ों के मुताबिक 12 जनवरी 2025 तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 15.88 फीसदी बढ़कर लगभग 16.90 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। इसमें व्यक्तिगत आयकर से जुड़ा गैर-कंपनी कर संग्रह 8.74 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा। इसके साथ ही शुद्ध कॉरपोरेट कर संग्रह लगभग 7.68 लाख करोड़ रुपए और प्रतिभूति लेनदेन कर संग्रह 44,538 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। इस अवधि के दौरान 3.74 लाख करोड़ रुपए से अधिक के रिफंड जारी किए गए। यह…

Read More

नई दिल्ली । विनिर्मित उत्पादों के महंगे होने की वजह से थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति ‎दिसंबर 2024 में बढ़कर 2.37 प्रतिशत हो गई। हालांकि, खाद्य वस्तुओं की कीमतों में ‎गिरावट देखी गई है। मंगलवार को सरकारी आंकड़ें जारी ‎किए गए हैं ‎‎‎जिनसे यह जानकारी मिली है। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति नवंबर 2024 में 1.89 प्रतिशत थी। दिसंबर 2023 में यह 0.86 प्रतिशत रही थी। आंकड़ों के अनुसार खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति दिसंबर 2024 में कम होकर 8.47 प्रतिशत रह गई, जबकि नवंबर में यह 8.63 प्रतिशत थी। सब्जियों की मुद्रास्फीति नवंबर में 28.57 प्रतिशत के मुकाबले दिसंबर में…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के आह्वान से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड उपभोक्ता सेवाओं का विस्तार करते हुए अपने लगभग 64 लाख उपभोक्ताओं के लिए ‘बिजली मितान बॉट’ की सुविधा शुरू कर रही है। वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने सभी उपभोक्ताओं से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। श्री कंवर ने बिजली कर्मचारियों से अपील की है कि वे उपभोक्ताओं को इस नई सुविधा के संबंध में समुचित जानकारी दें और उन्हें इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। व्हाट्सएप बॉट का उपयोग करने के…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित पीएससी घोटाला मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है. जहां सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें से पांच आरोपियों की रिमांड आज खत्म हो रही है. सीबीआई इन आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी. आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद सीबीआई इन आरोपियों से आगे की पूछताछ के लिए रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है. कोर्ट ने साहिल सोनवानी, शशांक और भूमिका को जेल भेज दिया है. नितेश, ललित गणवीर को भी जेल भेजा गया है,…

Read More

नई ‎दिल्ली । वै‎श्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इसी आधार पर देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमत तय की जाती है। हालांकि लंबे समय से राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला है। हालांकि, राज्य स्तर पर कीमतों में मामूली बदलाव देखा गया है। वै‎श्विक बाजार में कच्चा तेल 80 डॉलर के पार है। ब्रेंट क्रूड 80.75 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि डब्ल्यूटीआई :क्रूड 78.63 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। सरगुजा संभाग के जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके प्रदेश के ग्रामीण और आउटर इलाकों में भी सुबह के समय कोहरा छाए रहने के साथ ठंड जारी है। आज बुधवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 12 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है, इसके बाद अगले चार दिनों में दो से तीन डिग्री तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर खाद्य और औषधि प्रशासन के अधीन परीक्षण प्रयोगशालाओं में 33 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। वित्त विभाग ने इन पदों के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। इनमें औषधि परीक्षण प्रयोगशाला के लिए 16 और खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के लिए 17 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। खाद्य एवं औषधि सुरक्षा से जुड़े कार्यों में प्रभावी निगरानी और परीक्षण के लिए सक्षम कर्मचारियों की आवश्यकता को देखते हुए वित्त विभाग ने भर्ती के लिए स्वीकृति दी है। इन रिक्त पदों को भरने से प्रयोगशाला के काम-काज में तेजी…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के गुरू घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल होंगे। वे दोपहर दो बजे तक अपनी धर्मपत्नी के साथ रायपुर आएंगे। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में 15 जनवरी को बिलासपुर स्थित गुरू घासीदास विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति धनखड़ दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए अपनी धर्मपत्नी डॉ. श्रीमती सुदेश धनखड़ के साथ बिलासपुर आएंगे। उपराष्ट्रपति भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दोपहर 12.15 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर दोपहर दो बजे रायपुर…

Read More