छत्तीसगढ

Durga Pooja Mahotsav : राज्यपाल रमेन डेका माना में दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए

रायपुर, 10 अक्टूबर। Durga Pooja Mahotsav : राज्यपाल रमेन डेका आज माना कैम्प और माना बाजार के दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए। राज्यपाल डेका ने सर्वप्रथम माना कैम्प में महाकाली मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना की, वहां स्थापित दुर्गा पंडाल में जाकर पूजा अर्चना की तथा पुष्पाजंलि अर्पित कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उसके पश्चात् राज्यपाल डेका, माना बाजार में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल गए एवं दुर्गा माता की प्रतिमा का दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर प्रथम महिला रानी डेका काकोटी एवं क्षेत्र के विधायक मोतीलाल साहू सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

राज्यपाल श्री डेका माना में दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए
राज्यपाल श्री डेका माना में दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button