खेल

भोपाल मंडल रेल प्रबंधक द्वारा रानी कमलापति-इटारसी रेलखंड और इटारसी रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण

भोपाल ।   भोपाल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, श्री देवाशीष त्रिपाठी, ने 17 अक्टूबर 2024 को रानी कमलापति से इटारसी रेलखंड तक और इटारसी रेलवे स्टेशन का सघन निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान, उन्होंने अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत इटारसी स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की तथा संरक्षा और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। मंडल रेल प्रबंधक ने रानी कमलापति से इटारसी स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने ट्रैक की संरचना, सिग्नलिंग सिस्टम और अन्य सुरक्षा उपायों की गहराई से जांच की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ट्रैक और सिग्नलिंग की नियमित निगरानी अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य समयसीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। 

इटारसी स्टेशन पर पहुँचने के बाद, मंडल रेल प्रबंधक ने प्लेटफॉर्म क्रमांक 02 पर चल रहे वाशेबल एप्रन के कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने यात्री सुविधाओं, खानपान सेवाओं, आरक्षण और बुकिंग कार्यालयों, प्रतीक्षालयों, प्लेटफॉर्मों और सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने फुट ओवर ब्रिज और स्टेशन की स्वच्छता व्यवस्था की भी जांच की और सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इटारसी यार्ड के निरीक्षण के दौरान, मंडल रेल प्रबंधक ने संरक्षित और सुरक्षित ट्रेन संचालन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ट्रैक, पॉइंट्स एवं क्रॉसिंग, सिग्नलिंग सिस्टम और सुरक्षा उपायों की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और सुगम रेल यात्रा के लिए ट्रैक और सिग्नलिंग की नियमित जांच अनिवार्य है। 

इसके अलावा, मंडल रेल प्रबंधक ने एकीकृत ड्राइवर एवं गार्ड क्रू लॉबी एवं रनिंग रूम का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, और संरक्षा से संबंधित रेलकर्मियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने संरक्षा रजिस्टर को जांचा और लॉबी में संरक्षा से संबंधित कार्य प्रक्रियाओं पर विशेष चर्चा की। कर्मचारियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण करने के बाद, उन्होंने ट्रेन संचालन और सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी प्राप्त की। इस निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक के साथ वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री ऋतुराज शर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (दक्षिण) श्री अभिषेक मिश्रा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण परिचालन) श्री संजय तिवारी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) श्री संजय मनोरिया, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री पंकज कुमार दुबे और अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button