खेल

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी, साढ़े 7 हजार पदों पर पुलिस कांस्टेबल की भर्ती का विज्ञापन जल्द

भोपाल ।   मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है। जल्द ही करीब साढ़े 7 हजार पदों पर पुलिस जवानों की भर्ती का विज्ञापन आने वाला है। यह भर्ती कांस्टेबल पद के लिए होगी। आपको बता दें कि वर्तमान में भी साढ़े 7 हजार पदों पर भर्ती अंतिम चरण में है। अभी शारीरिक दक्षता परीक्षाएं चल रही हैं। इसके बाद इनकी फाइनल चयन सूची सामने आ जाएगी। इसके बाद फिर इतने ही पदों पर नई भर्तियां शुरू की जाएंगी। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांच वर्ष पहले अपने अपने कार्यकाल के दौरान कहा था कि वे हर वर्ष 5000 पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती करेंगे। लेकिन, सिर्फ एक बार ही 6000 आरक्षकों की भर्ती ही हो पाई है, जो अभी जारी है।

मोहन यादव के पास है गृह विभाग

अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस भर्ती के बाद एक के बाद एक भर्ती कराने के मूड में हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री के पास पास गृह विभाग भी है, मध्य प्रदेश पुलिस भी इसी विभाग का हिस्सा है। जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय एक-दो महीने बाद कर्मचारी चयन मंडल को भर्ती का प्रस्ताव भेजेगा, जिसके बाद मंडल अगले वर्ष मार्च के पहले भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर सकता है।

ऐसी होगी चयन प्रक्रिया

कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा के लिए पहले लिखित परीक्षा होगी। उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। 50 प्रतिशत अंक लिखित परीक्षा के और इतने ही शारीरिक दक्षता परीक्षा के होंगे। अगर विज्ञापन वर्ष 2025 में जारी हुआ तो 2026 तक ही आरक्षकों की नियुक्ति हो पाएगी।

सब इंस्पेक्टर का विज्ञापन भी आएगा

पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार सरकार 500 पदों पर पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती करने का मन भी बना रही हे। पुलिस मुख्यालय ने एक प्रस्ताव भेजा है। गृह विभाग से अधिसूचना जारी होने के बाद कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

5 वर्ष पहले हुई थी सब इंस्पेक्टर की भर्ती

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में आखिरी बार करीब 5 वर्ष पहले सब इंस्पेक्टर की भर्ती हुई थी। उसके बाद से अब तक इस भर्ती में ब्रेक लगा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button